स्मृति खन्ना अपनी गोद भराई की रस्म में दिखीं खूबसूरत, देखिए कैसे रेड सूट ने बढ़ाया एक्ट्रेस का ग्लो

मेरी आशिकी तुमसे ही (Meri Aashiqui Tum Se Hi) फेम स्मृति खन्ना (Smriti Khanna) और गौतम गुप्ता (Gautam Gupta) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में स्मृति ने अपने गोद भराई की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

By Manali Rastogi Last Updated: Mar 5, 2020 | 12:03:09 IST

दुनिया में मां बनने का एहसास सबसे खूबसूरत एहसास होता है। ये एक ऐसा सुखद एहसास है, जिसको सिर्फ और सिर्फ एक महिला ही महसूस कर सकती है। यही वजह है कि मां और बच्चा का रिश्तादुनिया में सबसे अनोखा रिश्ता होता है। जब एक महिला को पता चलता है कि वो जल्द ही मां बनने वाली है तो मानो ऐसा लगता कि उस दिन से उसकी पूरी दुनिया बच्चे के इर्द-गिर्द घूमना शुरू कर देती है। कुछ ऐसी ही स्थिति में मेरी आशिकी तुमसे ही (Meri Aashiqui Tum Se Hi) की एक्ट्रेस स्मृति खन्ना (Smriti Khanna) भी हैं। जी हां, स्मृति और और गौतम गुप्ता (Gautam Gupta) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों अपने पहले बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका गवाह तो स्मृति और गौतम का इंस्टाग्राम है, जहां आपको स्मृति की बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो देखने को जरुर मिल जाएंगे।

वैसे हाल ही में स्मृति के बेबी शॉवर यानि गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया था। स्मृति की बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन खुद गौतम ने रखा था। आपको बताते चलें कि इस पार्टी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाया था। यही नहीं, स्मृति को ये आयोजन काफी पसंद आया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें और बूमरैंग वीडियोज पोस्ट की थीं, जिसमें गौतम और स्मृति अपने खास दोस्तों के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे थीं। फैंस को ये तस्वीरें बेइंतहा पसंद आई थीं। (ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट के फोन में रणबीर कपूर की तस्वीर का स्क्रीनसेवर देख खुश हुए फैंस, वीडियो वायरल)

यही नहीं, स्मृति खन्ना ने तो बेबी बंप के साथ एक वीडियो भी पोस्ट की थी, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लौंट करती हुई नजर आ रही थीं। वीडियो की सबसे ख़ास बात ये थी कि इसमें बेबी स्मृति को किक मारते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा था, ‘मोर्निंग किक’। फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया और उन्हें नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी थीं। (ये भी पढ़ें: नंदीश संधू संग शादी टूटने पर खुलकर बोलीं रश्मि देसाई, कहा- मैं डिप्रेशन का शिकार हो गई थी)

वहीं, अब एक बार फिर स्मृति खन्ना अपने बेबी शॉवर को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल उन्होंने अपने पहले फंक्शन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी गोद भराई की रस्म होती हुई नजर आ रही है। इन तस्वीरों में स्मृति काफी ग्लो कर रही हैं। मां बनने का निखार उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। उन्होंने अपनी गोद भराई के लिए सुर्ख लाल कलर का सूट पहना था। यही नहीं, पत्नी की गोद भराई की रस्म के बीच गौतम भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। उन्होंने वाइट कलर के पैजामे के साथ बेबी पिंक कलर का कुर्ता पहना था। सबसे पहले तो आप देखिए ये तस्वीरें।

मालूम हो, कुछ समय पहले स्मृति खन्ना ने खुद ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर की थी, जिसके कैप्शन में स्मृति ने लिखा था कि वो मां बनने वाली हैं। इस वीडियो में वो अपने पति और टीवी एक्टर गौतम गुप्ता के साथ दिखाई दे रही थीं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ गुब्बारे लड़ते हुए नजर आ रहे थे। और तो और स्मृति गौमत को मारती हुई भी दिखाई दे रही थी। इस वीडियो में वो मॉम टू बी का सैस पहने हुई थीं।

बता दें, स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता की मुलाकात टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुम से’ के दौरान हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने। फिर बाद में गोवा जाकर गौतम ने स्मृति को शादी के लिए प्रपोज किया। उनकी शादी 23 नवंबर 2017 को हुई थी, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्तों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी। फ़िलहाल दोनों अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अमृता अरोड़ा ने वेडिंग एनिवर्सरी पर 11 साल बाद पति शकील लद्दाख संग शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें)

वैसे फैंस के साथ हम भी स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता को ढेर सारी बधाई देते हैं। इसके साथ ही, हम भी उनके बच्चे को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आपको स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर