ब्लॉगर दुल्हन ने गोल्डन लहंगा पहन कॉकटेल पार्टी में बिखेरी रोशनी, कम ज्वेलरी में दिखीं सुंदर

यहां हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी नहीं, बल्कि अपने कॉकटेल लुक से सभी को हैरान कर दिया था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

ब्लॉगर दुल्हन ने गोल्डन लहंगा पहन कॉकटेल पार्टी में बिखेरी रोशनी, कम ज्वेलरी में दिखीं सुंदर

भारतीय शादियां पूरी तरह से ग्लैमर पर आधारित होती हैं। सुंदर लाइटिंग्स, आलीशान सजावट और एक से बढ़कर एक फैशन लुक्स, सब कुछ बहुत मजेदार होता है। आज की दुल्हनें अपनी शर्म को किनारे रखते हुए खुलकर अपनी शादी को एंजॉय करती हैं और अपने मन पसंदीदा वेडिंग कपड़े पहनती हैं। हमारी ब्राइड ऑफ द वीक ने भी कुछ ऐसा ही किया था।

Bride with Groom

दुल्हन निक्की मेहरा हाल ही में अपने सपनों के राजकुमार सिड के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। निक्की पेशे से एक ब्लॉगर हैं। उन्होंने अपनी शादी में अपने यूनिक ड्रेसिंग सेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। वैसे, तो उन्होंने अपनी शादी के सभी रस्मों में अपना फैशन गेम अच्छे से खेला था, लेकिन उनके कॉकटेल लुक ने वास्तव में हमारा दिल जीत लिया था।

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर लहंगा, स्टेटमेंट ज्वेलरी और यूनिक बन ने बढ़ाई शोभा)

Bride with Groom

दुल्हन निक्की मेहरा ने अपनी कॉकटेल पार्टी के लिए ब्रांड ‘दबीरी काउचर' से एक गोल्डन लहंगा चुना था और वह इसमें बहुत खूबसूरत लग रही थीं। लहंगे पर जटिल काम और कढ़ाई वाले पैटर्न ने इसे एक खूबसूरत लुक दिया था। उनका लहंगा उनके कॉकटेल पार्टी में अलग ही चमक दे रहा था। दुल्हन ने अपने सोशल मीडिया पर बताया था कि, उन्हें इस ड्रेस को अंतिम रूप देने में एक महीने लग गए थे।

Bride with Groom

दुल्हन ने अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए लिखा था, “मैंने एक दिन में अपनी शादी और मेहंदी की ड्रेस को अंतिम रूप दिया और मुझे अपने कॉकटेल लुक को अंतिम रूप देने में एक महीने का समय लगा। मुझे लगता है कि, यह सबसे चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि हर आउटफिट मेरे जैसा दिखता है। मैं बोल्ड ऑल गोल्ड और शिमर आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती थी.. हमने इस पीस को स्क्रैच से बनाया है और मुझे यह पसंद आया कि, यह रात में कैसे चमकता है।”

Bride

निक्की के चमचमाते लहंगे में हर तरफ मिररवर्क था। उन्होंने अपने लुक को एक स्ट्रैप्ड ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था, जिसमें एक स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। उनके ब्लाउज में अनोखा कटवर्क था और उसके चारों ओर सीक्विन का काम हुआ था। इसके अलावा, उन्होंने अपने लुक को स्टाइल करने के लिए भारी कढ़ाई वाले मैचिंग दुपट्टे का विकल्प चुना था। उनके दुपट्टे में हेमलाइन पर कट वर्क था और इसने उनके ओवरऑल लुक में एक ओम्फ फैक्टर जोड़ दिया था।

Bride

अपने लुक को सिंपल रखते हुए दुल्हन ने क्रिस्टल एंबेडेड डायमंड ज्वेलरी सेट को चुना था। उन्होंने अपने लुक को स्लीक चोकर और मैचिंग इयररिंग्स से कंप्लीट किया था। इसके साथ ही उन्होंने दोनों हाथों में पत्थर जड़ित चूड़ी पहन रखी थी और उंगलियों में कुछ अंगूठियां भी पहनी थीं। उनके मिनिमल ज्वेलरी लुक ने उन्हें और भी शानदार बना दिया था।

Bride with Groom

निक्की की मेकअप आर्टिस्ट पूजा खुराना ने स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स से उनके लुक को पूरा किया था। दुल्हन ने अपने ब्राइडल लुक को परफेक्ट लाइंड आईब्रोज, कोहल आईज, मोटी पलकें, ब्लश और हाईलाइट किए गए गाल व सुनहरे शरीर की झिलमिलाहट के साथ गॉर्जियस बनाया था। उन्होंने अपने बालों को लहराते हुए कर्ल में खुला रखा था। वहीं, दूल्हे सिड ने अपनी दुल्हन के वेडिंग लुक को कंप्लीट किया था। डिजाइनर गौरव गुप्ता के कलेक्शन से ली गई काले रंग की कढ़ाई वाली शेरवानी में वह बहुत हैंडसम लग रहे थे। इसे उन्होंने ब्लैक ट्राउजर के साथ पेयर किया था। निक्की ने अपने दूल्हे के एटायर को चुना था।

Bride with Groom

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का क्रिस्टल जड़ित लहंगा, सफेद चूड़े ने खींचा ध्यान)

फिलहाल, आपको निक्की का कॉकटेल पार्टी लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.