विन्नी अरोड़ा ने बेटे जैन के चेहरे का किया खुलासा, सैंटा क्लॉज के ड्रेस में दिखे बेहद क्यूट

क्रिसमस के मौके पर एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने अपने बेटे जैन के चेहरे का खुलासा ​कर दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विन्नी अरोड़ा ने बेटे जैन के चेहरे का किया खुलासा, सैंटा क्लॉज के ड्रेस में दिखे बेहद क्यूट

फेमस टीवी एक्टर अभिनेता धीरज धूपर और उनकी एक्ट्रेस-पत्नी विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) ने 10 अगस्त 2022 को बेटे जैन का स्वागत किया था। तब से नए-नवेले माता-पिता अपने नन्हे मुंचकिन के साथ हर पल को एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने लाडले का चेहरा नहीं दिखाया था। अब ​क्रिसमस के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा फैंस को के सामने रिवील किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

vinny

विन्नी अरोड़ा ने दिखाया बेटे का चेहरा

दरअसल, 25 दिसंबर 2022 को विन्नी अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे जैन की एक प्यारी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में जैन सैंटा क्लॉज की ड्रेस में बेहद क्यूट लग रहे हैं। सफेद रजाई पर बैठे जैन बेहद प्यारे लग रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''मिलिए जैन से। वह सब कुछ जो हम कभी चाहते थे।'' 

vinny

इसके पहले, विन्नी ने अपने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिस​के बैकग्राउंड में क्रिसमस का डेकोरेशन नजर आ रहा था। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''तुम मेरे सनशाइन हो।''

dheeraj

विन्नी अरोड़ा ने गुदवाया है बेटे का नाम का टैटू

18 नवंबर 2022 को विन्नी अरोड़ा धूपर ने अपने इंस्टा अकाउंट से बेटे ज़ैन के लिए बनवाए गए टैटू की एक प्यारी सी झलक साझा की थी। बिंदास मां ने अपने बच्चे का नाम अपनी गर्दन पर गुदवाया है और पैर में अपने प्यारे पालतू डॉगी ओरियो के चेहरे का टैटू है। तस्वीरों को साझा करते हुए विन्नी ने लिखा, "मैं तुम्हारे प्यार को अपने साथ ले रही हूं।"

dheeraj vinny

अक्टूबर 2022 को विन्नी अरोड़ा धूपर और उनके पति धीरज धूपर ने अपने बेबी बॉय ज़ैन के साथ पहली दिवाली मनाई थी। इसके लिए तीनों ने बैंगनी रंग की ड्रेस पहनी थी। जहां विन्नी ने पर्पल कलर का चूड़ीदार ड्रेस पहना था, वहीं धीरज और जैन ने प्रिंटेड कुर्ता व पायजामा पहना था। फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

vinny

फिलहाल, आपको विन्नी के बेटे का चेहरा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.