बॉलीवुड के सौतेले भाई-बहनों का कैसा है एक-दूसरे से संबंध? जानिए यहां

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सौतेले भाई-बहन हैं जो एक दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार से रहते हैं। तो आइए एक नज़र डालते हैं उन सौतेले भाई-बहनों पर, जो आपस में सगे भाई-बहनों से भी बढ़कर प्यार करते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Aug 3, 2020 | 20:54:00 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अफेयर्स, तलाक, ब्रेकअप और दूसरी शादी ये सब होना एक आम बात है। यहां कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने दो शादियां रचाई हैं। अगर  दूसरी शादियां हो रही हैं, तो सौतेले भाई-बहन होना स्वाभाविक है। इन सेलेब्रिटीज के बच्चे तब बहुत भावुक और उथल-पुथल के क्षणों से गुज़रे, जब उनके माता-पिता ने पुनर्विवाह करने का फैसला किया और उनके बच्चे हुए। हालांकि, अधिकांश सौतेले भाई-बहनों ने अपने माता-पिता के फैसले को स्वीकार किया और सौतेले भाई या बहन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार से रहते हैं। तो आइए एक नज़र डालते हैं बॉलीवुड के उन सौतेले भाई-बहनों पर, जो आपस में सगे भाई-बहनों से भी बढ़कर प्यार करते हैं।

1. अर्जुन-अंशुला कपूर और जाह्नवी-ख़ुशी कपूर

ये बात तो सभी को पता है कि बोनी कपूर की शादी पहले मोना सूरी और बाद में श्रीदेवी से हुई थी। बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए अपनी पहली पत्नी मोना और दोनों बच्चों (अर्जुन,अंशुला) को छोड़ दिया था। बोनी और श्रीदेवी की दो बेटियां हैं, जान्हवी और ख़ुशी। अर्जुन और अंशुला ने कभी भी अपने पिता की दूसरी पत्नी और अपने सौतेले भाई-बहन के साथ किसी भी तरह के बंधन को साझा नहीं किया। लेकिन मौजूदा समय में चीजें बदल गई हैं, वे सभी एक खुशहाल परिवार हैं। दरअसल, फरवरी 2018 में, श्रीदेवी के आकस्मिक निधन ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया था। उनके निधन से बोनी और उनकी बेटियां जान्हवी और ख़ुशी कपूर बिखर गईं। इस समय बोनी की पहली पत्नी मोना के बच्चे अर्जुन और अंशुला ने खुशी और जान्हवी के लिए बड़े भाई और बहन के कर्तव्यों को पूरी तरह से निभाया। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर, जाह्नवी और खुशी के करीब आ गए। अर्जुन अपनी सभी ब​हनों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। इतना ही नहीं वह जाह्नवी को प्रोफेशनली भी सपोर्ट करते हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी) 

2. पूजा-राहुल भट्ट और आलिया-शाहीन भट्ट

जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट ने दो शादियां की। पहली शादी उन्होंने कॉलेज फ्रेंड लोरिएन ब्राइट से की थी, जिन्होंने बाद में अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया था। इनके दो बच्चे हैं पूजा और राहुल भट्ट। कहा जाता है कि फिल्में बनाते-बनाते उनका अफेयर परवीन बॉबी से हो गया था। इसी वजह से किरण और उनके रिश्ते खराब हुए। हालांकि, दोनों का कभी तलाक नहीं हुआ। बाद में महेश भट्ट ने एक्ट्रेस सोनी राजदान से शादी की। महेश और सोनी की दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हैं। आलिया बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं और वह टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं। आलिया और शाहीन अपने सौतेले भाई-बहन पूजा और राहुल के साथ एक शानदार बंधन साझा करती हैं। पूजा, आलिया और शाहीन को अपनी छोटी बहनों की तरह मानती हैं। आलिया और पूजा की उम्र में 21 साल का फर्क है। लेकिन दोनों के प्यार के बीच उम्र का फर्क पता नहीं चलता। पूजा और आलिया को अक्सर साथ में भी देखा जाता है।

3. ईशान खट्टर, शाहिद कपूर और रूहान-सनाह कपूर

शहिद कपूर एक्टर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। 1984 में नीलिमा और पंकज दोनों के संबंध खराब हो गए। जिसके बाद दोनों अलग हो गए, फिर दोनों ने अलग-अलग लोगों से शादी की। पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी की। इनके रुहान और सनाह नाम के दो बच्चे एक साथ हुए। दूसरी ओर, नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर के बाद राजेश खट्टर से शादी कर ली, और इन दोनों का बेटे ईशान खट्टर हैं। शाहिद अपने माता-पिता की दूसरी शादी से तीन सौतेले भाई-बहन हैं और वे तीनों के साथ बहुत अच्छा संबंध रखते हैं। वह अपने भाई ईशान की बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में मदद कर रहे हैं। वहीं उनकी सौतेली बहन, सनाह ने शानदार फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर दी है, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे।

4. तैमूर अली खान और सारा अली-इब्राहिम खान

सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी, अमृता से सैफ को दो बच्चे हैं जिनका नाम सारा और इब्राहिम है। इसके बाद सैफ ने अमृता को तनाक दे दिया। तलाक के बाद सारा और इब्राहिम का पालन-पोषण उनकी मां अमृता ने ही किया। तलाक के बाद ये कपल सौहार्दपूर्ण संबंध साझा नहीं करते हैं, लेकिन बच्चे हमेशा अपने पिता और उनकी वर्तमान पत्नी, करीना कपूर खान के साथ अच्छा संबंध शेयर करते हैं। करीना और सैफ को एक बेटा हुआ जिसका नाम तैमूर है। सारा और इब्राहिम दोनों सौतेली मां, करीना और अपने सौतेले भाई, तैमूर के साथ एक बेहतरीन रिश्ता साझा करते हैं। सारा और इब्राहिम तैमूर को बहुत प्यार करते हैं और उनका बहुत ख्याल भी रखते हैं। करीना और सारा के रिश्ते भी बहुत अच्छे हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की 10 ऐसी ननंद-भाभी की जोड़ियां, जो आपस में कभी नहीं झगड़ती) 

5. आजाद खान और जुनैद-इरा खान

अभिनेता आमिर खान ने एक्ट्रेस रीना दत्ता से पहली शादी की थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही इनका तलाक हो गया था। आमिर और रीना के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जुनैद खान और इरा खान है। बाद में आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी कर ली और 2011 में सरोगेसी के जरिए किरण राव को आजाद नाम का एक बेटा हुआ। जुनैद और ईरा अपने सौतेले भाई, आजाद के साथ एक सगे भाई बहनों जैसा ही संबंध रखते हैं, और परिवार में कोई नकारात्मक वाइब नहीं है। वे अपने पिता की दूसरी पत्नी, किरण राव के भी करीब हैं।

6. सनी-बॉबी देओल और ईशा-अहाना देओल

दरअसल, अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी पहली शादी प्रकाश कौर से शादी की, जब उन्होंने इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। उनकी पहली शादी प्रकाश से बॉबी और सनी नाम के दो बेटे और विजीता और अजिता नाम की दो बेटियां हुईं। कुछ फिल्मों के बाद, वह हेमा मालिनी से मिले और उनसे प्यार हो गया। धर्मेंद्र ने 1979 में हेमा से शादी की और उनकी दूसरी शादी से ईशा और अहाना नाम की दो बेटियां हैं। इन सौतेले भाई-बहनों के बीच के संबंधों के बारे में बहुत कुछ नहीं पता है, लेकिन बी-टाउन में खबर है कि सालों से बॉबी-सनी और उनकी सौतेली बहनों ईशा और अहाना के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण तरीके से चल रहे हैं। सनी और बॉबी अपनी बहनों की तरह ईशा और अहाना से प्यार करते हैं। लेकिन, सनी और बॉबी देओल में से कोई भी अपनी दोनों बहनों की शादी में नज़र नहीं आये। कारण यह था कि सनी और बॉबी दोनों ही शादी में शिरकत कर अपनी मां प्रकाश को आहत नहीं करना चाहते थे।

