वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल संग दिवाली की तस्वीरें आईं सामने, खूबसूरत दिख रहा कपल

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की दिवाली पर अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल संग दिवाली की तस्वीरें आईं सामने, खूबसूरत दिख रहा कपल

देश भर में दिवाली सेलिब्रेशन की धूम है। मनोरंजन जगत के सितारे भी इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सभी सितारों के दिवाली लुक्स सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी लेडीलव नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ दिवाली पूजा के लिए अपने जुहू ऑफिस जाते हुए स्पॉट किए गए। आइए आपको दिखाते हैं इसकी फोटोज।

Varun Dhawan With His Wife Natasha Dalal

दरअसल, 04 नवंबर 2021 को अभिनेता वरुण धवन अपने जुहू वाले ऑफिस में पूजा करने पहुंचे, जहां उनके साथ उनकी पत्नी नताशा दलाल भी नजर आईं। दोनों ने मुंबई में पैपराज़ी को कई सारे पोज़ दिए।

(ये भी पढ़ें- वरुण धवन की टोटल नेट वर्थ, कई लग्जरी कार और आलीशान घर के मालिक हैं एक्टर)

Varun Dhawan With His Wife Natasha Dalal

Varun Dhawan With His Wife Natasha Dalal

इस दौरान वरुण धवन ब्लू डॉटेड वाले व्हाइट कुर्ता और पायजामे में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, नताशा दलाल येलो कलर के सूट में काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए अपने माथे पर एक बिंदी लगाई थी और अपने बालों को खुला रखा था।

Varun Dhawan With His Wife Natasha Dalal

वरुण धवन और नताशा दलाल की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो, दोनों बचपन के दोस्त हैं। वरुण को 11वीं या 12वीं क्लास में नताशा से प्यार हुआ था और उसी वक्त उन्होंने अपनी लेडीलव को प्रपोज कर दिया था। हालांकि, नताशा ने उस वक्त वरुण का प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं किया था। एक इंटरव्यू में वरुण ने खुलासा किया था कि, काफी मनाने के बाद नताशा ने उन्हें हां कहा था।

Varun Dhawan With His Wife Natasha Dalal

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। 24 जनवरी 2021 को वरुण धवन ने अलीबाग में एक इंटीमेट सेरेमनी में नताशा दलाल के साथ शादी रचाई थी। अपनी शादी के दिन दोनों ने ही क्रीम कलर के आउटफिट्स पहने थे, जिसमें वो दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे। दोनों अपनी क्यूट केमिस्ट्री से फैंस का दिल खुश करते रहते हैं।

Varun Dhawan With His Wife Natasha Dalal

(ये भी पढ़ें- Varun Dhawan Natasha Dalal Love Story: बेहद फिल्मी है एक्टर की लव लाइफ, इस तरह किया था प्रपोज)

24 अक्टूबर 2021 को उनके करवा चौथ की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी। करवा चौथ के मौके पर वरुण ऑरेंज कलर के कुर्ते के साथ ब्लू जींस में दिखाई दिए थे, वहीं नताशा स्काई ब्लू सूट में खूबसूरत लग रही थीं। फोटोज में वो पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।

Varun Dhawan With His Wife Natasha Dalal

Varun Dhawan With His Wife Natasha Dalal

Varun Dhawan With His Wife Natasha Dalal

(ये भी पढ़ें- वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल के प्री-वेडिंग व्हाइट ऑउटफिट की मात्र 6300 रुपए थी कीमत)

फिलहाल, वरुण और नताशा के दिवाली लुक की तस्वीरों ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.