बॉलीवुड के इन 15 स्टार्स ने विदेश में रचाई शादी, एक ने तो 2 बार की मैरिज

बॉलीवुड ( Bollywood ) के कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने देश में ही शादी की, लेकिन कई सेलिब्रिटी ऐसे भी हैं जिन्होंने विदेशों में जाकर शादी रचाई, तो चलिए आपको बताते हैं इनके बारे हैं।

By Prakash Joshi Last Updated: Jul 25, 2020 | 12:04:31 IST

आमतौर पर बात जब किसी की शादी होती है, तो लगभग हर कोई उसे बेहद धूमधाम से करने की सोचता है। लेकिन बॉलीवुड ( Bollywood ) स्टार्स की अपनी शादी को लेकर अमूमन दो राय नजर आती हैं। एक वो जो अपनी शादी पर एक बहुत बड़ी पार्टी रखते हैं, तो दूसरे वो सितारे जो अपनी मैरिज को दूसरों की नजरों से दूर रखना चाहते हैं। इसके लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भारत के बाहर विदेशों में शादी के लिए जगह चुनी। तो आइए नजर डालते हैं 15 ऐसी बॉलीवुड हस्तियों की शादियों पर जो विदेशों में जाकर विवाह के पवित्र बंधन में बंधे।

1. रानी मुखर्जी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने फिल्म निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा से 21 अप्रैल 2014 को इटली में शादी रचाई। जहां बहुत कम करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया गया था। अब उनकी एक बेटी हैं जिनका नाम आदिरा है। बता दें कि शादी से पहले रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के बीच कई बार अफेयर की खबरें सामने आई थी, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कभी कुछ नहीं कहा था। (ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के बर्थडे पर दीपिका ने लिखा कुछ ऐसा, जो लोगों को आ रहा है खूब पसंद) 

2. जॉन अब्राहम

हैंडसम हंक जॉन अब्राहम सालों तक एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में रहे, लेकिन जब दोनों के बीच रिलेशनशिप टूटने की खबर सामने आई तो फैंस काफी नाराज हुए। लेकिन साल 2014 में जॉन ने बैंकर प्रिया रुंचाल से गुपचुप तरीके से अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शादी की। उन्होंने इस शादी की भनक मीडिया को भी नहीं लगने दी थी। दुनिया को तब इस शादी के बारे में पता चला, जब उन्होंने अपनी नई-नवेली वाइफ के साथ मिलकर अपने फैंस के लिए नए साल का एक ट्वीट किया।

3. माधुरी दीक्षित

जब बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भारतीय मूल के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी करने का फैसला किया, तो उनके इस फैसले ने लाखों दिलों के सपनों को तोड़ दिया। माधुरी ने डॉक्टर श्री राम से 17 अक्टूबर 1999 को अमेरिका में शादी की। शादी के बाद माधुरी अमेरिका में ही सैटल हो गईं थीं और फिर कुछ समय बाद वो भारत भी आईं। फिलहाल, उनका एक बेटा 'रियान नेने' और एक बेटी 'अरिन नेने' हैं।

4. कुणाल कपूर

बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर 9 फरवरी 2015 को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे। दोनों की शादी सेशेल्स आइलैंड पर हुई थी। जहां परिवार के कुछ ही लोग शामिल हुए थे। बता दें कि नैना और कुणाल की मुलाकात अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने करवाई थी।

5. वीर दास

स्टैंडअप कॉमेडियन एक्टर और सिंगर वीरदास ने अपनी मंगेतर शिवानी माथुर के साथ श्रीलंका में एक ग्रैंड फंक्शन में शादी की थी। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और 19 अक्टूबर 2014 को वो शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इस शादी में लगभग 100 लोगों को बुलाया गया था और उन्होंने अपनी इस शादी को सीक्रेट रखा था। (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा जल्द बनने वाली हैं 'चाची', यहां देखें जेठानी सोफी टर्नर की बेबी बंप वाली तस्वीरें)

6. रणविजय सिंह सिंहा

टीवी एंकर और अभिनेता रणविजय सिंह ने प्रियंका वोहरा से केन्या के मोंबासा में शादी की। इस कपल ने गोवा में बैचलर पार्टी, दुबई में रोका और लंदन में सगाई की थी। फिलहाल, कपल की एक बेटी 'कायनात' है।

7. सेलिना जेटली

बॉलीवुड में फिल्म 'नो एंट्री' से अपनी अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने बिजनेसमैन पीटर हैग से 23 जुलाई 2011 को ऑस्ट्रिया के एक मठ में शादी की। इस शादी को सीक्रेट रखा गया था और सेलिना ने शादी के एक महीने बाद अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

8. किम शर्मा

सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा ने भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को लगभग 4 साल तक डेट करने के बाद स्पेनिश सिंगर कार्लोस मारीन को डेट करना शुरू किया था, जो कि स्पेनिश बैंड 'इल डिवो' के लीड सिंगर थे। लेकिन आखिर में उन्होंने केन्याई बिजनेसमेन अली पंजानी के साथ केन्या के मोम्बासा में शादी की। अली पुंजानी से गुपचुप तरीके से शादी करके किम ने अपने फैंस को चौंका दिया था। शादी साल 2010 में हुई थी और इसमें कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। (ये भी पढ़ें: 'ननद' सबा ने बनाई कानपुर स्टाइल में बिरयानी, तो भाभी दीपिका कक्कड़ ने ऐसे की जमकर तारीफ)

9. मनीषा कोईराला

बहुचर्चित बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला ने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की। दोनों की शादी 19 जून 2010 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुई। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया।

10. प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने युवराज सिंह और ब्रेट ली जैसे क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को डेट करने के बाद आखिरकार जीन गुडइनफ को अपने जीवन साथी के रुप में चुना। 29 फरवरी 2016 को प्रीति जिंटा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से लॉस एंजिल्स में शादी की थी। दोनों की शादी बड़े ही गुपचुप तरीके से हुई थी। इस शादी समारोह में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे, जिनमें सुज़ैन खान और सुरीली गोयल का नाम शामिल है।

11. नेहा भसीन

बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन ने 23 अक्टूबर 2016 को इटली के टस्कनी शहर में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और म्यूजिक कम्पोजर समीर उद्दीन से शादी की। नेहा ने सोशल मीडिया पर दुनिया के साथ इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा "प्यारे प्रशंसकों मैं ये बताते हुए बहुत खुश हूं कि मैंने अपने सबसे प्यारे दोस्त और मेरे जीवन के प्यार के साथ 23 अक्तूबर को टस्कनी में शादी कर ली।"

12. अनुष्का शर्मा

11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी रचाई। अनुष्का और विराट ने इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी की थी। वहीं शादी की खबर अपने फैंस को देते हुए ट्विटर पर अनुष्का और विराट ने लिखा था "आज हमने एक-दूसरे से हमेशा के लिए प्यार में बंधने का वादा किया है। हम इस खबर को दुनिया के साथ शेयर करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। आज के दिन ने हमारे रिश्ते को और ज्यादा स्पेशल बना दिया। हम सभी दोस्तों और चाहने वालों के प्रति आभारी हैं, जो इस अनमोल घड़ी में हमारे साथ हैं। हमारे सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।"

13. लिसा हेडन

सुपरहिट फिल्म 'हाउसफुल 3' में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस लिसा हेडन ने 29 अक्टूबर 2016 को लंदन के बिजनेसमैन और अपने ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी की। हालांकि, शादी कहां हुई इसके बारे में नहीं बताया गया। लिसा हेडन को 'क्वीन' और 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए याद किया जाता है। 

14. नीना गुप्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने साल 2008 में दिल्ली के चार्टेड अकाउंटेट विवेक मेहरा से अमेरिका में शादी की थी। वहीं इससे पहले वो 80 के दशक में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में रही। हालांकि, उन्होंने उनसे शादी नहीं की लेकिन वो बिना शादी के ही एक बेटी की मां बनी।

15. आफताब शिवदासानी

बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी ने 11 जून 2014 को ब्रिटेन में जन्मी भारतीय मॉडल निन दुसंज से शादी की थी। हालांकि, दोनों ने 29 अगस्त 2017 को श्रीलंका के फेमस रिजॉर्ट में फिर से शादी की। जहां दोनों के रिश्तेदार समेत अफताब के दोस्त तुषार कपूर भी शामिल हुए। वहीं इस शादी की फोटो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अफताब ने लिखा था "मेरी प्रिय, तुमसे प्यार का इजहार करने में शब्द कम पड़ जाते हैं। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता हूं। तुम मेरी जिंदगी में हो इसके लिए मैं रोज भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं।"

उम्मीद है आपको इन स्टार्स की शादियों के बारे में जानकर काफी अच्छा लगा होगा और आपको पता चला होगा कि आपके स्टार्स ने विदेश में जाकर कहां शादी रचाई। तो ऐसी ही रोचक स्टोरी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा

Manisha Koirala ने आखिरकार तलाक और दोबारा प्यार पाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना टाइम वेस्ट...'

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

Imtiaz Ali ने ब्रेकअप के बाद Deepika-Ranbir की फिल्म 'तमाशा' में उनके किसिंग सीन पर की बात

'Heyy Babyy' की 'एंजल' जिसके लिए Fardeen Khan ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, 17 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Shah Rukh Khan ने Virat Kohli को बताया 'दामाद', कहा- 'वह उनसे अनुष्का संग डेटिंग टाइम से हैं परिचित'

Kapil Sharma से Sunil Grover तक, जानें 'The Great Indian Kapil Show' की पूरी कास्ट की फीस

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट