14 Pakistani Brides, जिन्होंने पहना Sabyasachi का लहंगा, यूनिक आउटफिट में दिखीं बेहद सुंदर

यहां हम आपको भारतीय फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की पाकिस्तानी दुल्हनों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में सब्यसाची के आउटफिट पहने थे। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

14 Pakistani Brides, जिन्होंने पहना Sabyasachi का लहंगा, यूनिक आउटफिट में दिखीं बेहद सुंदर

सब्यसाची मुखर्जी (Sabyasachi Mukherjee) फैशन इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जिनकी दुल्हन बनना हर लड़की का सपना होता है। वह अपनी यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हैं। आलम ये है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी दुल्हनें सब्यसाची के कलेक्शन से आउटफिट को चुनना पसंद करती हैं। तो आइए आपको ऐसी ही 14 दुल्हनों से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपनी शादी में सब्यसाची का लहंगा पहना था।

1. पाकिस्तानी सब्यसाची ब्राइड का निकाह लुक

Pakistani Sabyasachi Bride

पाकिस्तानी दुल्हन समन ने अपनी शादी में सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से रेड कलर का एक खूबसूरत लहंगा चुना था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने डबल दुपट्टे का इस्तेमाल किया था। एक दुपट्टा सिर पर पिनअप किया था, तो दूसरे को कमर से बांधकर कंधे पर लिया हुआ था। हैवी फ्लोरल कढ़ाई वाले लहंगे पर गोल्डन धागे से वर्क किया गया था। दुल्हन ने इसके साथ पाकिस्तानी चोकर हार और मांग टीका कैरी किया था, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था।

2. एम्बेलिश्ड पिंक लहंगे में सब्यसाची की पाकिस्तानी दुल्हन

Pakistani Sabyasachi Bride

सब्यसाची के इस आउटफिट से एक और पाकिस्तानी दुल्हन को प्यार हो गया था। इस पाकिस्तानी ब्राइड ने एक मौवे-ह्यूड पिंक कलर का मोनोटोन लहंगा चुना था। उन्होंने अपने लुक को सटल मेकअप और पीछे की ओर बंधे हुए सेंटर-पार्टेड बालों के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।

3. सब्यसाची का ट्रेडिशनल रेड लहंगा

Pakistani Sabyasachi Bride

इस पाकिस्तानी दुल्हन ने सब्यसाची मुखर्जी के सबसे पसंदीदा 'जरी' कढ़ाई वाले लहंगे को पसंद किया था। उन्होंने इसे डबल 'दुपट्टे' और अपने हिजाब के साथ स्टाइल किया था। हैवी ज्वेलरी से उनके लुक को और निखारा गया था। गोल्डन बॉर्डर वर्क वाले इस लहंगे में दुल्हन किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।

4. पुराने लुक को दर्शाने वाला सब्यसाची लहंगा

Pakistani Sabyasachi Bride

इस पाकिस्तानी दुल्हन ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए मल्टीकलर का सब्यसाची लहंगा चुना था। उन्होंने ज्वेलरी छोड़ते हुए और अपना मेकअप मिनिमल रखा था। दुल्हन ने रेड लहंगे के साथ ग्रीन चोली पहना था और अपने सिर पर एक गोल्डन दुपट्टा लिया हुआ था। अपने ओवरऑल लुक में दुल्हन ने पुरानी दुनिया का आकर्षण बिखेरा और मैजिकल लग रही थीं।

5. सब्यसाची का 'कली' लहंगा

Pakistani Sabyasachi Bride

सब्यसाची की ये पाकिस्तानी दुल्हन लाल 'कली' लहंगे में हमें बेहद पसंद आई। उन्होंने अपने लुक को डबल 'दुपट्टे' के साथ खूबसूरती से स्टाइल किया था। उनकी मिनिमल 'मेंहदी' और 'झूमर' ने उनके लुक को सुपर गॉर्जियस बना दिया था। यही नहीं, दुल्हन की हैवी ज्वेलरी उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना रही थी।

6. सब्यसाची का मल्टीकलर लहंगा

Pakistani Sabyasachi Bride

सब्यसाची की इस पाकिस्तानी दुल्हन ने मल्टीकलर लहंगा चुना था, जिसमें 'जरी' कढ़ाई वाली हरी स्कर्ट, मैचिंग लाल 'चोली' और नारंगी रंग का 'दुपट्टा' था। उन्होंने अपनी स्वीटहार्ट नेकलाइन को नेकलेस के साथ स्टाइल किया था। अपने मल्टीकलर लहंगे के साथ दुल्हन ने चोकर हार, हैवी मांग टीका और मैचिंग झुमकों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था, जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।

