इन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के साथ जुड़ चुका है बॉलीवुड हसीनाओं का नाम, यहां देखें लिस्ट

कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ चुका है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

इन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के साथ जुड़ चुका है बॉलीवुड हसीनाओं का नाम, यहां देखें लिस्ट

क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना नाता है। कई हसीनाओं ने क्रिकेटर्स के साथ शादी की है और खुशनुमा लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का भी दिल बॉलीवड एक्ट्रेसेस पर आ चुका है। हालांकि, सीमा पार कुछ प्रेम कहानियां शादी के मंडप तक पहुंचीं, तो कुछ नहीं। आइए आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में, जिनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के साथ जुड़ चुका है।

sania

(ये भी पढ़ें: नेहा धूपिया-अंगद बेदी का घरः लिविंग रूम-किचन से लेकर बच्चों की नर्सरी तक, सब कुछ है शानदार)

1. जीनत अमान-इमरान खान

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान का नाम पर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान के साथ जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर की खबरें सरहद पार भी छाई थीं। जीनत उस समय की हॉट एक्ट्रेस थीं। सभी उनके दीवाने थे। ऐसे में इमरान खान भी उन पर अपना दिल हार बैठे थे। क्रिकेटर भी उस समय बहुत हैंडसम हुआ करते थे। दोनों की लव स्टोरी उस समय शुरू हुई थी, तब जीनत एक टूर के लिए पाकिस्तान गई थीं, वहीं उनकी मुलाकात इमरान से हुई थी। हालांकि, दोनों का अफेयर ज्यादा समय तक चला नहीं।

jeenat imran

2. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की लव स्टोरी जग जाहिर है। दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, दोनों का प्यार कामयाब हुआ और इन्होंने 12 अप्रैल 2010 को शादी रचाई थी। हालांकि, सानिया के इस फैसले पर लोगों ने काफी ऐतराज जताया था। इसके बावजूद दोनों का प्यार बरकरार है।

sania shoib

(ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा का आलीशान घरः फाइव स्टार होटल जैसा है बेडरूम, देखें अंदर की तस्वीरें)

3. सोनाली बेंद्रे और शोएब अख्तर

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे का नाम पाकिस्तान के फास्ट बॉलर शोएब अख्तर के साथ जुड़ चुका है। शोएब ने एक बार कहा था कि सोनाली अगर उनकी नहीं हुईं, तो वह एक्ट्रेस को किडनेप कर लेंगे। हालांकि, दोनों का रिश्ता जल्द खत्म हो गया। बाद में सोनाली ने गोल्डी बहल के साथ शादी कर ली थी।

sonali

4. रीना रॉय और मोहसिन खान

बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ जुड़ चुका है। दोनों ने शादी तक कर ली थी और रीना पाकिस्तान में उनके साथ रहने लगी थीं। हालांकि, दोनों का तलाक हो गया और बाद में रीना भारत लौट आई थीं।

reena mohsin

5. तमन्ना भाटिया और अब्दुल रजाक

एक समय था, जब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और अब्दुल रजाक का नाम जोड़ा गया था। दरअसल, ये कहानी तब शुरू हुई थी, जब दोनों को दुबई के एक बाजार में साथ देखा गया था। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

tamanh

(ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा-रितिका सजदेह की लव स्टोरीः क्रिकेटर ने स्टेडियम में शादी के लिए किया था प्रपोज)

6. सुष्मिता सेन और वसीम अकरम

'पूर्व मिस यूनिवर्स' और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का यूं तो कई अफेयर्स रहा है, लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ उनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों की मुलाकात एक टीवी शो पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन 6 महीने में ही दोनों अलग हो गए थे।

sush

फिलहाल, आपको कौन सी जोड़ी ज्यादा पसंद थी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.