रणवीर सिंह के बर्थडे पर दीपिका ने लिखा कुछ ऐसा, जो लोगों को आ रहा है खूब पसंद

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने एक खास संदेश के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया। तो चलिए आपको बताते हैं कि वो खास संदेश है क्या?

img

By Prakash Joshi Last Updated:

रणवीर सिंह के बर्थडे पर दीपिका ने लिखा कुछ ऐसा, जो लोगों को आ रहा है खूब पसंद

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का 6 जुलाई को 35वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर उनके चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने सोशल मीडिया के जरिए रणवीर को अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है। दीपिका ने रणवीर के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है, तो चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका ने आखिर अपनी पोस्ट में रणवीर के लिए ऐसा क्या लिखा है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

DeepVeer

दरअसल, दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए रणवीर को बर्थडे विश किया। यहां उन्होंने अपनी और रणवीर सिंह की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दीपिका ने इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के साथ रणवीर के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है। दीपिका ने फोटो के साथ लिखा 'मेरी जिंदगी की रौशनी, मेरी दुनिया तुम्हारे ही इर्द-गिर्द है। मैं तुम्हारे अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति की कामना करती हूं। बाकी मैं तुम्हें अकेले में बताऊंगी! आई लव यू #happybirthday' (ये भी पढ़ें: 'ननद' सबा ने बनाई कानपुर स्टाइल में बिरयानी, तो भाभी दीपिका कक्कड़ ने ऐसे की जमकर तारीफ)

दीपिका की इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 22 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और साथ ही कमेंट करने वालों की भी भरमार है। वहीं 6 जुलाई को दीपिका की छोटी बहन अनीशा पादुकोण ने अपने जीजाजी को अलग स्टाइल में जन्मदिन विश किया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था "जन्मदिन की शुभकामनाएं जीजाजी।" (ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'साली' अनीषा पादुकोण ने अपने 'जीजू' को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई) 

DeepVeer

वहीं बात अगर दीपिका और रणवीर की लव लाइफ की करें तो दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था, जिसके बाद अक्टूबर 2018 में दोनों ने इटली में शादी की थी। वहीं पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी फिर से एक बार फिल्म 83 में नजर आएगी। जहां रणवीर सिंह कपिल देव का और दीपिका रोमी भाटिया का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। ऐसे में फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। (ये भी पढ़ें: ईशान खट्टर ने भाई शाहिद कपूर संग शेयर की बचपन की ये क्यूट फोटो, देखें यहां)

तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.