7. एवरग्रीन रेड लहंगा

Pakistani Sabyasachi Bride

पाकिस्तान की एक और सब्यसाची दुल्हन ने अपने निकाह के लिए अपना लाल लहंगा स्टाइल किया था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा था और अपने ग्रैंड आउटफिट को गर्व के साथ फ्लॉन्ट किया था। हमें उनके लुक में चार-चांद लगाने वाली सुनहरी चूड़ियां बहुत पसंद आईं। हैवी गोल्डन ज्वेलरी और सिर पर दुपट्टा लेने की उनकी स्टाइल पर हम अपना दिल हार बैठे। वहीं, उनके दूल्हे राजा ब्लैक सूट-बूट में काफी हैडसम लग रहे थे।

8. पेस्टल ग्रीन लहंगा

Pakistani Sabyasachi Bride

एक और पाकिस्तानी दुल्हन ने अपनी मेहंदी के लिए भारतीय डिजाइनर सब्यसाची का लहंगा चुना था। पेस्टल ग्रीन कलर के लहंगे को मल्टीकलर का नेकलेस और चूड़ियों के साथ खूबसूरती से स्टाइल किया गया था। लहंगे की इस पसंद ने ब्राइड को सामान्य दुल्हनों से अलग बनाया था और उनके लुक को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया था।

9. सब्यसाची का 'जाल' प्रिंटेड लहंगा

Pakistani Sabyasachi Bride

हमें एक और पाकिस्तानी दुल्हन मिलीं, जिन्होंने सब्यसाची के कलेक्शन से फेमस फ्लोरल 'जाल' कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल नेकलेस, मांगटीका और मैचिंग इयररिंग्स से स्टाइल किया था। डीप नेक ब्लाउज और डबल 'दुपट्टे' ने उनके लुक में और खूबसूरती जोड़ दी थी। एक दुपट्टा सिर पर पिनअप किया गया था, तो दूसरा उनके कंधे पर टिकाया गया था।

10. गॉर्जियस ग्रीन लहंगा

Pakistani Sabyasachi Bride

इस पाकिस्तानी दुल्हन ने सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से एक एमराल्ड ग्रीन लहंगा चुना था। उनके आउटफिट में लहंगा स्कर्ट पर 'बट्टी' वर्क और 'चोली' पर फ्लोरल 'जरी' का वर्क किया गया था, जो इसे यूनिक बना रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए उन्होंने चोकर नेकपीस पहना था, जो ब्राइड को एकदम शाही लुक दे रहा था।

11. हैंडक्राफ्टेड लहंगा

Pakistani Sabyasachi Bride

एक और पाकिस्तानी दुल्हन ने अपने निकाह के लिए सब्यसाची मुखर्जी का हैंडक्राफ्टेड रेड लहंगा स्टाइल किया था। जरी वर्क वाले इस हैंडक्राफ़्टेड लहंगे में दुल्हन की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। स्टोन स्टेडेड ज्वेलरी में हैवी नेकलेस और मांग टीका प्रिंसेस वाइब बिखेर रहे थे।

12. सब्यसाची का फ्लोरल लहंगा

Pakistani Sabyasachi Bride

न सिर्फ आम, बल्कि पाकिस्तानी राजनेता मरियम नवाज की बहू आयशा नवाज ने भी अपने 'निकाह' के लिए सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से ही लहंगा चुनना पसंद किया था। इस पिंक लहंगे में फ्लोरल की हैवी कढ़ाई हुई है। वहीं बॉर्डर पर किया गया गोल्डन वर्क इसे और यूनिक बना रहा है। दुल्हन ने इसे मैचिंग 'पोटली' के साथ स्टाइल किया था।

13 Plus Size दुल्हनें, जिन्होंने डिजाइनर आउटफिट पहनकर सेट किए नए फैशन ट्रेंड्स। इनके लुक बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

13. मां-बेटी ने पहना सब्यसाची का लहंगा

Pakistani Sabyasachi Bride

इस दुल्हन और उसकी मां ने मेहंदी समारोह के लिए सब्यसाची लहंगे को चुना था। दोनों की चॉइस ने हमारा दिल जीत लिया। मल्टीकलर ज्योमेट्रिक प्रिंटेड लहंगे में दुल्हन काफी स्टनिंग लग रही थीं। वहीं, उनकी मां ने वेलवेट लाइट ब्लू कलर के आउटफिट से सभी का दिल जीता था। दोनों ने एमराल्ड ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

14. ग्रीन 'मटका' लहंगा

इस खूबसूरत पाकिस्तानी दुल्हन ने सब्यसाची के कलेक्शन से एक खूबसूरत 'मटका' लहंगा चुना था। उन्होंने अपने लुक को 'बंधनी दुपट्टा' से स्टाइल किया था। सब्यसाची मुखर्जी की शानदार हवेली की  तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Pakistani Sabyasachi Bride

तो यहां हमने आपको उन पाकिस्तानी दुल्हनों से मिलवाया, जिन्होंने अपनी शादी में सब्यसाची के कलेक्शन से आउटफिट को चुनकर अपनी शादी को हमेशा के लिए यादगार बना लिया। खैर! आपको इनमें से किस ब्राइड का लुक पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.