'FIR' फेम विपुल रॉय ने पत्नी मेलिस की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो की शेयर, किस करते दिखे एक्टर

हाल ही में, टीवी एक्टर विपुल रॉय ने अपने इंस्टा हैंडल से पत्नी मेलिस एटिसी की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'FIR' फेम विपुल रॉय ने पत्नी मेलिस की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो की शेयर, किस करते दिखे एक्टर

'एफआईआर', 'साहिब बीवी और बॉस', 'डॉ मधुमती ऑन ड्यूटी' और 'पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल' जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके एक्टर विपुल रॉय (Vipul Roy) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी को करीब पांच साल डेट करने के बाद अगस्त 2019 में इस्तांबुल में सगाई की थी। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2021 में अचानक शादी कर ली थी और अब वह पिता बनने वाले हैं। हाल ही में, एक्टर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी पत्नी के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है। 

Vipul Roy Melis Atici Wedding photos

दरअसल, 31 अगस्त 2022 को विपुल रॉय ने अपने इंस्टा हैंडल से पत्नी मेलिस एटिसी की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में एक्टर अपनी वाइफ के बेबी बंप पर किस कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए विपुल ने कैप्शन में लिखा है, ''जो कभी सोचा था, वह अब जल्द ही हकीकत बनने के करीब आ रहा है।''

vipul

(ये भी पढ़ें- माही विज ने भारती सिंह और कपिल शर्मा के साथ सेलिब्रेट किया गणेश चतुर्थी का पर्व, बच्चों संग की मस्ती)

इसके पहले, गणेश चतुर्थी के मौके पर विपुल रॉय ने गणपति बप्पा के सामने पत्नी मेलिस के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में भी वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखी जा सकती हैं। 

vipul

कुछ दिनों पहले, 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में विपुल रॉय ने पत्नी की प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए कहा था, "हां, मेलिस गर्भवती हैं और हम सितंबर या अक्टूबर में अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। मैं वास्तव में उत्साहित हूं और पितृत्व का अनुभव करने का इंतजार कर रहा हूं।"

Vipul Roy Melis Atici Wedding photos

(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान ने अपने घर 'मन्नत' में किया बप्पा का वेलकम, बेटे अबराम संग की आराधना)

फिलहाल, हम विपुल और मेलिस के माता-पिता बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.