दुल्हन ने पहना मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर लहंगा, स्टेटमेंट ज्वेलरी और यूनिक बन ने बढ़ाई शोभा

यहां हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में एक सुंदर लैवेंडर कलर का लहंगा पहना था, लेकिन उनके यूनिक बन और ज्वेलरी ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दुल्हन ने पहना मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर लहंगा, स्टेटमेंट ज्वेलरी और यूनिक बन ने बढ़ाई शोभा

आज के समय में दुल्हनों के लिए खुद को बेहतर बनाना एक चैलेंज बन गया है। दुल्हनें चाहती हैं कि, वे अपनी शादी में सबसे सुंदर और अलग दिखें। इसलिए वह ये सुनिश्चित करती हैं कि, उनके वेडिंग लुक को कुछ यूनिक टच दिया जाए। यही वजह है कि, आज की दुल्हनें अपनी शादी में लाल रंग को छोड़ अनोखे रंगों और एक्सेसरी का इस्तेमाल कर रही हैं।

Indian Bride

यही नहीं, दुल्हनें अपनी ड्रेस को डिजाइनर के कलेक्शन से पहनने का भी सपना देखती हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि, भारत के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हर होने वाली दुल्हन की पहली पसंद हैं। उनके अनोखे लहंगे कलेक्शन पर लाखों लड़कियां मरती हैं। हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने भी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक सुंदर लहंगा पहना था।

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का क्रिस्टल जड़ित लहंगा, सफेद चूड़े ने खींचा ध्यान)

Indian Bride

मिलिए हमारी दुल्हन सलोनी शाह से, जिन्होंने लैवेंडर कलर का लहंगा पहना था, जिसके चारों ओर कलरफुल कढ़ाई और जरदोजी का काम हुआ था। उन्होंने अपने लहंगे को मैचिंग कलर की वी-नेक चोली के साथ पेयर किया था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सलोनी ने अपने कंधे के एक तरफ शीर दुपट्टा पिन किया था। उनके दुपट्टे पर मल्टीकलर का जटिल डिजाइन वर्क हुआ था।

Indian Bride

Indian Bride

पन्ना डायमंड नेकपीस और दो बंधे हुए डायमंड नेकलेस के साथ दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके आभूषणों में मोती की बूंदों की एक जोड़ी इयररिंग्स, मांग टीका, नथ और बहुरंगी चूड़ियां शामिल थीं। इसके अलावा, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा था, वह थी यूनिक कार्नेशन्स, जिसने उन्हें इतना सुंदर बना दिया था। दुल्हन की हेयर स्टाइलिस्ट श्रद्धा लूथरा ने साफ-सुथरा लुक देने के लिए उनके बालों को स्लीक बन में बांध रखा था। उनके बन को हल्के नीले और बकाइन जिप्सोस फूलों की कलियों से सजाया गया था। 

Indian Bride

Indian Bride

सलोनी ने अपने लुक को ग्लैम मेकअप से पूरा किया था। उन्होंने झिलमिलाती गुलाबी आई शैडो, पतली आईलाइनर, डिफाइंड आईब्रोज, ब्लश गाल और पिंक लिप्स से खुद को निखारा था। हालांकि, उनकी नन्ही हरी बिंदी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिया था।

Indian Bride

Indian Bride

उनके दूल्हे राजा की बात करें तो, उन्होंने पीच पिंक कलर की शेरवानी पहनी थी  और इसे सेम कलर की दोशाला व पगड़ी के साथ पेयर किया था। इसके अलावा उन्होंने थ्री-टियर मोतियों का हार पहना था और हैंडसम लग रहे थे।

Indian Bride with Groom

Indian Bride with Groom

वहीं, अपने ग्रैंड रिसेप्शन की रात को दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग की थी। दुल्हन नीले रंग के कोबाल्ट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिस पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी डिजाइन थी। सलोनी ने डायमंड टियारा, नेकपीस और दो ड्रॉप इयररिंग्स पहने थे। उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुला छोड़ दिया था और शिमरी मेकअप का विकल्प चुना था।

Indian Bride with Groom

Indian Bride with Groom

Indian Bride with Groom

हल्दी के मौके पर दुल्हन ने सी ग्रीन कलर का प्रिंटेड वी-नेक गाउन पहना था। मिनिमलिस्टिक माथा पट्टी और फूलों के गहनों में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

Indian Bride Haldi Look

Indian Bride Haldi Look

Indian Bride Haldi Look

(ये भी पढ़ें- NRI दुल्हन ने पहना 'बारात यात्रा' की कढ़ाई वाला अनोखा लहंगा, हैवी ज्वेलरी ने बढ़ाई शोभा)

फिलहाल, आपको दुल्हन का कौन सा लुक ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.