'अमृत मंथन' फेम वसीम मुश्ताक दूसरी बार बने पिता, बेबी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम

'अमृत मंथन' से अपनी पहचान बनाने वाले वसीम मुश्ताक ने अपने दूसरे बेबी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए देखते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'अमृत मंथन' फेम वसीम मुश्ताक दूसरी बार बने पिता, बेबी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम

साल 2021 में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सितारों ने जहां अपने-अपने प्यार से शादी की, तो वहीं कई सितारों ने घर में अपने बेबी का स्वागत किया। अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, अनिता हस्सनंदनी और नकुल मेहता के बाद अब एक्टर वसीम मुश्ताक (Waseem Mushtaq) और उनकी पत्नी आयशा मुश्ताक (Ayesha Mushtaq) ने अपने घर में नन्हे मेहमान का वेलकम किया है। वसीम और आयशा दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपने न्यू बॉर्न बेबी की एक झलक फैंस संग शेयर करते हुए उनके नाम का खुलासा किया है। (ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य ने गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग शेयर कीं रोमांटिक फोटाज, किस करते दिखे सिंगर)

आपको वसीम के न्यू बॉर्न बेबी की झलक दिखाएं, उससे पहले जान लीजिए कि, 21 अप्रैल 1984 को कश्मीर के श्रीनगर में जन्मे वसीम मुश्ताक का सपना मशहूर सिंगर बनना था। अपने सपने को पूरा करने वह साल 2009 में सोनी टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में भी नजर आए थे। हालांकि, वह ऑडिशन में ही रिजेक्ट कर दिए गए थे। इस दौरान शो के जज अनु मलिक ने वसीम को सलाह दी थी कि वह सिंगिंग को लेकर अपना पैशन छोड़कर एक्टिंग में हाथ आजमाएं, क्योंकि उनके लुक्स कमाल के हैं। अनु मलिक की इस सलाह को मानते हुए वसीम खान ने एक्टिंग करियर में हाथ आजमाया और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अब बात करते हैं वसीम के न्यू बॉर्न बेबी की झलक की। दरअसल, वसीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अपने न्यू बॉर्न बेबी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वसीम ने अपने बेटे के हाथ को पकड़ रखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वसीम ने अपने बेबी बॉय के नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने कैप्शन के जरिए बताया है कि, ‘मिखैल आ गया। अल्लाह का शुक्र है। ब्लेस्ड #newborn।’ (ये भी पढ़ें- अली गोनी और जैस्मिन भसीन वेकेशन मनाने निकले कश्मीर, शर्माते हुए एयरपोर्ट पर दिखा कपल)

वसीम के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘12/24 करोल बाग’ से की थी। अपने पहले सीरियल से ही वसीम ने काफी प्रसिद्धि हासिल कर ली थी। इसके बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर आने लगे थे। एक्टर ने ‘अमृत मंथन’, ‘और प्यार हो गया’, ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’, ‘भाग्यविधाता’, ‘मेरे अंगने में’ जैसे सीरियल्स में काम किया है। आखिरी बार ‘कहां हम कहां तुम’ शो में वसीम को देखा गया था।

वसीम की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो, एक्टर ने काफी सालों तक अपनी लेडीलव आयशा को डेट करने के बाद 10 सितंबर 2011 में रचाई थी। शादी के कुछ समय बाद ही वसीम और उनकी पत्नी आयशा ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम रेयान है। वसीम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी पत्नी आयशा और बेटे रेयान के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। (ये भी पढ़ें- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहन मेहरा और कांची सिंह का हुआ ब्रेकअप! एक्टर ने दी प्रतिक्रिया)

फिलहाल, हम वसीम और उनकी पत्नी आयशा को दूसरी बार पेरेंट्स बनने पर ढेर सारी बधाइयां देते हैं। तो आपको वसीम के बेबी का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- वसीम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.