विजय देवरकोंडा ने इवेंट में सबके सामने कहा कुछ ऐसा कि, शरमा गईं रूमर्ड GF रश्मिका मंदाना

हाल ही में, एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, उन्होंने एक्ट्रेस को एक इवेंट में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह शरमा गईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

विजय देवरकोंडा ने इवेंट में सबके सामने कहा कुछ ऐसा कि, शरमा गईं रूमर्ड GF रश्मिका मंदाना

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। विजय इस फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, विजय इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने जा रहे हैं। हालांकि, विजय के बॉलीवुड में आने से पहले ही लाखों लड़कियां उनकी दीवानी हो चुकी हैं, लेकिन ये तो सभी जानते हैं कि, विजय का नाम साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ जोड़ा जाता है।

vijay

दरअसल, रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने दो फिल्मों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया था। दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था। उसके बाद भी कई मौकों पर उन्हें साथ देखा गया, जिसके बाद इनके अफेयर की चर्चा आम हो गई। अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। दरअसल, इस वीडियो में विजय, रश्मिका को कुछ ऐसा कहते हैं, जिससे वह शरमा जाती हैं। 

rashmika

हाल ही में, विजय देवरकोंडा रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना और दुलकर सलमान की आगामी फिल्म 'सीता रामम' के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने रश्मिका की तारीफ करते हुए उन्हें खूबसूरत कहा, तो एक्ट्रेस ब्लश करने लगीं। विजय ने स्टेज पर खड़े होकर कहा, ''जब भी मैं तुम्हारा नाम लेता हूं, लोग गिगलिंग करने लगते हैं। पता नहीं क्यों?'' ये सुनकर रश्मिका शरमा जाती हैं। रश्मिका और विजय का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

(ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने BF आदिल के परिवार संग होटल ताज में किया डिनर, कहा- 'वह मुझे देखेंगे')

बता दें कि, रश्मिका और विजय के बारे में कहा जाता है कि, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अफेयर की खबरों से हमेशा इनकार किया है। इससे पहले जब विजय बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे, तब शो के होस्ट करण ने उनसे रश्मिका के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछे थे। इस पर उन्होंने कहा था कि, वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। 

vijay

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा 'सिंदूर' वाली तस्वीरें शेयर करने पर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'ड्रामेबाज')

वर्क फ्रंट की बात करें, तो विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म 'लाइगर' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में विजय के साथ अनन्या मुख्य भूमिका में हैं। 'लाइगर' में विजय एक अंडरडॉग बॉक्सर की भूमिका में हैं। विजय और अनन्या के साथ ही इस फिल्म में राम्या कृष्णा और रोनित रॉय भी अहम किरदारों में हैं। वहीं, रश्मिका भी रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। 

liger

(ये भी पढ़ें- नागा चैतन्य ने रूमर्ड GF शोभिता धूलिपाला संग अपने रिश्ते की इशारों में की पुष्टि! कही ये बात)

फिलहाल, रश्मिका और विजय के इस वायरल वीडियो पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.