7. त्रिशाला दत्त और शहरान-इकरा दत्त

अभिनेता संजय दत्त ने अपनी पहली शादी ऋचा शर्मा से की थी। संजय की पहली शादी से 'त्रिशाला' नाम की एक बेटी है। ट्यूमर के कारण ऋचा की मृत्यु के बाद, संजय जीवन में आगे बढ़े और त्रिशाला को उनके नाना-नानी ने अमेरिका में पाला। एक और असफल शादी के बाद, संजय दत्त ने आखिरकार अपने सपनों की लड़की, मान्यता दत्त को ढूंढ लिया और 2008 में उससे शादी कर ली। 2010 में, संजय और मान्यता को जुड़वा बच्चे, (शाहरान और इकरा) पैदा हुए। त्रिशाला न केवल मान्यता के करीब हैं और उनके साथ एक दोस्ताना रिश्ता भी साझा करती हैं, त्रिशाला अपने सौतेले भाई-बहनों, शाहरान और इकरा से भी प्यार करती हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की मौसी और बुआ,​ जो अपने भांजे-भतीजे को करती हैं जान से भी ज्यादा प्यार)   

8. प्रतीक बब्बर और आर्य-जूही बब्बर

राज बब्बर ने नादिरा बब्बर से खुशी-खुशी शादी की थी, उनके दो बच्चे, (जूही और आर्य) हैं। अपनी शादी के कुछ सालों बाद, वह स्मिता पटेल से मिले और उनसे प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली और विवाह से एक पुत्र हुआ जिसका नाम प्रतीक है। प्रीति को जन्म देने के बाद स्मिता की मौत हो गई। राज बब्बर वापस नादिरा के साथ रहने लगे। नादिरा ने उन्हें और प्रतीक को खुले दिल से स्वीकार किया। हालांकि, सालों तक प्रतीक को उनकी नानी ने पाला था। नादिरा उसे अपने बेटे की तरह प्यार करती हैं। मौजूदा समय में प्रतीक, आर्या और जूही सगे भाई-बहन की तरह एक अच्छा बंधन साझा करते हैं। प्रतीक अपनी सौतेली बहन, जूही के बहुत करीब हैं, और उनके साथ अपने सभी रहस्यों को साझा करते हैं।

9. पूजा बेदी और एडम बेदी

कबीर बेदी ने साल 1969 में प्रतिमा बेदी से शादी की थी। कबीर और प्रतिमा के 2 बच्चे हुए, पूजा और सिद्धार्थ। हालांकि, सिद्धार्थ ने एक बीमारी की वजह से सुसाइड कर लिया था। कबीर ने बाद में सुसान हम्फ्रीज़ नाम के एक फैशन डिजाइनर से शादी की और उस शादी से एडम नाम का एक बेटा हुआ। पूजा बॉलीवुड में एक प्रसिद्ध नाम है और उनके सौतेले भाई, एडम एक फेमस अंतरराष्ट्रीय मॉडल हैं। पूजा और एडम भले ही सौतेले भाई-बहन हैं, लेकिन दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री है। पूजा ने एडम की शादी में भी भाग लिया।

10. रामानंद सागर और विधु विनोद चोपड़ा

बहुत कम ही लोग जानते हैं कि रामानंद सागर और विधु विनोद चोपड़ा सौतेले भाई हैं। रामानंद सागर, जिन्हें रामायण  बनाने और भारतीय टेलीविजन पर एक क्रांति शुरू करने के लिए जाना जाता है। रामानंद सागर और विधु विनोद चोपड़ा की उम्र में 35 साल का अंतर है। पहली पत्नी के निधन के बाद रामानंद के पिता लाला दीनानाथ चोपड़ा ने विधु विनोद चोपड़ा की मां से शादी कर ली थी। रामानंद ने विधु विनोद को अपने बेटे की तरह माना क्योंकि उनके पास एक बड़ी उम्र का अंतर था।

यहां हमने आपको बॉलीवुड के ऐसे सौतेले भाई बहनों के बारे में बताया, जो आपस में अच्छे रिश्ते शेयर करते हैं। ऐसे ही हम आपके लिए और दूसरी रोचक स्टोरी भी लाते रहेंगे, तब तक बॉलीवुड की अन्य खबरों को जानने के लिए विजिट करते रहिए हमारी वेबसाइट को।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'