विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना संग अपनी शादी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

इन दिनों साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से शादी की खबर तेजी से चल रही है। अब इस पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना संग अपनी शादी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

साउथ इंडस्ट्री के कथित कपल विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि, वे जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं। इस जोड़े ने अभी तक अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती ही बताया है, लेकिन हालिया रिपोर्टों ने सुझाव दिया कि, विजय और रश्मिका इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं। अब एक्टर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna

पहले तो ये जान लीजिए कि, 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके अभिनेता विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की जोड़ी के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी फिल्मों में लोगों ने उनकी प्यारी केमिस्ट्री देखी है और यही वजह है कि, फैंस उनकी दोस्ती को प्यार समझते हैं और अक्सर एक-दूसरे को जोड़ते हैं। बीते दिनों से उनकी शादी की खबरें भी मीडिया में तेजी से चल रही हैं। अब इस पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने अनमोल-कृशा की शादी में पहना था ईशा अंबानी का हार, दिखा मां-बेटी का अटूट प्यार)

दरअसल, अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय देवरकोंडा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हमेशा की तरह बकवास...क्या हम सिर्फ 'दिल' दा समाचार नहीं हैं!" वैसे तो, इस ट्वीट में विजय ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ है कि, वे ऐसी खबरों को बकवास बता रहे हैं। 

vijay devarkonda

वर्क फ्रंट की बात करें तो, विजय देवरकोंडा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। उन्होंने 'लिगर' नामक एक एक्शन से भरपूर फिल्म को साइन किया है, जिसमें अनन्या पांडे लीड रोल में हैं।

vijay devarkonda

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा ने शादी के बाद की फोटो में पहना मंगलसूत्र, फ्लॉन्ट किया यूनिक 'घरचोला')

रश्मिका मंदाना, जो इन दिनों फिल्म 'पुष्पा' की सफलता का आनंद ले रही हैं, इस साल वह भी बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। अभिनेत्री सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ फिल्म 'मिशन मजनू' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू करेंगी। उन्होंने विकास बहल की फिल्म 'गुड बाय' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए भी साइन किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन भी हैं।

Rashmika Mandanna

फिलहाल, अब विजय देवरकोंडा की ऐसी प्रतिक्रिया से उनके फैंस का दिल टूट गया है। वैसे, आपको ये रूमर्ड कपल कैसा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.