दुल्हन ने शादी में पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का क्रिस्टल जड़ित लहंगा, सफेद चूड़े ने खींचा ध्यान

हमारी दुल्हन शिक्षा भाटिया ने शादी के लिए डिजाइनर फाल्गुनी-शेन पीकॉक के कलेक्शन से अपने क्रिस्टल जड़ित लहंगा चुना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दुल्हन ने शादी में पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का क्रिस्टल जड़ित लहंगा, सफेद चूड़े ने खींचा ध्यान

शादी हर लड़की के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। हर दुल्हन अपनी शादी में खूबसूरत दिखना चाहती है और बेस्ट आउटफिट का चयन करना चाहती है। अपने बेस्ट लुक से लेकर आउटफिट तक, हर दुल्हन इसके बारे में खूब विचार भी करती है।

indian bride

जानी-मानी फैशन डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक को हर कोई जानता है। हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' शिक्षा भाटिया ने अपनी शादी में फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के कलेक्शन से एक यूनिक लहंगा चुना था, जिसे पहनकर वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।

indian bride

(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की ​​​​दुल्हन ने मेहंदी में पहना सिल्वर लहंगा, शादी के चेरी रेड लहंगे ने खींचा ध्यान)

शिक्षा ने अपनी शादी के लिए पेस्टल-पीच और सिल्वर रंग का लहंगा-चोली चुना था। उनके लहंगे में सॉफ्ट पीच कलर के लिनेन के साथ-साथ आइवरी-कलर्ड थ्रेडवर्क और सिल्वर सीक्विन और व्हाइट बीड्स के साथ फ्लोरल एम्ब्रायडरी थी। उन्होंने इसे एक चोली के साथ पहना था, जिसमें एक गहरी प्लंजिंग नेकलाइन और एक जाल का पैटर्न था। इसे उन्होंने ड्यूल दुपट्टे के साथ पूरा किया था। 

indian bride

शिक्षा ने हल्के फाउंडेशन, ब्लश्ड गाल, हाई-डिफाइन्ड ब्रो, मोटी लैशेज वाली पिंक-स्मोकी आईज और न्यूड ब्राउनिश ग्लॉसी लिप शेड से अपने लुक को निखारा था। उन्होंने अपने पूरे गेटअप को कुंदन ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज़ किया था, जिसमें एक सियान स्टोन और डायमंड-जड़ित नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और एक मांग टीका शामिल था। 

indian bride

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने शादी में पहना तरुण तहिलियानी का रोज पिंक 'काशीदाकारी' लहंगा, दिखीं राजकुमारी)

हालांकि, जिस चीज ने हमें उनके लुक की ओर आकर्षित किया, वह था उनका सफेद चूड़ा और चांदी का कलीरा। उन्होंने अपने बालों को बन में बांधा था और गुलाबी फूलों से उसे सजाया था।

indian bride

मेहंदी के लिए शिक्षा ने एक प्रसिद्ध डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया ऑरेंज कलर का लहंगा पहना था, इस लुक में भी वह जम रही थीं। इसमें 3-डी प्रभाव वाली फूलों की कढ़ाई वाली चोली थी और इसे दुपट्टे के साथ जोड़ा गया था, जिसमें स्कैलप्ड हेमलाइन और लहंगे के समान पैटर्न प्रिंट था।

next

अपने संगीत के लिए शिक्षा ने आइवरी कलर का लहंगा पहना था, जिसमें चोली से जुड़ा दुपट्टा था, जिसने उनके लुक को एक अलग रूप दिया था। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से ये पोशाक चुनी थी। उन्होंने अपने लुक को एमराल्ड ड्रॉप नेकपीस और मैचिंग डैंगलर्स के साथ पूरा किया था। होने वाली दुल्हन ने बोल्ड स्मोकी आईज और न्यूड ग्लॉसी लिप्स से अपने लुक को और निखारा था।

indian bride

(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा ​​की दुल्हन ने पहना 'पाइनएप्पल येलो' लहंगा, संगीत के यूनिक ड्रेस ने जीता दिल)

फिलहाल, हमें तो उनका ये लुक काफी पसंद आया। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.