By Shivakant Shukla Last Updated:
एक होने वाली मां के लिए गोद भराई समारोह सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है और वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ इसे मनाने के लिए बहुत उत्साहित रहती है। गोद भराई समारोह प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में होने वाली मां और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के सम्मान में आयोजित किया जाता है। इसमें गर्भवती महिला को अपने प्रियजनों से ढेर सारे उपहार और आशीर्वाद मिलते हैं। लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) के लिए भी हाल ही में, गोद भराई का आयोजन किया गया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, यह 2 अप्रैल 2022 का दिन था, जब विन्नी अरोड़ा और उनके पति धीरज धूपर ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से लाखों फैंस को खुश कर दिया था। इस जोड़े ने अपनी दो मनमोहक तस्वीरें साझा की थीं और इनमें विन्नी को अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट दिखाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही, जोड़े ने डिलीवरी के महीने का भी खुलासा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "हम उम्मीद कर रहे हैं, एक छोटा चमत्कार। अगस्त 2022।"
(ये भी पढ़ें- लंच डेट लुक के लिए ट्रोल हुईं रानी मुखर्जी, यूजर ने एक्ट्रेस को कहा- 'चलता फिरता फैशन डिजास्टर')
16 मई 2022 को विन्नी की बेबी शावर की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। समारोह के लिए विन्नी ने सफेद रंग का शरारा पहना था और इसमें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। उनके पति धीरज ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। होने वाले माता-पिता ने अपने दोस्तों के साथ दिल खोलकर मस्ती की और उनके मस्ती भरे गोद भराई समारोह की तस्वीरें हमें रोमांचित कर रही हैं। यहां देखें फोटोज।
विन्नी अरोड़ा की गोद भराई समारोह में उनकी इंडस्ट्री की दोस्त श्रद्धा आर्या और शाइनी दोशी समेत कई लोग शामिल हुए थे। इन लोगों ने भी सेरेमनी से कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। यहां देखें वो फोटोज।
(ये भी पढ़ें- दोस्त की शादी में रश्मिका मंदाना ने चुराई लाइमलाइट, एक्ट्रेस ने कूर्गी स्टाइल में पहनी साड़ी)
15 मई 2022 को मेहंदी आर्टिस्ट भावना पटेल ने विन्नी धूपर की गोद भराई मेहंदी डिजाइन की एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में हम विन्नी के मेहंदी लगे हाथों को देख सकते हैं, जिसमें उनके जल्द ही होने वाले बच्चे के लिए 'बेबी धूपर' लिखा था। यहां देखें वो फोटो।
इससे पहले, 'मिस मालिनी' को दिए इंटरव्यू में विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर ने अपनी गर्भावस्था यात्रा व पालन-पोषण की योजनाओं के बारे में बात की थी। जब कपल से पूछा गया था कि, उनमें से मजेदार माता-पिता कौन होंगे और कौन सख्त होगा?, तो धीरज ने तुरंत जवाब दिया था कि, उन्हें लगता है कि, विन्नी एक सख्त मां होंगी। उन्होंने कहा था कि, वह जल्द ही अपने बच्चे के साथ अपने समीकरण को संतुलित करना चाहेंगे।
(ये भी पढ़ें- फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक्टर्स को पत्नियों को धोखा देते रंगेहाथ पकड़ने और सेलेब वेडिंग पर की बात)
फिलहाल, हमें तो विन्नी अरोड़ा के गोद भराई समारोह की तस्वीरें बेहद पसंद आईं। वैसे, आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।