रणवीर सिंह तलाश रहे हैं बच्चों के नाम, 'द बिग पिक्चर' में कंटेस्टेंट के सामने किया खुलासा

रणवीर सिंह पहली बार क्विज शो 'द बिग पिक्चर' होस्ट करने जा रहे हैं। शो के पहले एपिसोड के दौरान उन्होंने बताया कि, वह अपने बच्चों के नाम शॉर्टलिस्ट कर रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणवीर सिंह तलाश रहे हैं बच्चों के नाम, 'द बिग पिक्चर' में कंटेस्टेंट के सामने किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) वास्तव में भारत के पहले अनोखे विजुअल-बेस्ड क्विज़ शो 'द बिग पिक्चर' लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जिसका प्रीमियर आज यानी 16 अक्टूबर को रात 8 बजे 'कलर्स' टीवी पर होगा। शो में जहां रणवीर कंटेस्टेंट से सवाल-जवाब करेंगे। वहीं, आपको एक्टर के बारे में कई सारी जानकारियां भी मिलेंगी। शो के अपने पहले एपिसोड में रणवीर ने खुलासा किया है कि, वह बच्चों के नाम तलाश रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, गोरखपुर के एक कंटेस्टेंट अभय सिंह रहेंगे। अभय से बात करते हुए रणवीर ने कहा कि, “2-3 सालो में हमारे भी बच्चे होंगे! अभय, भाई आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी ना, मुझे बस कोई ऐसी दे दे, तो लाइफ सेट हो जाए! मैं शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं बच्चे के नाम। अगर आप बुरा ना मानें, तो ये ले लूं मैं शूर्यवीर सिंह!" 

(ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की कोंकणी शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, शैंपेन लिए दिखा कपल)

शो के टेलीकास्ट से पहले दीपिका ने रणवीर के लिए एक खास नोट लिखा है। रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने उस लेटर को दिखाया है, जिसे दीपिका ने अपने हाथ से लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'तुम्हें आखिर मिल गया। मेरे छोटे ऑल द बेस्ट आई लव यू! दीपिका पादुकोण। द बिग पिक्चर।' रणवीर ने आगे लिखा, 'पहले दिन मैं नर्वस और एक्साइटेड था। दीपिका ने मुझे फूल और हाथ से लिखा नोट शेयर किया।' 

Ranveer

जो प्रोमो सामने आ रहे हैं, वो रणवीर सिंह को होस्ट के तौर पर देखने की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। यह वर्तमान में भारतीय टेलीविजन पर सबसे बहुप्रतीक्षित क्विज शो है, क्योंकि यह टेलीविजन इंडस्ट्री में बॉलीवुड अभिनेता की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

(ये भी पढ़ें- धोनी दोबारा बनने वाले हैं पापा! साक्षी धोनी की प्रेग्नेंसी को सुरेश रैना की पत्नी ने किया कन्फर्म)

जानकारी के लिए बता दें कि, रणवीर और दीपिका पहली बार संजय लीला भंसाली की डिनर पार्टी में मिले थे। यहीं पर रणवीर पहली ही नजर में एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे थे। उस दौरान दीपिका ने रणवीर को भाव नहीं दिया था। हालांकि, रणवीर ने मन ही मन ठान लिया था कि, एक्ट्रेस ही उनकी लेडीलव बनेंगी। काफी पापड़ बेलने के बाद आखिरकार रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के दिल में जगह बना पाए। दोनों ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। रणवीर और दीपिका ने 14 व 15 नवंबर, 2018 को दोनों सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली में शादी रचाई थी। उसके बाद से ही ये कपल एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए नजर आता है। 

Ranveer Singh and Deepika Padukone

फिलहाल, दीपिका-रणवीर अभी फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं या फिर नहीं, ये तो वही बता सकते हैं। खैर! क्या आपको भी इस क्विज शो का इंतजार है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(वीडियो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.