प्रेग्नेंट विन्नी अरोड़ा पर उनकी फैमिली ने लुटाया प्यार, बहन ने बुरी नजर से बचाने के लिए किया ये काम

प्रेग्नेंट टीवी एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने हाल ही में, उन रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनकी बहन एक्ट्रेस के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक रस्म कर रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रेग्नेंट विन्नी अरोड़ा पर उनकी फैमिली ने लुटाया प्यार, बहन ने बुरी नजर से बचाने के लिए किया ये काम

टीवी की दुनिया के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) और धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) अपनी शादी के करीब 6 साल बाद पहली बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। दोनों ने 2 अप्रैल 2022 को इस 'खुशखबरी' की घोषणा की थी। तब से, होने वाली मां का सोशल मीडिया फीड उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी की आकर्षक झलकियों से भर गया है। इतना ही नहीं, उनके लाड़ले पति और परिवार के अन्य सदस्य भी इस दौरान विन्नी को लाड़-प्यार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

vinny

(ये भी पढ़ें- किशोर कुमार की चार शादियों पर बेटे अमित कुमार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'वह उनका निजी जीवन था')

हाल ही में, एक्ट्रेस की फैमिली ने विन्नी के ऊपर खूब प्यार लुटाया। 12 जून 2022 को विन्नी अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी मां-बहनों और अपने प्यारे बेबी बंप के साथ तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। इसमें होने वाली मां को लाल रंग की फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहने देखा गया और अपने पूर्ण विकसित बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए वह क्यूट लग रही थीं। कुछ तस्वीर में हम देख सकते हैं कि, विन्नी को बुरी नज़र से दूर रखने के लिए उनकी बहन एक रस्म पूरी कर रही हैं, जो कि होने वाली मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है। यहां देखें झलकियां।

vinny

vinny and family

vinny and sister

vinny

sister and vinny

vinny

vinny arora dhoopar

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने बताया- IVF में कितने रुपए हुए खर्च, कहा- '5 साल की प्रक्रिया आसान नहीं थी')

26 मई 2022 को विन्नी अरोड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी गोद भराई समारोह से एक प्यारा वीडियो साझा किया था। वीडियो में हम मस्ती से भरे समारोह की झलक देख सकते हैं। एक पेस्टल-थीम वाला थ्री-टियर केक, एक नियॉन साइन, जिसमें 'बेबी धूपर' लिखा हुआ था और कुछ गुब्बारे व उत्तम फूलों की सजावट ने विन्नी की गोद भराई समारोह को पूरा किया था। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था, "एक इंसान के प्यार में पागल, हम अभी तक उससे नहीं मिले हैं। #babydhoopar।"

फिलहाल, हम विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर के बच्चे के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.