Fawad Khan से Mehwish Hayat तक: वो पाकिस्तानी सेलेब्स, जिन्होंने सुंदर दिखने के लिए करवाई सर्जरी

यहां हम आपको उन पाकिस्तानी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने परफेक्ट लुक पाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Fawad Khan से Mehwish Hayat तक: वो पाकिस्तानी सेलेब्स, जिन्होंने सुंदर दिखने के लिए करवाई सर्जरी

मनोरंजन की दुनिया के सितारे अपने टैलेंट के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी पसंद किए जाते हैं। परफेक्ट खूबसूरती को कुछ खास पैमानों पर मापा जाता है, जिनमें  अंडाकार चेहरा, उभरे हुए गाल, नुकीली नाक और परफेक्ट शेप्ड लिप्स शामिल हैं। ऐसे में परफेक्ट लुक पाने के लिए कई बार सेलेब्स प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पाकिस्तानी सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया था। 

1. सरवत गिलानी

sarwat gilani

पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री सरवत गिलानी ने 2015 में फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इंडस्ट्री में शामिल होने के कुछ वर्षों के बाद सरवत ने कथित तौर पर नाक की सर्जरी करवाई थी। जब उन्होंने पाकिस्तानी नाटक 'माता-ए-जान हे तू' में अभिनय किया था, तो अभिनेत्री बिल्कुल अलग दिखी थीं। उनकी नाक पहले से ज्यादा शार्प लग रही थी। 

2. आयशा खान

aisha khan

लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उकबा मलिक, जिन्हें आयशा खान के नाम से भी जाना जाता है, उन्हें 'खुदा मेरा भी है' और 'मन मयाल' में उनके अभिनय के लिए सराहा जाता है। कथित तौर पर खूबसूरत अभिनेत्री ने कुछ सर्जरी कराई थी। आयशा ने राइनोप्लास्टी करवाई है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में उनकी नाक का लुक पूरी तरह से बदल गया है। इसके अलावा, उन्होंने लिप फिलर्स भी करवाए हैं।

3. फवाद खान

fawad khan

पाकिस्तानी फिल्म और ड्रामा के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक फवाद खान ने भी अपने लुक को और परफेक्ट बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फवाद ने अपने करियर के शुरुआती दौर में नाक की सर्जरी करवाई थी। उन्होंने अपनी नाक को थोड़ी शार्प करवाई थी। खबर तो यह भी है कि फवाद ने जॉ लाइन भी परफेक्ट करवाई है। 

4. हदीका कियानी

hadqa

पाकिस्तानी गायिका हदीका कियानी को 'बूहे बारियां', 'याद साजन', 'कमली' और ऐसे ही कई अन्य गानों के लिए सराहा जाता है। वह उन कुछ सेलेब्स में से एक हैं, जिन्होंने सर्जरी कराई है। शुरुआती दिनों के बाद उनके लुक में बड़ा बदलाव आया है, तब लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया कि सिंगर ने कई सर्जरी करवाई हैं। एक बार हदीका ने अपनी नाक को सही करने के लिए राइनोप्लास्टी कराने की बात स्वीकार की थी और कहा था कि उन्होंने कभी कोई अन्य कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं करवाई है।

5. महविश हयात खान

mehwish

महविश वर्तमान में टॉप पाकिस्तानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। 2009 में एक लोकप्रिय ब्रिटिश पत्रिका द्वारा उन्हें दुनिया की 8वीं सबसे सेक्सी एशियाई महिला नामित किया गया था। मेहविश ने कथित तौर पर लिप जॉब और नोज जॉब करवाई है। हालांकि, अभिनेत्री ने कभी भी इस बारे में बात नहीं की है। 10 पाकिस्तानी सेलेब्स जिन्होंने इंडियन स्टार्स को किया डेट, Sania-Shoaib से Salman-Somy तक हैं शामिल

6. हुमैमा मलिक

humaima

पाकिस्तानी फिल्म और टेलीविजन उद्योग की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हुमैमा मलिक ने अपने शानदार अभिनय से अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। अपने खूबसूरत लुक के बावजूद, हुमैमा मलिक ने कथित तौर पर अपनी नाक के आकार को सही करने के लिए एक छोटी सी राइनोप्लास्टी करवाई, ताकि वह एक परफेक्ट नाक पा सकें। 

7. महनूर बलोच

mehnoor

40 वर्षीय एक्ट्रेस महनूर बलोच ने कथित तौर पर युवा दिखने के लिए कई सर्जरी करवाई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि महनूर ने यंग दिखने के लिए इंजेक्शन लिए हैं, जिससे उनका चेहरा काफी बदल गया है।

8. दानिश तैमूर

danish

एक और पाकिस्तानी हैंडसम हंक दानिश तैमूर ने भी परफेक्ट लुक पाने के लिए नोज जॉब करवाई है। इसके अलावा, उन्होंने अपना फेस लिफ्ट भी करवाया है।

9. फहद मुस्तफा

fahd mustafa

सुपरस्टार फहद मुस्तफा पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय नाम हैं। होस्ट, निर्माता और अभिनेता फहद को 'ये जिंदगी है', 'आश्ति', 'मस्ताना माही' और कई अन्य फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए सराहा जाता है। कई रिपोर्टों में कहा गया है कि फहद ने स्किन को गोरा करने के लिए ट्रीटमेंट करवाया था।

10. मायरा खान

लोकप्रिय मॉडल, वीजे और अभिनेत्री मायरा खान पाकिस्तानी इंडस्ट्री की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि, मायरा की नाक में बदलाव साफ तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, अभिनेत्री ने कभी भी सर्जरी के बारे में बात नहीं की, लेकिन उनकी पुरानी और लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर उनकी नाक में बदलाव साफ देखे जा सकते हैं। 

maira khan

वैसे, सिर्फ ये ही नहीं कई अन्य सितारे भी हैं, जिन्होंने अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए सर्जरी का ऑप्शन चुना था, जिनमें नूर बुखारी, सारा लोरेन, मानशा पाशा, सबीका इमाम और घना अली जैसे नाम भी शामिल हैं। (Shaan Shahid से Mehwish Hayat तक: 10 पाकिस्तानी सेलेब्स जिन्होंने बॉलीवुड में काम करने से किया इनकार)

फिलहाल, सुंदर दिखने के लिए सर्जरी करवाने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.