'FIR' फेम विपुल रॉय की पत्नी मेलिस हैं प्रेग्नेंट, एक्टर बोले- 'पिता बनने का कर रहा हूं इंतजार'

हाल ही में, टीवी एक्टर विपुल रॉय ने अपनी पत्नी मेलिस एटिसी की प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए इस बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'FIR' फेम विपुल रॉय की पत्नी मेलिस हैं प्रेग्नेंट, एक्टर बोले- 'पिता बनने का कर रहा हूं इंतजार'

टीवी एक्टर विपुल रॉय (Vipul Roy) ने पिछले साल दिसंबर में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी से शादी की थी। खबर है कि, कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। हाल ही में, विपुल ने इस बात की पुष्टि भी की और इसके बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है। 

vipul

पहले तो ये जान लीजिए कि, विपुल 'एफआईआर', 'साहिब बीवी और बॉस', 'डॉ मधुमती ऑन ड्यूटी' और 'पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल' जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। विपुल को साल 2016 में अपने यूएस दौरे के दौरान एक आईटी कंपनी चलाने वाली मेलिस एटिसी से प्यार हो गया था और दोनों कुछ दिनों तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विपुल ने अगस्त 2019 में इस्तांबुल में मेलिस से सगाई की थी। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2021 में अचानक शादी कर ली थी और अब वह पिता बनने वाले हैं।

Vipul Roy Melis Atici Wedding photos

(ये भी पढ़ें- GF तेजस्वी प्रकाश के बाल ठीक करने पर ट्रोल हुए करण कुंद्रा, नेटिजन ने कहा, 'कैमरा के लिए कुछ भी')

'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में विपुल रॉय ने कहा कि, "हां, मेलिस गर्भवती हैं और हम सितंबर या अक्टूबर में अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। मैं वास्तव में उत्साहित हूं और पितृत्व का अनुभव करने का इंतजार कर रहा हूं।"

vipul roy

सैन फ्रांसिस्को की रहने वाली मेलिस एक आईटी कंपनी चलाती हैं। दोनों लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में हैं, लेकिन विपुल ने कहा कि, वे इसे अच्छे से मैनेज कर रहे हैं। उन्होंने साझा किया कि, “तकनीक की मदद से, हम कॉल और वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क में हैं। लेकिन मैं कहूंगा कि, इस लंबी दूरी की शादी में मेलिस ने ज्यादा मेहनत की है। वह बहुत स्पष्ट है और जानती है कि, उन्हें जीवन में क्या चाहिए। शादी से पहले भी, हम एक लंबी दूरी के रिश्ते में थे और महामारी के दौरान यह विशेष रूप से कठिन था। लेकिन हम इसे अच्छे से मैनेज कर रहे हैं। यह पांच साल का साथ रहा है।”

Vipul Roy Melis Atici Wedding photos

(ये भी पढ़ें- जैस्मिन भसीन ने BF अली गोनी संग वेडिंग रूमर्स पर की बात, कहा- 'मैंने 3 साल इंतजार किया')

यह पूछे जाने पर कि, क्या वह भविष्य में अमेरिका में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं या मेलिस को इंडिया लाएंगे, उन्होंने कहा, "हमें अभी इस पर फैसला करना है। हम अपने बच्चे के लिए दोनों देशों के बीच एक रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि हम चीजों को आसान बना सकें। मेरा काम ऐसा है कि, मैं इसे छोड़कर दूसरे देश में नहीं जा सकता। मेरे पास कुछ अभिनय अनुबंध हैं, जिनका मैं उल्लंघन नहीं कर सकता। मैं यहां रहूंगा, मेलिस मुंबई आने का फैसला कर सकती हैं। देखते हैं कि, यह कैसा रहता है। जैसा कि मैंने कहा, अभी कुछ भी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, हम अभी भी इसकी पूरी योजना बना रहे हैं। हम अभी तक यह भी नहीं जानते हैं कि, वह भारत में बच्चे को जन्म देगी या अमेरिका में।"

Vipul Roy Melis Atici Wedding photos

(ये भी पढ़ें- पति विक्की जैन संग नए घर में शिफ्ट होते ही रोमांटिक हुईं अंकिता लोखंडे, शेयर कीं तस्वीरें)

फिलहाल, हमें भी विपुल रॉय के पिता बनने का बेसब्री से इंतजार है। हम उन्हें इसके लिए एडवांस में बधाई भी देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.