जब पुनीत राजकुमार ने पत्नी अश्विनी रेवनाथ को गिफ्ट की थी 4 करोड़ की लेम्बोर्गिनी उरुस कार

एक बार दिवंगत कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार ने अपनी पत्नी अश्विनी राजकुमार को चार करोड़ रुपए की महंगी कार गिफ्ट की थी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

जब पुनीत राजकुमार ने पत्नी अश्विनी रेवनाथ को गिफ्ट की थी 4 करोड़ की लेम्बोर्गिनी उरुस कार

कन्नड़ सिनेमा के चर्चित अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) सिर्फ एक दिग्गज कलाकार नहीं थे, बल्कि एक प्लेबैक सिंगर, टेलीविजन प्रेजेंटेंटर और प्रोड्यूसर भी थे। हालांकि, पूरे देश को उस वक्त झटका लगा था, जब 29 अक्टूबर 2021 को इस मल्टी टैलेंटेड एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अभिनेता ने बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

Puneeth Rajkumar

पुनीत ने फिल्म 'अप्पू' से अपने करियर की शुरुआत की थी, उसके बाद कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा था। इंडस्ट्री में एंट्री के बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी थीं, जिसकी वजह से उनके फैंस ने उन्हें 'पावरहाउस' नाम दिया था। हालांकि, अभिनेता सिर्फ एक दिग्गज कलाकार ही नहीं थे, बल्कि एक लविंग हसबैंड भी थे, जो हर खास मौके पर अपनी लेडीलव को प्यारे गिफ्ट्स दिया करते थे।

(ये भी पढ़ें- दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के आलीशान घर को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान)

Puneeth Rajkumar

इसी कड़ी में साल 2019 में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर पुनीत राजकुमार ने अपनी पत्नी अश्विनी को 4 करोड़ रुपये की एक शानदार ‘लेम्बोर्गिनी उरुस’ कार गिफ्ट की थी। कार की बात करें तो, 4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन जैसी बेहतरीन विशेषताएं हैं, जो 650 बीएचपी और 850 एनएम उत्पन्न करती हैं। ये 0-100 किमी/घंटे मात्र 3.6 सेकंड में पहुंच जाती है और इसकी टॉप स्पीड 305 किमी/घंटे है। इससे पता चलता है कि, वह अपनी पत्नी से कितना प्यार करते थे।

Puneeth Rajkumar Car For Wife

आज यानी 17 मार्च 2022 को उनका 47वां जन्मदिन है। भले ही अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन ये बात क्लियर है कि, उनका स्वैंकी कारों से बहुत प्यार था। उनके कार्स कलेक्शन में एक से बढ़कर एक महंगी कारें हैं, जिनमें ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू एक्स6, जगुआर एक्सएफ, रेंज रोवर वोग जैसी कारें शामिल हैं।

Puneeth Rajkumar

अभिनेता की जयंती पर उनकी आखिरी फिल्म ‘जेम्स’ आज यानी 17 मार्च 2022 को रिलीज होगी। ये उनके लिए एक तरह से श्रद्धांजलि होगी। कुछ समय पहले उनका ‘ट्रेडमार्क’ वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था, जिसकी झलक उनकी पत्नी अश्विनी ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थी।

Puneeth Rajkumar Last Film

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने 34,000 रुपए की मोनोकिनी में मालदीव से बेटे जहांगीर के साथ शेयर की क्यूट फोटो)

एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 1 दिसंबर 1999 को अश्विनी के साथ शादी की थी। पुनीत और अश्विनी की दो बेटिया हैं, जिनका नाम वंदिता और धृति है।

Late Puneeth Rajkumar and Wife Ashwini

फिलहाल, हम भी पुनीत राजकुमार को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हैं।

(फोटो क्रेडिट- जूम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.