विन्नी अरोड़ा ने 2022 की यादों से भरा वीडियो किया शेयर, प्रेग्नेंसी से बेबी बर्थ तक की दिखी झलक

हाल ही में, टीवी कपल धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपने बीते साल की कुछ मनमोहक झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

विन्नी अरोड़ा ने 2022 की यादों से भरा वीडियो किया शेयर, प्रेग्नेंसी से बेबी बर्थ तक की दिखी झलक

साल 2022 बीत गया है, लेकिन अपने पीछे ढेर सारी खट्टी-मीठी यादों को छोड़ गया है। तमाम सेलेब्स अपने बीते साल और नए साल की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी के पॉपुलर कपल धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) भी शामिल हैं, जिन्होंने पुराने साल और नए साल की झलकियां शेयर की हैं। विन्नी ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हमें उनकी प्रेग्नेंसी से लेकर बेबी बर्थ तक की अनदेखी झलकियां देखने को मिली हैं।

vinny arora

विन्नी अरोड़ा ने शेयर किया 2022 का अनदेखा वीडियो

विन्नी अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बीते साल के कुछ खास पलों की शानदार झलकियां शामिल हैं। वीडियो की शुरुआत विन्नी की तस्वीर से होती है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। इसके बाद विन्नी और धीरज नजर आते हैं, जो यॉच की सवारी कर रहे हैं। वीडियो आगे बढ़ता है और हमें विन्नी की प्रेग्नेंसी की अनदेखी तस्वीरों के साथ ही उनके बेबी के बर्थ की झलकियां मिलती हैं, जो इस वीडियो को देखने लायक बना रही हैं। वीडियो के साथ विन्नी ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''काफी रोलरकोस्टर, लेकिन मेरे सभी वर्षों का पसंदीदा !!!! 2022 @zayndhoopar और @dheerajdhoopar के साथ पैरेंटहुड को अपनाने के बारे में था।'' 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

धीरज धूपर ने नए साल पर शेयर कीं तस्वीरें

विन्नी के अलावा धीरज ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी पत्नी विन्नी और बेटे जैन के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में जहां विन्नी और धीरज अपने बेटे के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में कपल अपने बेटे के अलावा अपने पेट ओरियो के साथ दिख रहा है। तीसरी और आखिरी तस्वीर धीरज और उनके बेटे जैन की है, जिसमें दोनों दूर पहाड़ियों के पीछे उगते हुए सूरज को देख रहे हैं। तस्वीरों के साथ धीरज ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने बीते साल को अद्भुत बताते हुए लिखा है, ''परम अद्भुत, धन्य वर्ष 2022''

dheeraj dhoopar

dheeraj dhoopar

dheeraj dhoopar

10 अगस्त 2022 को कपल ने किया था बेटे का वेलकम

जानकारी के लिए बता दें कि यह साल विन्नी और धीरज के लिए काफी अच्छा रहा है, क्योंकि इसी साल 10 अगस्त 2022 को कपल ने अपने बेटे जैन का स्वागत किया था। इसकी जानकारी कपल ने अपने इंस्टा हैंडल से एक नोट शेयर करके दी थी। उन्होंने लिखा था, ''हमें ये घोषणा करते हुए बेहद खुशी है कि हमें बेटा हुआ है। 10.08.2022 माता-पिता विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर।'' जब क्रिसमस पर नन्हे सैंटा क्लॉज के अवतार में दिखा विन्नी-धीरज का नन्हा राजकुमार, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

vinny arora

फिलहाल, आपको विन्नी और धीरज द्वारा शेयर की गई ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.