मलाइका अरोड़ा को डेट करने पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर, एज गैप पर कही ये बात

एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्टर ने अपनी लविंग गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग रिश्ते पर खुलकर बात की है।

By Kavita Gosainwal Last Updated: May 22, 2021 | 11:17:59 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं, जो अपनी लव स्टोरी की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी शामिल हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अपने रिलेशनशिप की वजह से कई बार ट्रोल होना पड़ा है, लेकिन दोनों आज के समय में पॉवर कपल बन चुके हैं। फैंस इन दोनों को एक-साथ देखकर काफी खुश होते हैं और दोनों के जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में, अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह कैसे अपने से बड़ी लड़की को डेट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि एक्टर ने इंटरव्यू में क्या-क्या कहा है।

पहले आप ये जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लेने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। अर्जुन और मलाइका साथ में वेकेशन पर जाते हैं, पार्टीज करते हैं। यहां तक कि, लॉकडाउन पीरियड में भी दोनों एक साथ रह रहे थे। यही नहीं, मलाइका और अर्जुन की फैमिलीज ने भी दोनों के रिश्तों को स्वीकार कर लिया है। मलाइका जहां, कपूर फैमिली में नजर आती हैं, तो वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका के पेरेंट्स के साथ अक्सर टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं।

(ये भी पढ़ें: रिद्धिमा कपूर ने मां नीतू कपूर संग शेयर की खास फोटो, शाही लुक में पोज देते दिखी मां-बेटी की जोड़ी)

आइए अब आपको अर्जुन कपूर के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर ने यूट्यूब चैनल ‘फिल्म कम्पैनियन’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्टर ने मलाइका अरोड़ा संग रिश्ते पर खुलकर बात की है। इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से सवाल किया गया कि, ‘वो काफी प्रोग्रेसिव विचारधारा के हैं, जहां वो एक बड़ी उम्र की महिला के साथ रिश्ते में हैं, जिसकी पिछली शादी से एक बच्चा है।’ इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि, ‘मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। उनका एक बीता हुआ कल है... और मैं उस स्थिति में रहा हूं, जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता है, क्योंकि इससे बच्चों पर असर पड़ता है।’

(ये भी पढ़ें: मामू सैफ अली खान के साथ भांजी इनाया की क्यूट फोटो बहन सबा ने की शेयर, बेहद क्यूट लग रहे दोनों)

अपनी बात को जारी रखते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि, ‘मैं कोशिश करता हूं और हमारे बीच एक सम्मानजनक बाउंड्री बनाकर रखता हूं। मैं वही करता हूं, जिसमें वह सहज होती हैं और मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए आपको एक सीमा बनानी होगी।’

(ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन जल्द होंगे ग्रेजुएट, पति श्रीराम नेने ने फोटो के साथ शेयर की फीलिंग्स)

इसके आगे अर्जुन कपूर ने अपने पिता व डायरेक्टर बोनी कपूर (Boney Kapoor) व दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) के रिश्ते पर भी अपने विचार रखे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘यह दोस्ती और कम्पैटिबिलिटी पर निर्भर रखता है। दुर्भाग्य से निराशा होती है कि, लोग लाइफ में कई चरणों से गुजरते हैं। आप किसी के प्यार में हो सकते हैं और फिर किसी के प्यार में पड़ भी सकते हैं। ये दोनों बातें समझनी होंगी। मैं यह नहीं कह सकता हूं कि मेरे पिता ने जो किया था, उससे मैं ठीक हूं। एक बच्चे के रूप में मैंने उसका नतीजा महसूस किया है। लेकिन मैं इसे समझता हूं। मैं ये भी नहीं कह सकता हूं कि ‘ठीक है होता है।’ मुझे हमेशा इस बारे में सोचकर हैरान होती है। लेकिन जब मैं किसी बड़े व्यक्ति की तरह इस पर विचार करता हूं, जो अपनी जिंदगी में रिश्ते के उतार-चढ़ाव देखता है, तो मुझे इस बारे मे सब समझ में आता है।’

साल 2018 में जब श्रीदेवी का निधन हुआ था, तब अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर व दोनों सौतेली बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ खड़े रहे थे। इस बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि, ‘ये सब मेरी मां की परवरिश की वजह से हुआ है। उन्होंने मुझसे हमेशा अपने पिता के साथ खड़े रहने की बात कही थी, चाहे उन्होंने अपने रिश्ते में कितनी भी परेशानियों का सामना किया था। मेरे पिता को दोबारा प्यार हुआ था और मैं इस बात की इज्जत करता हूं। प्यार बहुत कॉम्पलेक्स है। अगर लोग 2021 में बैठकर ये कहते हैं कि, प्यार सिर्फ एक बार होता है, तो ये बॉलीवुड लाइन है। असल में प्यार बहुत कॉम्प्लेक्स है, प्यार बहुत कॉम्प्लिकेटेड है।’

बताते चलें कि, अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी कपूर ने साल 1983 में फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। शादी के बाद मोना को दो बच्चे हुए, जिनका नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है, लेकिन साल 1996 में मोना और बोनी कपूर हमेशा के लिए अलग हो गए और दोनों ने तलाक ले लिया था, जिसके बाद अर्जुन और अंशुला कपूर अपनी मां मोना के साथ रहने लगे थे। वहीं, बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ शादी करके अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। श्रीदेवी से बोनी कपूर की दो बेटियां हैं, जिनका नाम जान्हवी कपूर और खुशी कपूर है। हालांकि, 25 मार्च 2012 को अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर का निधन हो गया था। अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी कपूर के बेहद करीब थे। दूसरी तरफ, अर्जुन कपूर अपनी दोनों सौतेली बहनें जान्हवी और खुशी से भी बहुत प्यार करते हैं।

फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, अर्जुन कपूर अपनी लविंग गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से बेहद प्यार करते हैं और उनके लिए दोनों के बीच का उम्र का फासला कोई मतलब नहीं रखता है। तो आपको अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

Shekhar Suman लोकसभा चुनाव में बेटे Adhyayan की Ex-GF Kangana को सपोर्ट करने के लिए हैं तैयार

Madhuri Dixit के पति Shriram Nene 'डांस दीवाने' में आए नजर, कपल ने 'तुमसे मिलके' गाने पर किया डांस

Sonam Kapoor ने दिखाई बेटे Vayu के मुंडन के बाद की पहली झलक, पति आनंद ने करवाया मैचिंग कट

Karisma Kapoor ने बताया उन्हें कैसे मिला निकनेम 'Lolo', बहन के नाम 'Bebo' के पीछे की भी बताई स्टोरी

Met Gala में Alia Bhatt को फोटोग्राफर्स ने गलती से समझ लिया Deepika Padukone, शांति से संभाली स्थिति

Met Gala 2024: Zendaya के बुके-हेडपीस ने नेटिजंस को दिलाई Aishwarya के 'कान्स' लुक की याद

Sonali Bendre की मां ने कहा था- 'अमीर आदमी से शादी करोगी, तो भी अनुमति नहीं दूंगी', जानें वजह

Kareena Kapoor ने 'न देखे जाने की इच्छा' के बारे में शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'यह परिचित..'

Sabyasachi Mukherjee की जर्नी: वेटर बनकर किया काम, डिप्रेशन से की लड़ाई और अब हैं 114 करोड़ के मालिक

जब Salman Khan से पूछा गया- 'Aishwarya Rai और Katrina में से कौन हैं ज्यादा सुंदर?', जवाब हुआ वायरल

Priyanka Chopra ने बेटी Malti की पर​वरिश पर की बात, कहा- 'मैं उसे जो चाहे करने देना चाहती हूं'

मिलिए फैशन टाइकून Mona Patel से, जिनकी मैकेनिकल ड्रेस ने 'Met Gala 2024' में खींचा सबका ध्यान

Arti Singh ने अपनी 'पहली रसोई' की तस्वीरें कीं शेयर, तो BFF Mahhi Vij ने दी सरनेम बदलने की सलाह

Janhvi Kapoor ने BF Shikhar Pahariya संग तिरुपति मंदिर में शादी करने की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

Alia ने 'मेट गाला' में शामिल होने के लिए दिए 63 लाख रुपए, बुरी नजर से बचने के लिए लगाया काला टीका

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर