कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट की बहन श्रुति मर्चेंट बनीं मां, इस फेमस टीवी एक्टर संग की थी शादी

बॉलीवुड कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट (Vaibhavi Merchant) की बहन श्रुति मर्चेंट (Shruti Merchant) एक प्यारी सी बेटी की मां बन गई हैं। कोरियोग्राफर ने साल 2017 में टीवी एक्टर ध्रुव भंडारी (Dhruv Bhandari) से शादी की थी।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट की बहन श्रुति मर्चेंट बनीं मां, इस फेमस टीवी एक्टर संग की थी शादी

मां बनना इस दुनिया में किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है लेकिन ये वरदान तब अभिशाप बन जाता है जब महिलाएं इस वरदान से वंचित रह जाती हैं। मां बनने से हसीं इस दुनिया में कोई दूसरा एहसास नहीं है। अक्सर कहा जाता है कि भगवान ने इस दुनिया में अपनी कमी पूरी करने के लिए मां को बनाया है। वहीं हर महिला के लिए मातृत्व उसके जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है। वह सिर्फ एक नई जिंदगी को जन्म नहीं देती, बल्कि मां बनना उसके लिए भी नया जीवन जैसा होता है। बेबी के आने से उसका और पूरे परिवार का जीवन बदल जाता है। नन्हीं सी जान को हर खुशी देना उनके लिए पहली जिम्मेदारी बन जाती हैं। वैसे 2019 अपने जाते-जाते बी-टाउन और टेली वर्ल्ड की कई हस्तियों की झोली को खुशियों से भर गया। इसमें सबसे पहले नाम आता है अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा का जिन्होंने हाल ही में बेबी आयत को जन्म दिया। वहीं कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ, रघु राम और नताली डि लुसियो, गीता फोगट और पवन कुमार सरोहा, करण पटेल-अंकिता भार्गव। वहीं लगता है अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा हैं ये नाम कोई और नहीं बल्कि तेरे शहर में फेम, ध्रुव भंडारी और उनकी पत्नी श्रुति मर्चेंट हैं।

जी हां, नए-नए माता-पिता बनने की लिस्ट में आज बॉलीवुड कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट (Vaibhavi Merchant) की बहन श्रुति मर्चेंट (Shruti Merchant) का नाम भी शामिल हो गया हैं। जिन्होंने हाल ही में एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। टीवी और बॉलीवुड एक्टर ध्रुव भंडारी (Dhruv Bhandari) पापा बन चुके हैं। अभिनेता ध्रुव भंडारी ने कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट की बहन श्रुति मर्चेंट से 20 जून साल 2017 में शादी की थी। वहीं शादी के दो साल बाद अब कपल के घर पहले बेबी का जन्म हुआ है। कोरियोग्राफर श्रुति मर्चेंट ने 18 जनवरी को एक बेटी को जन्म दिया है। इसी के साथ ध्रुव और श्रुति पेरेंट्स बन चुके हैं। बता दें कि ध्रुव भंडारी ने हाल ही में इस खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि श्रुति और वो बेहद खुश हैं। ये फीलिंग बहुत ही ओवरवेल्मिंग है। साथ ही इसे बताना काफी मुश्किल है। (ये भी पढ़ें: रघु राम की एक्स-वाइफ सुगंधा गर्ग ने क्लिक की रिदम की पेरेंट्स संग खूबसूरत तस्वीरें, देखिए क्यूट फोटो)

जब ध्रुव भंडारी से श्रुति मर्चेंट की प्रेग्नेंसी की खबर को छुपाने वाली बात पर सवाल किया तो उन्होंने बताया, हमारा प्रेग्नेंसी न्यूज छुपाने का कोई इरादा नहीं था। मैं सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहता हूं। मैंने पत्नी की प्रेग्नेंसी में कुछ पोस्ट शेयर किए थे। हालांकि हम दोनों इस जर्नी को अपने तक की रखना चाहते थे। हम दोनों किसी भी तरीके की कोई अनचाही अटेंशन नहीं चाहते थे। जब ध्रुव भंडारी से बेटी के नाम के बारे में सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने कहा, अभी हमने कोई नाम तय नहीं किया हैं। हालांकि अभी हमारे मन में बहुत से नाम चल रहे हैं। लेकिन हम जल्द ही कपल न्यूबोर्न बेबी के नाम की घोषणा करेंगे। बता दें ध्रुव भंडारी को आखिरी बार एक्ट्रेस हिना नवाब के साथ टीवी सीरियल तेरे शहर में देखा गया था। जब ध्रुव ने ये सीरियल छोड़ा था तभी से वो छोटे परदे से दूर हैं। 

द इंडियन एक्सप्रेस के साथ शादी के बाद के साक्षात्कार में बात करते हुए ध्रुव भंडारी ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने तुर्की में कैसे श्रुति मर्चेंट को शादी के लिए प्रपोज किया। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा, मैं चार साल से अधिक समय से श्रुति को डेट कर रहा था और शादी हमारे जीवन में अगला कदम था। मैंने वास्तव में उसे और मेरे परिवार को आश्चर्यचकित किया जब मैंने उसके सामने ये प्रस्ताव रखा। तुर्की में हमारे शो के दौरान, मैंने उसके लिए एक असाधारण रोमांटिक शाम का आयोजन किया और उसे शादी के लिए प्रपोज़ किया। उसकी प्रतिक्रिया एक 'हह' थी क्योंकि वह पूरी तरह से अचंभित थी। मैंने अपने प्रमोटर से भी इस काम के लिए मदद ली थी और इस सपने को सच करने के लिए एक पूरा रेस्तरां बुक किया था। जिसे काफी अच्छे से रंग-बिरंगी लाइटों और गुलाबों से सजाया गया था। वो पल मेरे लिए सच में जादुई था। उस दिन की यादें हमारे दिमाग में हमेशा रहेंगी। (ये भी पढ़ें: सास ऋतु नंदा को याद कर भावुक हुईं श्वेता बच्चन, अमिताभ बच्चन-जया बच्चन भी नहीं रोक पाए अपने आंसू)

आपको बताते चलें कि श्रुति मर्चेंट और ध्रुव भंडारी की मुलाकात एक नाटक के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों के प्यार की कहानी शुरू हो गई। ध्रुव ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि श्रुति मर्चेंट को देखते ही प्यार हो गया था। हम दोनों में बहुत कुछ कॉमन हैं। हम एक ही कॉलेज से हैं लेकिन कभी मिले नहीं थे। हम दोनों ने चार साल से एक-दूसरे को डेट किया जिसके बाद हमने शादी जैसे फैसले के बारे में सोचा। ध्रुव और श्रुति की शादी में केवल परिवार वाले और निजी दोस्त ही शामिल हुए थे। तीन दिन तक चलने वाले इस समारोह में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना ने असीम रियाज से यूं किया अपने प्यार का इजहार, फैंस को दिया बड़ा हिंट)

खैर, जो भी हो हम तो ध्रुव भंडारी और कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट की बहन श्रुति मर्चेंट की इस खुशी से बेहद खुश हैं और नन्हीं सी जान को उसके आने वाले भविष्य के लिए ढेर सारी कामना करते हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें बताना न भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.