सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक आई सामने, लाडले को अस्पताल से लेकर आईं घर

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने न्यू बॉर्न बेबी को अस्पताल से लेकर घर आ गई हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक आई सामने, लाडले को अस्पताल से लेकर आईं घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा 20 अगस्त 2022 को एक बेटे के पैरेंट्स बने थे। हाल ही में, एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने लाडले को लेकर पिता अनिल कपूर के घर आ गई हैं। 

sonam

पहले ये जान लीजिए कि सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। आनंद पेशे से एक लंदन बेस्ड बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद सोनम अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने 21 मार्च 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी और 20 अगस्त 2022 को कपल ने अपनी जिंदगी में एक बेबी बॉय का स्वागत किया था।

photoshoot

(ये भी पढ़ें- सोनाली फोगाट की 15 वर्षीय बेटी ने लगाई न्याय की गुहार, कहा- 'दोषियों को मिलनी चाहिए सजा')

26 अगस्त 2022 को अब सोनम कपूर के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें उनके नन्हे शहजादे की एक झलक सामने आई है। एक वीडियो में हम देख सकते हैं कि आनंद आहूजा अपने बेटे को गोद में उठाए दिख रहे हैं और सोनम अपने बेटे को निहारते हुए देखी जा सकती हैं। इस दौरान नए माता-पिता सफेद रंग के आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। यह अनिल कपूर के घर के अंदर का वीडियो है, जिसे पैपराजी द्वारा चुपके से कैप्चर किया गया है। सोनम को 26 अगस्त 2022 को अस्पताल से 6 दिन बाद छुट्टी मिली है।

एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल से घर आने के बाद सोनम का मंत्रोच्चारण के साथ स्वागत किया गया। पुरोहित ने बेटे को बुरी नजर से बचाने के लिए अनुष्ठान भी किया।

सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा की भी तस्वीर सामने आई है, जिसमें न्यू डैडी अपने बेटे को गोद में उठाए दिख रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर पिता बनने और बेटे को गोद में उठाने की खुशी साफ दिख रही है।

(ये भी पढ़ें- मशहूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता 28 अगस्त को करेंगे शादी, ये सेलेब्स होंगे शामिल)

सोनम कपूर के पति आनंद और पिता अनिल ने इस खास मौके पर फोटोग्राफर्स को मिठाइयां भी बांटी हैं, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में हम नाना और पिता को खुशी के साथ मिठाईयां बांटते हुए देख सकते हैं।

 

फिलहाल, आपको सोनम कपूर के बेटे की झलक का ये लेटेस्ट वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.