Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की बेटी Raha Kapoor क्यों हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर स्टार किड? जानें वजह

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर बी-टाउन की सबसे अमीर स्टार किड हैं। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की बेटी Raha Kapoor क्यों हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर स्टार किड? जानें वजह

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं, जो अपनी एक साल की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के लविंग पैरेंट्स हैं। जब से आलिया और रणबीर माता-पिता बने हैं, तब से वे अपने हर इंटरव्यू में अपनी लाडली के बारे में बात करते नजर आते हैं। राहा की बात करें, तो वह अपने जन्म के बाद से ही पॉपुलर स्टार किड बन चुकी हैं। इसके साथ-साथ वह बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की सबसे अमीर सेलेब किड भी बन चुकी हैं।

रणबीर-आलिया की बेटी राहा कपूर कैसे बनीं बॉलीवुड की सबसे अमीर स्टार किड?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही मुंबई के बांद्रा में बन रहे 'कृष्णा राज' बंगले में रहने वाले हैं, जो फिलहाल निर्माणाधीन है। 'बॉलीवुड लाइफ', 'हिंदुस्तान टाइम्स' और 'मिंट' के मुताबिक, रणबीर बंगले का नाम अपनी और आलिया की बेटी राहा कपूर के नाम पर रखेंगे। कथित तौर पर उनके इस घर को बनाने में करीब 250 करोड़ रुपए की भारी लागत आई है, जिससे यह मुंबई में सबसे महंगा सेलिब्रिटी बंगला बन गया है, जिसने शाहरुख खान के 'मन्नत' और अमिताभ बच्चन के 'जलसा' को भी पछाड़ दिया है। इससे राहा 'बॉलीवुड की सबसे अमीर स्टार किड' भी बन जाएंगी।

raha kapoor

रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया अपने सपनों का घर बनाने के लिए अपनी मेहनत की कमाई बराबर निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है, “यह भी कहा जाता है कि रणबीर कपूर, जो अपनी बेटी राहा कपूर से बेहद प्यार करते हैं, बंगले का नाम उनके नाम पर रखेंगे और यह उनकी बेटी को बी-टाउन की सबसे अमीर स्टार किड बना देगा।” बता दें कि इस विशाल बंगले के साथ, आलिया और रणबीर दोनों के पास बांद्रा इलाके में चार फ्लैट हैं और उनकी कीमत 60 करोड़ रुपए से अधिक है।

alia bhatt

बता दें कि राहा कपूर के साथ उनकी दादी व एक्ट्रेस नीतू कपूर भी रणबीर व आलिया के इस नए घर की को-ऑनर हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि नीतू के दिवंगत पति और अभिनेता ऋषि कपूर ने उन्हें अपनी सभी प्रॉपर्टीज का आधा मालिक बनाया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था, ''नीतू खुद आर्थिक रूप से बेहद मजबूत हैं और उन्होंने हाल ही में बांद्रा इलाके में ही 15 करोड़ रुपए का एक आलीशान घर खरीदा है।'' 

raha kapoor

Raha Kapoor ने मां Alia Bhatt के लिए बनाया 'रेड हार्ट', नेटिजंस ने कहा- 'कुछ भी मत फेंको'..पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, रणबीर का नया बंगला तैयार होने के बाद, नीतू कपूर समेत कपूर परिवार एक छत के नीचे एक साथ रहेगा। वर्तमान में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राहा कपूर 'वास्तु' में अपने अपार्टमेंट में रह रहे हैं, जहां बॉलीवुड कपल ने शादी की थी और अपनी बेटी का स्वागत भी किया था। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के अनुसार, मुंबई के पाली हिल में स्थित इस भव्य अपार्टमेंट की 2017 में कीमत 35 करोड़ रुपए थी।

alia bhatt

Ranbir Kapoor ने बताया क्या उन्होंने कभी बदले हैं बेटी Raha के डायपर, खुद को कहा 'बर्प स्पेशलिस्ट', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, राहा के सबसे अमीर स्टार किड होने की रिपोर्ट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.