विराट कोहली ने बर्थडे सेलिब्रेशन पर कहा- 'अनुष्का-वामिका मेरे साथ हैं, यही मेरे लिए उत्सव है'

टी-20 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बड़ी जीत के बाद विराट कोहली ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में बात की है। आइए आपको ​बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विराट कोहली ने बर्थडे सेलिब्रेशन पर कहा- 'अनुष्का-वामिका मेरे साथ हैं, यही मेरे लिए उत्सव है'

भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है, विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली टीम ने 5 नवंबर 2021 की रात टी-20 विश्व कप मैच में स्कॉटलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। दिलचस्प बात यह है कि, इसी दिन विराट का जन्मदिन भी था। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से शादी करने वाले क्रिकेटर ने अभिनेत्री की रोमांटिक जन्मदिन की शुभकामनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया के साथ इंटरनेट पर धूम मचा दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Virat Kohli With Anushka Sharma

(ये भी पढ़ें- जब अनुष्का ने पति विराट कोहली पर मैदान में सबके सामने बरसाया प्यार, देखें कपल के 7 हसीन पल)

दरअसल, ऐसा हुआ कि, स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय कप्तान से उनके बड़े जन्मदिन समारोह के बारे में पूछा गया। जिस पर, विराट ने बड़े प्यार से खुलासा किया कि, अनुष्का और उनकी बेटी वामिका का वहां होना अपने आप में एक उत्सव है। उन्होंने हंसते हुए कहा, "मुझे लगता है कि, मैं उस फेज से ऊपर हूं।" उन्होंने कहा, "मेरा परिवार यहां है... अनुष्का और वामिका मेरे साथ हैं, इसलिए मेरे लिए यह अपने आप में एक उत्सव है। जहां जीवन अस्थाई है, ऐसे समय में साथ में बस परिवार का होना बहुत है। मुझे लगता है कि, यह अपने आप में एक आशीर्वाद है। टीम भी अद्भुत रही है।"

Virat-Anushka With Daughter Vamika

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के शू कलेक्शन: जानें किस ब्रांड के और कितने महंगे स्नीकर्स-हील्स पहनती हैं एक्ट्रेस)

सोशल मीडिया पर विराट के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो टीम इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी समेत टीम के खिलाड़ी अपने ​कैप्टन का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसमें विराट केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस बीच, अनुष्का भी स्टैंड में पति विराट के लिए चीयर करती हुई नजर आईं। अभिनेत्री को एक सफेद टॉप पहने हुए देखा गया था और वह मुस्कुरा रही थीं। इनके पास अथिया शेट्टी भी खड़ी थीं। 

anushka

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मजेदार फोटो आई सामने, वाइफ को जीभ चिढ़ाते दिखे क्रिकेटर)

इससे पहले, नवंबर को अनुष्का ने विराट पर एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। विराट के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा था, “इस फोटो और जिस तरह से आप अपना जीवन जीते हैं, उसके लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। आपका मूल, ईमानदारी और स्टील जैसी हिम्मत से बना है। मैं किसी को नहीं जानती, जो आप जैसी अंधेरी जगह से खुद को उठा सका है। आप हर तरह से बेहतर होते जाते हैं, क्योंकि आप अपने अंदर किसी भी चीज को स्थायी नहीं रखते हैं और निडर होते हैं।” एक्ट्रेस ने आगे लिखा था, “मुझे पता है कि, हम सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह एक-दूसरे से बात करने वाले नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चीखकर दुनिया को बताना चाहती हूं कि, आप कितने अद्भुत व्यक्ति हैं। भाग्यशाली हैं वे लोग, जो वास्तव में आपको जानते हैं। सब कुछ उज्जवल और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद। हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस।”

Virat Kohli With Wife Anushka Sharma

फिलहाल, इन दिनों विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ दुबई में हैं, जहां वह टी-20 विश्व कप खेल रहे हैं। तो ​क्रिकेटर के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.