प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 72,800 रुपए की ब्लैक साड़ी, 'देसी' लुक में जीता सभी का दिल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में, प्री-ऑस्कर 'सेलिब्रेट साउथ एशियन एक्सीलेंस' इवेंट से अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Mar 25, 2022 | 15:56:31 IST

पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दुनियाभर में अपने यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। वह अपने सभी लुक्स को बखूबी निभाती हैं और अपने फैशन गेम को पॉइंट पर रखती हैं। शानदार रेड कार्पेट लुक हो या कैजुअल कम्फर्टेबल लुक, उनके वॉर्डरोब में हर तरह का आउटफिट है। कहने की जरूरत नहीं है कि, प्रियंका ने अपने सार्टोरियल फैशन चॉइस से हमेशा सभी को प्रभावित किया है और उनका असाधारण कलेक्शन लगभग हर महिला का सपना होता है।

4 जनवरी 2022 को प्रियंका चोपड़ा जोनस को लॉस एंजेलिस की सड़कों पर एक आरामदायक लुक में देखा गया था, जिसमें वह खूब जच रही थीं। उन्होंने एक सुपर स्टाइलिश वेलवेट स्वेटशर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने एक साफ बन और एक ब्लैक कलर के मास्क के साथ पेयर किया था। थोड़ा शोध करने पर हमें पता चला था कि, प्रियंका चोपड़ा की इस स्वेटशर्ट की कीमत 1,026 पाउंड यानी लगभग 1,02,835 रुपए है।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

वहीं, 25 मार्च 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने प्री-ऑस्कर 'सेलिब्रेट साउथ एशियन एक्सीलेंस' इवेंट की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। तस्वीरों में प्रियंका को ब्लैक कलर की ग्लैमरस साड़ी पहने देखा जा सकता है, जो स्कैलप्ड हेमलाइन और चमचमाती डिज़ाइनों से सजी हुई है। उन्होंने अपने लुक को अनोखे डायमंड ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज़ किया है, जिसमें सफ़ेद और एमराल्ड अनकट डायमंड्स से सजे शानदार इयररिंग्स, एक रिंग और एक खूबसूरत ब्रेसलेट शामिल हैं। उनकी स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने ब्लश और हाइलाइट किए गए गालों, सुंदर आइब्रो, प्यारी आंखों और गुलाबी लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप के साथ प्रियंका के लुक को पूरा किया था। उन्होंने अपने लुक को साइड-पार्टेड वेवी हेयरडू के साथ जोड़ा था और फंक्शन के लिए शानदार वह लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

प्रियंका की ब्लैक कलर की गोमेद साड़ी डिजाइनर 'जेड बाई मोनिका और करिश्मा' के कलेक्शन की है। उनकी साड़ी में चमकदार डिजाइनों के सुव्यवस्थित पैटर्न थे। कुछ शोध करने पर हमने पाया कि, इसकी कीमत 72,800 रुपए है। हालांकि साड़ी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसे ब्रांड के आधिकारिक इंस्टा हैंडल से खरीद जा सकता है।

23 नवंबर 2021 को नेटफ्लिक्स ने एक शो 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' आयोजित कराया था, जो जोनस ब्रदर्स निक जोनस, जो जोनस और केविन जोनस को समर्पित था। कई कॉमेडियन और गायकों की पत्नियों ने शो की शोभा बढ़ाई थी और उनकी खिंचाई की थी। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शो में अपने प्रदर्शन की एक झलक दिखाने के लिए अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने पति को रोस्ट करने का पूरा आनंद लिया था। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, "मेरे पति और उनके भाइयों को रात के खाने के लिए एक अच्छा रोस्ट किया ... जोनस होने का लाभ।"

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 50,000 रुपए की ग्रीन ड्रेस, वीडियो शेयर कर दिखाई अपने लुक की झलक)

इस शो की एक बात, जिसने हमारा ध्यान खींचा था, वह थी अभिनेत्री द्वारा पहनी गई भव्य ड्रेस। प्रियंका को शिमरी डीप गोल्ड और ब्लैक बॉडी हगिंग स्लिट ड्रेस पहने देखा गया था। उन्होंने अपने लुक को वेवी कर्ल्स और मैटेलिक हील्स से कंप्लीट किया था। प्रियंका चोपड़ा का ये आउटफिट 'फ्रेंच हाउते कॉउचर' लेबल 'अलेक्जेंड्रे वाउथियर' से है। डिजाइनर की वेबसाइट पर ड्रेस की कीमत 3,329 अमेरिकी डॉलर यानी 2,47,495 रुपए है। 

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, प्रियंका चोपड़ा हर बार अपने लुक से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। तो आपको उनकी ये साड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा

Manisha Koirala ने आखिरकार तलाक और दोबारा प्यार पाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना टाइम वेस्ट...'

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

Imtiaz Ali ने ब्रेकअप के बाद Deepika-Ranbir की फिल्म 'तमाशा' में उनके किसिंग सीन पर की बात

'Heyy Babyy' की 'एंजल' जिसके लिए Fardeen Khan ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, 17 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Shah Rukh Khan ने Virat Kohli को बताया 'दामाद', कहा- 'वह उनसे अनुष्का संग डेटिंग टाइम से हैं परिचित'

Kapil Sharma से Sunil Grover तक, जानें 'The Great Indian Kapil Show' की पूरी कास्ट की फीस

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट