दिव्या अग्रवाल से अर्जुन बिजलानी तक, 10 भारतीय रियलिटी शो विजेता जिन्होंने जीती भारी ईनाम राशि

आइए आपको कुछ लोकप्रिय रियलिटी शो के विजेता और उनके द्वारा जीती गई पुरस्कार राशि के बारे में बताते हैं।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

दिव्या अग्रवाल से अर्जुन बिजलानी तक, 10 भारतीय रियलिटी शो विजेता जिन्होंने जीती भारी ईनाम राशि

भारत में रियलिटी शो दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। रहस्य से भरे रियलटी शो अक्सर हमें इमोशनल रोलर कोस्टर पर ले जाते हैं। इस तरह के शो में लगभग हर वो एलिमेंट होते हैं, जो हमें दिनों और महीनों तक एंटरटेन कर सकता है। इसलिए शो खत्म होने के बाद, हम बेसब्री से उसके अगले सीज़न का इंतज़ार करते हैं, और यह सिलसिला चलता रहता है। 'बिग बॉस', 'खतरों के खिलाड़ी', 'कौन बनेगा करोड़पति', 'स्प्लिट्सविला' और 'रोडीज' कुछ भारतीय रियलिटी शो हैं, जिन्होंने ढेरों लोकप्रियता हासिल की है। ऐसे में इन रियलटी शो के विनर और उनके प्राइज मनी के बारे में सोचना लाजमी है। तो आइए आपको इन रियलिटी शो के विजेताओं और उनके द्वारा जीती गई प्राइज मनी के बारे में जानते हैं।

(ये भी पढ़ें- सनी देओल से शादी करना चाहती थीं अमृता सिंह, लेकिन सच्चाई जानकर टूट गया था एक्ट्रेस का दिल)

1. 'कौन बनेगा करोड़पति 13' की विजेता हिमानी बुंदेला

himani

आगरा की हिमानी बुंदेला जो पेशे से शिक्षिका हैं और 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13' में एक प्रतियोगी के रूप में आई थीं। उन्होंने 'केबीसी' के होस्ट अमिताभ बच्चन और दर्शकों को अपनी प्रतिभा और मजबूत जनरल नॉलेज से चकित कर दिया था। वास्तव में, हिमानी बुंदेला 'केबीसी 13' की पहली करोड़पति बनीं। जीनियस ने 1 करोड़ की बड़ी राशि जीती। हालांकि, कर कटौती के बाद उन्हें 65 लाख रुपए मिले थे। उन्होंने साझा किया था कि, वह अपनी पुरस्कार राशि का उपयोग उस जागरूकता कार्यक्रम के लिए करना चाहेंगी, जो वह अपने स्कूल में शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए चलाती हैं।

2. 'इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप राजन

pawandeep

उत्तराखंड के पहाड़ी लड़के पवनदीप राजन ने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 12' में अपनी सुरीली आवाज से सभी का दिल जीत लिया था। अपने उम्दा गायन और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ उन्होंने जल्द ही एक बड़ा फैनबेस तैयार कर लिया था। इतना ही नहीं, पवनदीप राजन को 'इंडियन आइडल 12' जीतने के बाद 25 लाख और एक मारुति सुजुकी कार पुरस्कार के रूप में मिली थी। इसके साथ ही उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री से आकर्षक ऑफर भी मिले थे।

3. 'बिग बॉस ओटीटी' विजेता दिव्या अग्रवाल

divya agarwal

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने एमटीवी के डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 10' से अपना करियर शुरू किया था और इस शो में वो उपविजेता बनी थीं। हालांकि, साल 2021 में दिव्या अग्रवाल 'बिग बॉस ओटीटी' में बतौर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं। इस शो को मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था। शो में दिव्या ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और कभी हार न मानने वाले अपने रवैये से लोगों को प्रेरित किया। अपनी काबिलयत के कारण दिव्या अग्रवाल 'बिग बॉस ओटीटी' की विजेता बनीं और उन्होंने 25 लाख रुपए और  'बिग बॉस ओटीटी' की ट्रॉफी इनाम के तौर पर जीती।

