Yash-Radhika Pandit ने बेटे Yatharv के 4 साल के होने पर रखी 'बाल हनुमान' थीम बेस्ड बर्थडे पार्टी

स्टार कपल यश और राधिका पंडित का बेटा यथर्व 30 अक्टूबर 2023 को चार साल का हुआ। कपल ने इस मौके पर एक 'बाल हनुमान' थीम बेस्ड ग्रैंड बर्थडे पार्टी की मेजबानी की। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Yash-Radhika Pandit ने बेटे Yatharv के 4 साल के होने पर रखी 'बाल हनुमान' थीम बेस्ड बर्थडे पार्टी

साउथ स्टार यश (Yash) और राधिका पंडित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मोस्ट क्यूटेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। ये जोड़ी अपने फैंस के दिलों को मंत्रमुग्ध करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। बता दें कि यश और राधिका साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। दो साल की मैरिड लाइफ के बाद दोनों अपनी बच्ची आयरा के आगमन के साथ पैरेंटहुड जर्नी पर निकले।

यश और राधिका का परिवार 30 अक्टूबर 2019 को उनके बेटे यथर्व के आगमन के साथ पूरा हुआ। यश और राधिका का बेटा यथर्व कुछ दिन पहले चार साल का हुआ। इस मौके पर लविंग कपल ने बाल-हनुमान-थीम वाली ग्रैंड बर्थडे पार्टी की मेजबानी की।

यश और राधिका पंडित ने बेटे यथर्व के लिए रखी बाल-हनुमान-थीम बेस्ड बर्थडे पार्टी

दरअसल, 17 नवंबर 2023 को यश की पत्नी राधिका पंडित ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक मनमोहक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके बेटे यथर्व की ग्रैंड बर्थडे पार्टी की कई झलकियां थीं। जैसे ही वीडियो शुरू होता है, हम यश को पार्टी में एंट्री करते हुए देख सकते हैं। व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में यश बेहद हैंडसम लग रहे थे।

yash radhika

दूसरी ओर, राधिका को ग्रीन कलर के साटन काफ्तान में देखा जा सकता है। बर्थडे बॉय के बारे में बात करें, तो वह डेनिम जैकेट, व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम पैंट के साथ कैज़ुअल लुक में थे। दूसरी ओर, आयरा ग्रीन कलर की शिमरी फ्रॉक में बेहद सुंदर लग रही थीं।

yash radhika

yash radhika

जब 'KGF' फेम यश ने पत्नी राधिका व बच्चों संग कजिन की शादी में की थी शिरकत। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

यथर्व की बाल-हनुमान-थीम ग्रैंड बर्थडे पार्टी की झलकियां

वीडियो में हमें वह भव्य सजावट भी दिखी, जो यश और राधिका ने अपने बेटे की बर्थडे पार्टी के लिए चुनी थी। पार्टी एक खुली जगह पर आयोजित की गई थी, जिसे रोशनी से सजाया गया था। हम एक बड़े स्टेज को भी देख सकते हैं, जिसे 'यथर्व' के नाम के बड़े अक्षर से सजाया गया था, जिसे लाइट एंड ग्रीन कलर के गुब्बारों व लाइट से सजाया गया था।

yash radhika

yash

yash

वीडियो हम टिनी मंकीज टू-टियर चॉकलेट केक की एक झलक भी देख सकते हैं। केक के ऊपर एक गदा भी था। हम देख सकते हैं कि यथर्व की बर्थडे पार्टी हर्षोल्लास से भरी थी, क्योंकि हर कोई दिल खोलकर एंजॉय कर रहा था। यश और राधिका के बेटे की ग्रैंड बर्थडे पार्टी में एक गेम पार्लर और एक फोटो बूथ भी बनाया गया था। इसके अलावा, सब कुछ प्यार और हंसी से भरा हुआ था।

yash

yash

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब राधिका पंडित ने बेटे यथर्व को विश किया था बर्थडे

यह 30 अक्टूबर 2023 की बात है, जब राधिका और यश का बेटा यथर्व चार साल का हआ था। यथर्व को शुभकामना देने के लिए उनकी प्यारी मां ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया था। वीडियो में छोटे बच्चे को अपनी मां के बालों में गजरा लगाते हुए देखा जा सकता है और यह वास्तव में दिल पिघला देने वाला था।

yash

वीडियो में यथर्व को स्काई ब्लू कलर की शर्ट पहने हुए दिखाया गया है, जबकि उनकी मां प्रिंटेड सलवार सूट में बहुत सुंदर लग रही थीं। इस प्यारे से वीडियो को साझा करते हुए राधिका ने लिखा था, "मेरा अनमोल बच्चा। तुम मुझे स्पेशल फील कराने में कभी फेल नहीं होते। मुझे अपनी मां के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद! जन्मदिन मुबारक हो यथर्व। तुम्हें हमेशा प्यार करता हूं।"

'केजीएफ' स्टार यश की लव स्टोरी: डरते-डरते राधिका को किया था प्रपोज, 6 महीने बाद मिला था जवाब। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें यथर्व के बर्थडे सेलिब्रेशन की मनमोहक झलकियां बहुत पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.