इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना 'डोली-बारात' बॉर्डर वाला रॉयल लहंगा, भारी ज्वैलरी ने बढ़ाई शोभा

आज हम आपको एक ऐसी रॉयल दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिनके लहंगे ने बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों के वेडिंग आउटफिट को भी पीछे छोड़ दिया है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना 'डोली-बारात' बॉर्डर वाला रॉयल लहंगा, भारी ज्वैलरी ने बढ़ाई शोभा

एक लड़की बचपन से ही अपनी शादी का इंतजार करती है। उसका सपना होता है कि, वो अपनी शादी में सबसे अलग और सबसे खूबसूरत लगे। उसका लहंगा, ज्वैलरी और उसकी ब्राइडल एंट्री सब कुछ शानदार हो। हालांकि, पहले के समय में लड़की की शादी का जोड़ा परिवार वाले ही चुन लेते थे, लेकिन अब वक्त बदल गया है।

The Bride

वर्तमान समय में दुल्हनें अपनी शादी का आउटफिट खुद चुनती हैं और उसे सबसे खास बनाने की कोशिश करती हैं। अब कुछ दुल्हनें अपनी शादी में लाल रंग के बजाय पेस्टल रंगों का चुनाव कर रही हैं, तो कई दुल्हनें अपने लुक को रॉयल बनाने का सपना देखती हैं। हाल ही में, हमें एक ऐसी दुल्हन मिली, जिसने अपने वेडिंग आउटफिट से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस के रॉयल लुक को भी फेल कर दिया है।

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस गुजराती दुल्हन ने पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड से की शादी, लाल लहंगे ने खींचा ध्यान)

The Bride

मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ मेहल अग्रवाल (Mehal Aggarwal) से, जिन्होंने हाल ही में एक भव्य समारोह में अपने सपनों के राजकुमार संग शादी रचाई है। मेहल की शादी एक दम रॉयल अंदाज में आयोजित की गई थी, लेकिन ये उनका वेडिंग लहंगा था, जिसकी रॉयल्टी ने सभी को हैरान कर दिया था।

The Royal Bride

जैसा कि हमने कहा था कि, हर दुल्हन अपनी शादी के दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखने की कोशिश करती है। उसी तरह मेहल अपने यूनिक लहंगे व ज्वैलरी से वाकई सभी का दिल जीतने में कामयाब रहीं। दुल्हन ने क्रीम और रेड कलर का लहंगा पहना था। उनके लहंगे की स्कर्ट क्रीम कलर की थी, जिसे खास और यूनिक बनाने का काम उसके डोली और बारात मोटिफ बॉर्डर ने किया था। इसे उन्होंने लाल कलर की चोली और मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया था।

The Bride

उनके वेडिंग लुक में एक और खास चीज थी, और वो थी उनकी हैवी ज्वैलरी, जो दुल्हन को रॉयल लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। उन्होंने अपने लहंगे के कलर के विपरीत हरे, सफेद और गोल्डन कलर की मोतियों से बना तीन लेयर वाला चोकर नेकपीस पहना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स, माथा पट्टी और बड़ी नथ से अपने लुक को कंप्लीट किया था। हालांकि, उन्होंने हैवी लहंगे और ज्वैलरी के बजाय मिनिमल मेकअप से अपने लुक में चार-चांद लगाया था।

(ये  भी पढ़ें- इस कोरियोग्राफर दुल्हन ने अपनी संगीत सेरेमनी में पहनी केप स्टाइल की एक खूबसूरत साड़ी)

दुल्हन ने अपनी शादी में ही नहीं, बल्कि संगीत सेरेमनी में भी अपने आउटफिट से सभी के होश उड़ाए थे। मेहल ने अपनी संगीत सेरेमनी में लैवेंडर कलर का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने बेबी पिंक कलर के दुपट्टे के साथ पेयर किया था।

The Bride's Saneet Outfit

The Bride's Sangeet Outfit

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दुल्हन ने गोल्डन कलर के मोतियों से बना बंधगला चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और एक माथा पट्टी का सहारा लिया था, जिसे निखारने का काम खुले बालों में लगे सफेल फूलों ने किया था। दुल्हन मिनिमल मेकअप और सॉफ्ट आइशैडो में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, संगीत सेरेमनी की खास बात ये थी कि, दुल्हन की मां ने अपनी बेटी के साथ मैचिंग कलर के आउटफिट में ट्विनिंग किया था।

The Bride's Sangeet Ceremony Lehenga

The Bride Twin With Her Mother

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने पिता और ससुर संग डांस करके मचाया धमाल, शादी में पहना क्रीम कलर का सुंदर लहंगा)

फिलहाल, हमें तो दुल्हन का वेडिंग और संगीत का आउटफिट बेहद अच्छा लगा। वैसे, आपको दुल्हन के दोनों लहंगे कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- अमृत कौर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.