4. 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' के विजेता अर्जुन बिजलानी

arjun bijlani

लोकप्रिय टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी को रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' में देखा गया था। शो में अर्जुन ने कुछ रोमांचकारी कार्य किए थे और कई एपिसोड में अपने बेहतर प्रदर्शन से हम सभी को चौंका दिया था। शो का अंतिम टास्क जीतने के बाद अर्जुन बिजलानी शो के विजेता बने, अर्जुन को इनाम में एक ट्रॉफी, एक नई मारुति स्विफ्ट कार और 20 लाख रुपए मिले थे।

(ये भी पढ़ें- ये हैं बॉलीवुड के वो स्टारकिड्स, जो पॉपुलैरिटी में करते हैं अपने पैरेंट्स की बराबरी)

5. 'नच बलिए सीजन 9' के विजेता प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

prince

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टीवी जगत के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। प्रिंस और युविका 'नच बलिए सीज़न 9' में हिस्सा लिया और अपना जबरदस्त प्रदर्शन किया था। ये जोड़ी अपनी कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से शो के विजेता बने थे। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने 'नच बलिए सीज़न 9' की ट्रॉफी और 50 लाख रुपए का इनाम जीता था।

6. 'मास्टर शेफ इंडिया सीजन 6' के विजेता अबिनास

abinash

ओडिशा के 27 वर्षीय अबिनास नायक ने कुकिंग रियलिटी शो 'मास्टर शेफ इंडिया सीजन 6' जीता। अबिनास को इस जीत पर विजेता की ट्रॉफी, एक गोल्डन शेफ कोट और 25 लाख रुपए के इनाम से नवाजा गया था। शो को पेशेवर शेफ विकास खन्ना, रणवीर बराड़ और विनीत भाटिया जज कर रहे थे।

7. 'सुपर डांसर सीजन 3' की विजेता रूपसा बताब्याल

roopsa

रूपसा बताब्याल छह साल की बच्ची हैं, जो कोलकाता की रहने वाली हैं। नन्ही डांसिंग डॉल किड्स डांसिंग रियलिटी शो 'सुपर डांसर सीजन 3' में आई और अपने कातिलाना मूव्स से सभी का दिल चुरा लिया था। सभी एपिसोड्स में उन्होंने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी और आखिरकार शो की विजेता बनी थीं। उन्होंने 15 लाख रुपए का इनाम जीता था।

8. 'सा रे गा मा पा 2020' विजेता अर्कदीप मिश्रा

akradeep

प्रतियोगी अर्कदीप मिश्रा को 'सा रे गा मा पा 2020' के विजेता के रूप में ताज पहनाया गया था। उन्हें उनके बेहतरीन गायन और जबरदस्त मंच प्रदर्शन के लिए कई दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था। अर्कदीप मिश्रा को 5 लाख रुपए की राशि इनाम के तौर पर दी गई थी।

9. 'एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' विजेता मनीला प्रधान

manila

सिक्किम गर्ल मनीला प्रधान ने 2020 में 'एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' की ट्रॉफी जीती थी। मनीला प्रधान ने फाइनल राउंड में अपनी सह-प्रतियोगियों, द्रिशा मोरे और प्रिया सिंह को हराया था और एक साल का मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट जीता था। उन्हें इसके अलावा 5 लाख का नकद इनाम भी मिला था। रियलिटी शो को मलाइका अरोड़ा, मिलिंद सोमन और मसाबा गुप्ता ने जज किया था।

10. 'रोडीज़ रेवोल्यूशन' के विजेता हामिद बरकज़ी

hamid

स्मार्ट मॉडल हामिद बरकज़ी की लड़कियों के बीच बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह एमटीवी के सबसे लोकप्रिय शो 'रोडीज़ रेवोल्यूशन' में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दिए थे और निखिल चिनपा की टीम का हिस्सा थे। हामिद ने सभी कार्यों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को चकित कर दिया था और आखिरकार शो जीता था। एथलीट और मॉडल को इनाम के तौर पर 3 लाख रुपए और 'जावा' बाइक मिली थी।

(ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के इन 26 सेलेब्स के बीच हैं आपसी रिश्ते, जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप)

फिलहाल, आपको इन सभी विजेताओं से जुड़ी जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.