20 से 52 लाख तक के महंगे मंगलसूत्र पहनती हैं ये 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां, देखिए उनकी झलक

बॉलीवुड स्टार्स की शादियां जितनी भव्य होती हैं, उतने ही महंगे और सुंदर होते हैं उनको मिले गिफ्ट। अब मंगलसूत्र की बात ही कर लीजिए। अभिनेत्रियों को शादी में एक से एक महंगे मंगलसूत्र मिले हैं, जिनकी लिस्ट आप इस पोस्ट में चेक कर सकते हैं।

By Manali Rastogi Last Updated: Dec 6, 2019 | 21:48:18 IST

अपने स्टाइल, फैशन सेंस, ड्रेसअप, मेकअप और ट्रेंडी लुक्स के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियां काफी फेमस हैं। अपनी इन सब चीजों के लिए अभिनेत्रियां आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। जितने चर्चे अभिनेत्रियों की फिल्मों को लेकर होते हैं, उतने चर्चे अभिनेत्रियों की शादीशुदा जिंदगी के बारे में भी होते हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जोकि सबसे महंगा मंगलसूत्र पहनती हैं। वैसे भारतीय सभ्यता में मंगलसूत्र का एक गहरा महत्त्व होता है।

भारतीय महिलाएं मंगलसूत्र इसलिए पहनती हैं क्योंकि ये सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा माना जाता है। मंगलसूत्र शुभता का प्रतीक माना जाता है। मंगलसूत्र का महत्व एक सुहागन स्त्री के लिए बहुत अधिक होता है, जिसकी वजह से उसे सुहाग की निशानी में सबसे प्रभावशाली माना गया है। पुराणों में भी मंगलसूत्र का विशेष उल्लेख मिलता है। महिलाओं का श्रृंगार मंगलसूत्र पहने बिना अधूरा होता है।

ये भी पढ़ें: 5 साल का रिलेशनशिप फिर सगाई, आखिर क्यों हुआ था अभिषेक-करिश्मा का ब्रेकअप

आइए, जानते हैं महंगा मंगलसूत्र पहनने वाली अभिनेत्रियों के बारे में:

#1. दीपिका पादुकोण

5 जनवरी 1986 को विख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के घर जन्मी दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ़ रोमांस’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान के अपोजिट काम करके दीपिका ने अपना फ़िल्मी सफर शुरू किया था। ‘ओम शांति ओम’ उनकी डेब्यू फिल्म थी। दीपिका ने पिछले साल नवंबर में एक्टर रणवीर सिंह से शादी रचाई थी। शादी के समय दीपिका ने जो मंगलसूत्र पहना था, उसकी कीमत लाखों में थी। जानकारी के अनुसार, उनके मंगलसूत्र की कीमत तकरीबन 20 लाख रुपए है। इस मंगलसूत्र में खूबसूरत सॉलिटेयर लगा हुआ है।

#2. अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने फ़िल्मी करियर का आगाज किया था, जिसमें उनके अपोजिट में लीड एक्टर शाहरुख खान थे। अनुष्का के फ़िल्मी करियर की बात करें तो उनकी गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। अनुष्का और विराट की शादी इटली में हुई थी, जहां अनुष्का को विराट ने करीब 52 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहनाया था।

#3. ऐश्वर्या राय बच्चन

बच्चन परिवार की बहू बनने का सपना एक समय में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी देख रही थीं। हालांकि, उनका ये सपना कभी पूरा नहीं हो पाया और ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू बन गईं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी साल 2007 में हुई थी। ऐश्वर्या राय के मंगलसूत्र की बात करें तो उसमें डायमंड लगे हुए हैं, जिसकी वजह से उसकी कीमत 45 लाख रुपए है। बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी वैवाहिक जीवन में काफी खुश हैं और उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है।

#4. शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 22 नंवबर 2002 को लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शिल्पा को शादी में जो मंगलसूत्र मिला था, उसकी कीमत 30 लाख रुपए है। आप शिल्पा को उनका मंगलसूत्र हाथ में पहने ही देखेंगे। वो ब्रेसलेट की तरह अपना मंगलसूत्र हाथ में पहनती हैं। शिल्पा शेट्टी काफी फेमस एक्ट्रेस हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 12 फेमस लव ट्रायंगल जिनकी वजह से खराब हो गए कई रिश्ते

किसी समय में वो एक्टर अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनके साथ शादी भी करना चाहती थीं, लेकिन अक्षय उनको चीट कर रहे थे। वो उस समय शिल्पा की बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे थे। जब ये बात शिल्पा को पता चली तो उन्होंने तुरंत अक्षय से ब्रेकअप कर लिया।

#5. माधुरी दीक्षित नेने

माधुरी दीक्षित नेने ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली थी। जिस समय उन्होंने शादी की थी, उस समय वो काफी फेमस एक्ट्रेस थीं। बता दें कि एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को डॉक्टर श्रीराम ने शादी के वक्त 8.5 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहनाया था। शादी के बाद माधुरी ने फिल्मों को कुछ समय के लिए अलविदा कह दिया था।

#6. काजोल

24 फरवरी 1999 को काजोल और एक्टर अजय देवगन की शादी हुई थी। उस समय अजय ने काजोल को 21 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहनाया था। वैसे ये कहना बिल्कुल गलत नहीं है कि काजोल और अजय आज भी प्रेमी जोड़ों के लिए एक शानदार और सही उदाहरण पेश करते हैं। मालूम हो, काजोल की फैमिली में अधिकांश लोग अभिनय करते हैं। उनकी मां तनुजा और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थीं, जबकि काजोल के पिता शोमू मुखर्जी एक बंगाली निर्देशक, लेखक और निर्माता थे।

#7. सोनम कपूर आहूजा

साल 2018 की सबसे बड़ी शादियों में शुमार है सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी। सोनम अपनी शादी में बेइंतहा सुंदर लग रही थीं। सोनम और आनंद के फैंस के साथ पूरे बॉलीवुड को इस शादी का इंतजार था। आनंद ने सोनम को जो मंगलसूत्र पहनाया था, उसकी कीमत सिर्फ 55 हजार रुपए है। पति आनंद आहूजा की राशि वाले इस मंगलसूत्र को सोनम अपने हाथ में पहनती हैं। काजल फबियानी ने इस मंगलसूत्र को डिजाइन किया था। इस मंगलसूत्र की खासियत ये है कि सोनम इसे कहीं भी, कभी भी पहन सकती हैं और इसे खासतौर पर ऐसा डिजाइन किया डिजाइन किया गया कि वह हर ड्रेस से मैच करे।

ये भी पढ़ें: लाइमलाइट से दूर रहती हैं इन 10 फेमस बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियां

#8. करिश्मा कपूर

संजय कपूर से करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को शादी की थी। शादी के वक्त संजय ने करिश्मा को जो मंगलसूत्र पहनाया था, उसकी कीमत 17 लाख रुपए थी। हालांकि, अब दोनों का तलाक हो चुका है, लेकिन अभी भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। संजय से शादी करने से पहले करिश्मा एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ पांच साल के रिलेशनशिप में थीं और दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। मगर उनका ब्रेकअप हो गया।

#9. प्रियंका चोपड़ा जोनस

जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में 2 रीति रिवाज के साथ प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी मुंडे निक जोनस से 1 और 2 दिसंबर 2018 को शादी रचाई थी। ये शादी काफी भव्य थी। शादी के बाद निक और प्रियंका की जो तस्वीरें वायरल हुईं, उसमें वो मंगलसूत्र पहने हुई थीं। इस मंगलसूत्र को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। प्रियंका के गोल्ड चेन वाले मंगलसूत्र में टीयर शेप्ड डायमंड लॉकेट है। लॉकेट के ठीक ऊपर तीन डायमंड और लगे हुए हैं। हालांकि, इस मंगलसूत्र की असल कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

#10. मीरा राजपूत कपूर

7 जुलाई 2015 को शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए थे। मीरा और शाहिद की अरेंज मैरिज है। मीरा और शाहिद में उम्र का फासला भी ज्यादा है। हालांकि, ये शादी भी काफी चर्चा में रही। मगर अभी तक इससे पर्दा नहीं उठा है कि शाहिद ने मीरा कितना महंगा मंगलसूत्र पहनाया है, लेकिन फ़िल्मी बाजार में चर्चे हैं कि मीरा शाहिद के नाम का मंगलसूत्र पहनती हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश 'मां-बेटी' की जोड़ियां, देखकर कहेंगे- लगती हैं बहनें

तो ये थी अभिनेत्रियों द्वारा पहने गए सबसे महंगे मंगलसूत्र की लिस्ट। वैसे तो अभिनेत्रियां मंगलसूत्र पहने हुए कम नजर आती हैं, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं निकलता कि अभिनेत्रियों के लिए मंगलसूत्र के कोई मायने नहीं हैं। हालांकि, अभिनेत्रियों के मंगलसूत्र काफी ट्रेंडी होते हैं।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना