हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए भव्य समारोह का सपना देखता है, लेकिन कोरोना महामारी ने दूल्हा-दुल्हन के इस सपने को चकनाचूर कर दिया है। अब शादियां करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में प्राइवेट तरीके से संपन्न हो रही हैं। इसके चलते शादियों को लेकर लोगों के बीच वो जोश खत्म हो गया है, जैसा कोरोना महामारी के पहले था।
दुल्हनें अब अपनी शादी का जोड़ा भी सिंपल और मिनिमल रख रही हैं, लेकिन आज भी ऐसी कुछ दुल्हनें हैं, जो अपने वेडिंग आउटफिट में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। वो अपनी इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में अपने लाजवाब लुक से लोगों को हैरान कर रही हैं और एक नया ट्रेंड सेट कर रही हैं। ऐसा ही कुछ हमारी एक दुल्हन ने अपनी शादी के दिन किया था।
(ये भी पढ़ें- इस पंजाबी कुड़ी ने अपनी शादी में पहना ग्रे कलर का लहंगा, फूलों और जानवरों की कढ़ाई ने खींचा ध्यान)
मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ रविंदर कौर से, जिन्होंने अपने सपनों के राजकुमार सहीब सिंह के साथ हाल ही में आनंद कारज रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इस पंजाबी जोड़े ने दिल्ली में अपनी शादी की योजना बनाई थी। संगीत, मेहंदी और शादी सहित अन्य समारोहों के साथ उनकी सगाई की पार्टी आयोजित की गई थी। अपने सभी समारोहों में रविंदर किसी हूर की परी से कम नहीं लग रही थीं। रेशम और जरी में फ्लोरल मोटिफ्स के साथ हैवी बेबी पिंक कलर के लहंगे में दुल्हन रविंदर बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
उन्होंने अपनी शादी के लिए चमकीले कलर के बजाय पेस्टल रंग का चुनाव किया था। लहंगे के किनारे पर खूबसूरत स्ट्रक्चर था। रविंदर ने पीले दुपट्टे के साथ अपने लुक को पूरा किया था, जिसने उनके पूरे आउटफिट को अट्रैक्टिव बना दिया था। दुल्हन ने अपने खूबसूरत आउटफिट को कुंदन ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। वो अपने ओवरऑल लुक में काफी गॉर्जियस लग रही थीं, लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थे उनके डबल कलीरे। उन्होंने लाल चूड़े के साथ पारंपरिक मोती से अलंकृत कलीरों के साथ छतरी के आकार के कलीरे पहने थे, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। उन्होंने अपने वेडिंग डे पर मिनिमल मेकअप से खुद को निखारा था।
वहीं, दूल्हे सहीब सिंह ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसमें गोल्डन जरी लगी हुई थी और इसे उन्होंने गुलाबी रंग की कढ़ाई वाले दोशाला और ज्वेलरी वाली पगड़ी के साथ पेयर किया था। उन्होंने इस लुक को थ्री-टियर पर्ल बीडेड नेकपीस और तलवार से कंप्लीट किया था। दूल्हे राजा अपनी दुल्हन को लुक के मामले में बराबर की टक्कर दे रहे थे।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस पुर्तगाली दुल्हन ने अपनी शादी में पहना खूबसूरत 'शरारा', डबल दुपट्टा किया स्टाइल)
दुल्हन रविंदर की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी एक ही दिन में आयोजित की गई थी। अपनी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के लिए दुल्हन ने हरे लहंगे को ऑरेंज कलर के ब्रोकेड ब्लाउज और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। होने वाली दुल्हन ने अपने खुले बालों के साथ फूलों की ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
वहीं, दूल्हे राजा ने काले रंग का प्रिंटेड गलाबंध शर्ट-स्टाइल कुर्ता चुना था और इसे सफेद स्किनी फिट पजामे के साथ पहना था। वह अपनी खूबसूरत दुल्हन के साथ बिल्कुल डैशिंग लग रहे थे।
रविंदर अपनी सगाई की पार्टी में किसी राजकुमारी की तरह लग रही थीं। उन्होंने पीच रंग का भारी लंबा गाउन पहना था और इसे एक सिंपल दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को स्लीक डायमंड नेकपीस, बेल के आकार के झुमके और खूबसूरत ब्रेसलेट से पूरा किया था। मोटी पलकों के साथ उनका स्मोकी-स्पार्कली आई मेकअप और पीच लिप ग्लॉस ने उन्हें परफेक्ट फिनिश दिया था।
वहीं, दूल्हे साहब ने सफेद शर्ट के साथ काले रंग का टक्सीडो सूट पहना था, वहीं पॉलिश्ड लुक देने के लिए उन्होंने अपने बालों को बांधा था।
(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपने लुक से लोगों को किया हैरान, शादी से 2 दिन पहले जल गया था चेहरा)
फिलहाल, दूल्हा-दूल्हन ने अपने वेडिंग लुक से अपनी शादी को शानदार बना दिया था। तो आपको उनका वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।