सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ित दुल्हन मेकअप के बाद दिखीं खूबसूरत, ट्रांसफॉर्मेशन देख हो जाएंगे हैरान

आज हम आपको एक सिलेंडर ब्लास्ट से पीड़ित दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जो अपनी शादी के दिन लोगों के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आई थीं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Aug 26, 2021 | 21:10:51 IST

एक लड़की बचपन से ही अपनी शादी के सपने देखती है। मेहंदी डिजाइन, मेकअप, डेकोरेशन से लेकर सबसे सुंदर लहंगा पहनने तक, वह हर छोटी-छोटी डीटेल के साथ अपनी एक लिस्ट बनाती है। और आखिर ऐसा हो भी क्यों ना, एक लड़की के लिए उसकी शादी का दिन उसके जीवन के सबसे खास दिनों में से एक होता है, जो उसकी जिंदगी में सिर्फ एक बार आता है। इसलिए वो अपनी शादी वाले दिन सबसे अलग दिखने की पूरी कोशिश करती है।

(ये भी पढ़ें- प्लस-साइज दुल्हन ने प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लुक को किया था कॉपी, दूल्हे राजा संग किया डांस)

लेकिन, कई बार किस्मत में कुछ और लिखा होता है। कई लड़कियों के साथ कुछ ऐसी दुर्घटनाएं घट जाती हैं, जिसका खामियाजा उन्हें पूरी जिंदगी चुकाना पड़ता है। हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ दुल्हन भी इन्हीं में से एक हैं, जिनकी जिंदगी उस वक्त बिल्कुल बदल गई, जब वो एक सिलेंडर ब्लास्ट का शिकार हो गई थीं। हालांकि, इस दुर्घटना ने उनके शरीर को तो जला दिया था, लेकिन उनके ख्वाबों को नहीं जला सका।

मशहूर मेकअप आर्टिस्ट पारुल गर्ग ने सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ित दुल्हन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दुल्हन ने अपने जले हुए शरीर की परवाह न करते हुए अपनी शादी के दिन एक सुंदर लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मेकअप ने दुल्हन के पूरे लुक को कैसे बदल दिया, यह साझा करते हुए पारुल ने दुल्हन की पहले और बाद की झलकियां दिखाईं। आर्टिस्ट ने दुल्हन के नाम का खुलासा नहीं किया था।

दुल्हन ने अपनी शादी के दिन एक सुंदर लाल लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने पारंपरिक ज्वैलरी, डेवी शीन मेकअप, डार्क आईब्रोज और डार्क लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया था। अपने ओवरऑल लुक में दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस बंगाली दुल्हन ने अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन लुक को किया रीक्रिएट, देखें तस्वीरें)

मेकअप आर्टिस्ट पारुल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरी खूबसूरत दुल्हन एक भयानक रसोई गैस सिलेंडर दुर्घटना में फंस गई थी और थर्ड-डिग्री जलने के बाद करीब डेढ़ साल उसने अस्पताल में बिताए। उसका शरीर जल गया था, लेकिन उसकी आत्मा नहीं! और यहां आप देख सकते हैं कि, वो अपनी शादी के दिन के लिए बहुत खूबसूरत लग रही हैं।’

पारुल गर्ग, दिल्ली और एनसीआर में सबसे पसंदीदा मेकअप आर्टिस्ट्स में से एक हैं। 10 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, पारुल दुल्हन, मॉडलिंग और ग्लैम शूट में लड़कियों का मेकअप करने में एक्सपर्ट हैं। वह अपना एक मेकअप अकादमी भी चलाती हैं और सक्रिय रूप से दुल्हनों को उनके जीवन के सबसे बड़े दिन पर खूबसूरत दिखने में मदद कर रही हैं।

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना 'डोली-बारात' बॉर्डर वाला रॉयल लहंगा, भारी ज्वैलरी ने बढ़ाई शोभा)

फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ निश्चित रूप से उन लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हैं, जो अपने चेहरे को लेकर उदास रहती हैं। तो आपको दुल्हन का वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा

Manisha Koirala ने आखिरकार तलाक और दोबारा प्यार पाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना टाइम वेस्ट...'

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

Imtiaz Ali ने ब्रेकअप के बाद Deepika-Ranbir की फिल्म 'तमाशा' में उनके किसिंग सीन पर की बात

'Heyy Babyy' की 'एंजल' जिसके लिए Fardeen Khan ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, 17 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Shah Rukh Khan ने Virat Kohli को बताया 'दामाद', कहा- 'वह उनसे अनुष्का संग डेटिंग टाइम से हैं परिचित'

Kapil Sharma से Sunil Grover तक, जानें 'The Great Indian Kapil Show' की पूरी कास्ट की फीस

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा