किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी की प​त्नी साक्षी ने किया धोनी के नए नाम का खुलासा, यहां जा​निए क्या है

पिछले दिनों से (Mahendra Singh Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) ने ही बनाया है और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है, आइए देखें।

By Shivakant Shukla Last Updated: Mar 24, 2020 | 11:39:11 IST

पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद से ही पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि टीम इंडिया में नहीं होने के बावजूद भी धोनी अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी इनकी चर्चा छाई रहती है। पिछले दिनों एक बार फिर धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) ने ही बनाया है और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। इस वीडियो में साक्षी अपने पति एमएस धोनी को स्वीटी कह रही हैं। वीडियो में धोनी शर्म से लाल होते नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: क्रिकेटर सुरेश रैना के घर आया नन्हा मेहमान, तस्वीर शेयर कर फैंस को बताया बेटे का नाम)

पत्नी साक्षी ने बनाया धोनी का वीडियो

वीडियो में एमएस धोनी दिल्ली के ताज पैलेस में हैं जहां वो एक सूटकेस होटल कर्मचारी को पकड़ाते हैं। तभी उनकी पत्नी साक्षी उन्हें स्वीटी-स्वीटी कहकर पुकारना शुरू कर देती हैं। जिसे धोनी अनसुना कर रहे हैं और अपने काम में ही मशगूल दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दूसरे वीडियो में धोनी अपनी पत्नी के पास आते हैं और साक्षी फिर उन्हें स्वीटी और क्यूटी कहती हैं। जिसपर धोनी मुस्कुराते हैं और उन्हें कुछ कहते हैं। धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने पापा के लिए लिखा ये भावुक पोस्ट, कहा- हमें आप पर गर्व है)

क्रिकेट के मैदान से दूर धोनी

बता दें एमएस धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ सेमीफाइनल मैच उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच था। इसके बाद से धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अबतक धोनी की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कही क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि धोनी में अब क्रिकेट बाकी नहीं है और वो अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं। वहीं कई विशेषज्ञों को लगता है कि धोनी अब भी टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर वो टीम इंडिया में ना सिर्फ वापसी कर सकते हैं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी खेल सकते हैं। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के बाद धोनी ने काफी समय आर्मी के साथ बिताया और इसके बाद वो परिवार के साथ घूमने गए। हालांकि अब धोनी ने आईपीएल के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। (ये भी पढ़ें: बालकनी में बिटिया रानी के साथ दिखे कॉमेडियन कपिल शर्मा, ड्रम बजाकर 'कोरोना वीरों' को कहा शुक्रिया)

पिछले दिनों आईपीएल के लिए प्रैक्टिस करते दिखे थे एमएस धोनी  

विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन पर कोराना वायरस के कारण रद्द होने की तलवार लटक रही है। फिलहाल यह लीग 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित है। आईपीएल के साथ दर्शकों को जिसका सबसे अधिक इंतजार है, वो महेंद्र सिंह धोनी का है। धोनी ने इंग्लैंड में खेले गए 2019 के विश्व कप के बाद से किकेट नहीं खेला है। आईपीएल की तारीख नजदीक आई तो वो मैदान पर अभ्यास के लिए दिखे भी, लेकिन कोरोना के कारण आईपीएल के आगाज के साथ प्रैक्टिस भी टल गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस को 15 करोड़ रुपए की राशि अदा करने वाली है इस आईपीएल सत्र से लिए। मगर लीग इस बार कोरोना के संकट में घिरा है। इसलिए अभी कुछ फैसला नहीं हो सका है। 

फिलहाल, एमएस धोनी और पत्नी साक्षी इन दिनों दिल्ली अपने घर पर हैं। वैसे आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'