By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड की कुछ बेहद चर्चित शख्सियतों में से एक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) को भला कौन नहीं जानता। महेश भट्ट जितना अपने काम से जाने जाते हैं, उससे कहीं ज्यादा अपनी विवादास्पद जिंदगी के कारण। ये कभी बेटी पूजा भट्ट (Puja Bhatt) के साथ लिप-लॉक किस तो कभी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण चर्चा में रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं महेश भट्ट और परवीन बॉबी (Parveen Babi) की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में।
बता दें कि परवीन बॉबी बॉलीवुड की उस अदाकारा का नाम है, जिन्हें देखने के लिए कभी सिनेमाघरों में लंबी कतार लग जाती थी। (ये भी पढ़ें: इन सेलिब्रिटीज ने एक दो नहीं, तीन या चार बार रचाई हैं शादियां, यहां जानें इनके नाम)
ये बात साल 1977 की है। जब परवीन बॉबी ने कबीर बेदी के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। उनका दिल टूटा हुआ था और वे एक दोस्त की तलाश में थीं। परवीन अपने एक्टिंग करियर में टॉप पर थीं, इसी बीच उनकी मुलाक़ात शादीशुदा महेश भट्ट से हो गयी और परवीन इनको दिल दे बैठी। महेश भट्ट उस समय स्ट्रगलिंग डायरेक्टर हुआ करते थे, लेकिन अपने जमाने की सुपरस्टार परवीन और महेश ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया।
महेश भट्ट परवीन के प्यार में अपनी पहली पत्नी किरण भट्ट को नजरअंदाज करके परवीन के साथ रहने लगे। इसके चलते उनके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने लगा था। हालांकि, वो पीछे नहीं हटे और परवीन संग अपना रिश्ता जारी रखा। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने अपने फैन से ही रचाई शादी, नाम जान आपको होगी हैरानी)
परवीन बॉबी और महेश भट्ट का रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा था। दोनों एक साथ एक घर में भी रहने लगे थे। ये रिश्ता परवान चढ़ता, इससे पहले एक रात कुछ ऐसा हुआ कि सब बदल गया। एक रात जब महेश भट्ट, परवीन बॉबी के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा की परवीन बिलकुल अलग ही रूप में थीं। वह अपनी फिल्म की कॉस्टयूम पहनी हुई थी और हाथ में एक चाक़ू पकड़ी हुई थी। उनका मेकअप बिगड़ा हुआ था। वो एक कोने में बैठी हुई थीं और डर से कांप रही थीं। इससे पहले महेश भट्ट ने कभी परवीन बॉबी को इस तरह से नहीं देखा था। जब परवीन ने देखा कि महेश भट्ट कमरे में आ चुके हैं, तो वह ड़रते हुए बोली “महेश दरवाज़ा बंद कर दो। वो हमें मारने आ रहे हैं। जल्दी दरवाज़ा बंद करो।”
महेश भट्ट समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर परवीन किसकी बात कर रही हैं। ये पहला मौका था, जब महेश भट्ट ने परवीन बॉबी की बिगड़ती मानसिक अवस्था को देखा था। इस हादसे के बाद परवीन की मानसिक स्थिति बिगड़ती गई। परवीन ऐसी ही हरकत करती रही। इस बात ने महेश भट्ट को चिंतित कर दिया था। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने तलाकशुदा से रचाई शादी, पहली पत्नियां लगा चुकी हैं घर तोड़ने का आरोप)
अंतत: उन्होंने फैसला किया कि वो परवीन को डॉक्टर के पास ले जायेंगे। जब महेश भट्ट परवीन बॉबी को डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि उन्हें Schizophrenia नाम की एक दिमागी बीमारी है। इस बीमारी की वजह से परवीन के मन में भ्रम पैदा होता था कि कोई उन्हें मारना चाहता है। काफी वक़्त तक महेश भट्ट परवीन को डॉक्टर के पास ले जाते रहे, पर उनकी हालत पहले से भी ज्यादा खराब होती गई। उनका पागलपन नहीं रुका। इलाज के लिए महेश परवीन को अमेरिका ले गए वहां भी कोई इलाज नहीं मिला।
अपने जीवन के आखिरी दिनों में परवीन बॉबी ने सब लोगों से दूरी बना ली। वो घर में अकेले रहने लगीं। कोई नहीं जानता था कि वो किस अवस्था में हैं। उन्होंने महेश भट्ट से भी दूरी बना ली थी। महेश भट्ट भी अपने काम में व्यस्त हो गए। एक लंबी अवधि तक कोई भी परवीन से नहीं मिला और फिर एक दिन खबर आई की वो मर चुकी हैं। साल 2005 में परवीन बॉबी ने अपने घर के अंदर ही मृत पाई गईं।
परवीन इतनी अकेली थीं कि उनकी मौत पर भी कोई नहीं आया। आखिर में महेश भट्ट ने ही उनकी मौत के बाद की रस्में पूरी की। इसी के साथ महेश भट्ट और परवीन बॉबी की प्रेम कहानी का एक दुखद अंत हुआ। किसी ने नहीं सोचा था कि महेश भट्ट और परवीन बॉबी की प्रेम कहानी का इस तरह से अंत होगा। कहते हैं कि परवीन की मौत से आज भी महेश भट्ट के दिल में एक मलाल है।
महेश भट्ट ने दो शादियां की। पहली शादी उन्होंने कॉलेज फ्रेंड लोरिएन ब्राइट से की थी, जिन्होंने बाद में अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया था। दोनों के दो बच्चे हैं पूजा और राहुल भट्ट। कहा जाता है कि फिल्में बनाते-बनाते उनका अफेयर परवीन बॉबी से हो गया था। इसी वजह से किरण और उनके रिश्ते खराब हुए। बाद में महेश भट्ट ने एक्ट्रेस सोनी राजदान से शादी की। महेश और सोनी की दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हैं। आलिया बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं और वह टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं।
फिलहाल, महेश भट्ट अपने परिवार के साथ खुशीपूर्वक जीवन बिता रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड में अब सिर्फ परवीन बॉबी की यादें ही शेष रह गई हैं। तो आपको महेश भट्ट और परवीन बॉबी की लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही यादि हमारे लिए कोई सलाह है तो अवश्य दें।