Varun Sood 'बिग बॉस 10' फेम Nitibha Kaul को कर रहे हैं डेट? नेटिजंस बोले- 'ये कब हुआ'

ऐसा लगता है कि टीवी एक्टर वरुण सूद को फिर से प्यार मिल गया है, यह कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस 10' फेम नितिभा कौल हैं। नेटिजंस ने उनकी 'जोड़ी' पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Varun Sood 'बिग बॉस 10' फेम Nitibha Kaul को कर रहे हैं डेट? नेटिजंस बोले- 'ये कब हुआ'

मोस्ट हैंडसम टेलीविजन पर्सनैलिटीज में से एक वरुण सूद (Varun Sood) अपने बेहतरीन लुक के लिए जाने जाते हैं, जो किसी भी महिला का दिल जीत सकते हैं। बता दें कि उन्होंने 'एमटीवी रोडीज़' और 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' जैसे पॉपुलर रियलिटी शोज का हिस्सा बनकर अपनी शोबिज़ की जर्नी शुरू की थी।

हालांकि, अपने प्रोफेशनल अचीवमेंट्स से ज्यादा वह अक्सर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। वह पहले टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल को डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों कुछ दिनों बाद अलग हो गए। अब, ऐसा लगता है कि वरुण के जीवन में प्यार ने फिर से दस्तक दी है।

varun sood

क्या वरुण सूद 'बिग बॉस 10' फेम नितिभा कौल को कर रहे हैं डेट?

वरुण सूद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, क्योंकि उनकी पर्सनल लाइफ ने सभी का ध्यान खींचा है। खैर, 'बिग बॉस 10' फेम नितिभा कौल के साथ उनका लेटेस्ट रोमांटिक वीडियो मीडिया में काफी चर्चा बटोर रहा है। बता दें कि दोनों ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर जॉइंट पोस्ट में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें एक साथ कुछ रोमांटिक पलों का आनंद लेते देखा जा सकता है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर कोई बात नहीं की है, फिर भी उनकी नजदीकियों ने नेटिजंस का ध्यान खींच लिया। 

varun sood

varun sood

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नेटिजंस ने वरुण सूद और नितिभा कौल के रिश्ते पर लगाए कयास

जैसे ही दोनों ने अपना वीडियो शेयर किया, 'रेडिट' पर हंगामा मच गया। एक पेज द्वारा शुरू किए गए थ्रेड में दावा किया गया है कि वरुण और नितिभा के बीच कुछ पक रहा है, लेकिन नेटिजंस ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। खैर, जहां किसी को लगा कि यह उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए एक टीज़र वीडियो से ज्यादा कुछ नहीं हो सकता है, तो किसी को झटका लगा और उन्होंने इसे 'रोडीज़' व 'बिग बॉस' के बीच का क्रॉसओवर बताया। वास्तव में कुछ नेटिजंस ने वरुण सूद की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल का नाम भी लिया और उन पर कटाक्ष किया। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

varun sood

जब वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल का हुआ ब्रेकअप

मार्च 2022 में दिव्या अग्रवाल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ अपने ब्रेकअप की घोषणा की थी। अपने इंस्टा हैंडल पर अभिनेत्री ने वरुण के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बताया था और खुलासा किया था कि यहां से वह अपने प्यार को अपने तरीके से जीना चाहेंगी और यह एक निर्णय है, जो उन्होंने अपने लिए लिया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा था कि वह हमेशा अपने एक्स बॉयफ्रेंड वरुण का सम्मान करना पसंद करेंगी और अपने फैंस से अनुरोध किया था कि वे उनके बारे में झूठी खबरें या आरोप न फैलाएं।

varun sood

जब वरुण सूद ने दिव्या अग्रवाल की सगाई पर दी थी प्रतिक्रिया

अपने ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल को फिर से प्यार मिला और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड व होटल बिजनेसमैन अपूर्व पाडगांवकर से सगाई कर ली। जहां नेटिजंस और एक्स कपल के फैंस ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया दी थी और ब्रेकअप के बाद अपने जीवन में इतनी जल्दी आगे बढ़ने के लिए अभिनेत्री को दोषी ठहरा रहे थे, वहीं वरुण ने नए जोड़े को बधाई दी थी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

varun

ये हैं वरुण सूद की पहली गर्लफ्रेंड: जो दिव्या अग्रवाल, बेनाफ्शा से पहले थीं एक्टर की प्रेमिका...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप वरुण और नितिभा की डेटिंग के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.