एक्टर विक्रम गोखले का हुआ निधन: 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

एक्टर विक्रम गोखले का हुआ निधन: 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

बॉलीवुड से बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'हम दिल दे चुके सनम', 'मिशन मंगल', 'हिचकी' जैसी फिल्मों में अपने किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता का 77 वर्ष की उम्र में आज यानी 26 नवंबर 2022 को उनका निधन हो गया।

vikram gokhale

वह काफी दिनों से बीमार थे और कोमा में थे, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 23 नवंबर 2022 को भी खबर आई थी कि उनका निधन हो गया है। हालांकि, तब उनकी पत्नी वृषाली गोखले ने एक्टर के निधन के दावों का खंडन किया था। साथ ही बताया था कि उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है और वह कोमा में चले गए हैं। इसके बाद उनकी हालत में सुधार भी देखने को मिला था, लेकिन अब खबर है कि वह इस दुनिया को अलविदा कहकर चलकर गए हैं।

vikram gokhale

अनुभवी अभिनेता विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में साल 1971 में आई फिल्म 'परवाना' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 4 दशकों के अपने लंबे करियर में उन्होंने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में शानदार काम किया है। विक्रम गोखले को आखिरी बार फिल्म 'निकम्मा' में देखा गया था, जिसमें शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और अभिमन्यु दासानी ने भी अभिनय किया था। विक्रम गोखले की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनकी धर्मपत्नी का नाम वृषाली गोखले है। उनकी दो बेटी भी हैं।

vikram gokhale

फिलहाल, हम भी एक्टर को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.