अपने वेडिंग रिसेप्शन पर स्वर्ग से उतरी अप्सरा लगी थीं ये 16 बॉलीवुड हसीनाएं, हर एक का लुक था लाजवाब

इस स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड की उन 16 अभिनेत्रियां के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपने वेडिंग रिसेप्शन में इतनी खूबसूरत तरीके से तैयार हुई थीं कि हर किसी की निगाहें उन पर ही टिक गई थीं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अपने वेडिंग रिसेप्शन पर स्वर्ग से उतरी अप्सरा लगी थीं ये 16 बॉलीवुड हसीनाएं, हर एक का लुक था लाजवाब

शादी या फिर शादी के रिसेप्शन के लिए सजने के दौरान बहुत सी भारतीय दुल्हनों को कंफ्यूजन हो जाता है कि उन्हें कैसे तैयार होना चाहिए? ऐसे में वे उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से प्रेरणा ले सकती हैं, जो दुल्हन के रूप में जब नजर आईं, तो उनके पहनावे से लेकर उनका मेकअप, हेयरस्टाइल, ज्वेलरी और बाकी सभी चीजों ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया। जिन्होंने भी इन्हें देखा, बस देखता ही रह गया। आइए हम आपको ऐसी ही 16 अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो अपनी वेडिंग रिसेप्शन में बहुत लाजवाब लग रही थीं।

1. सोहा अली खान

बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान (Soha Ali Khan) की खूबसूरती रिसेप्शन के अवसर पर देखते ही बन रही थी। उन्होंने गोल्डन और पिंक कलर का लहंगा पहन रखा था, जिसे संजय गर्ग ने डिजाइन किया था। साथ में उन्होंने मैच करता हुआ नेकलेस और मांग टीका भी पहन रखा था। इनका लुक बहुत ही सिंपल, लेकिन बेहद आकर्षक था। सामान्य हेयरस्टाइल और कम से कम मेकअप इनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे।

2. दीया मिर्जा

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) जो कि हैदराबाद की राजकुमारी के नाम से भी जानी जाती हैं, उनके रिसेप्शन के लिए फेमस डिजाइनर शांतनु और निखिल ने ड्रेस तैयार की थी।। दीया मिर्जा ने पीच और ब्रॉन्ज कलर का लहंगा गोल्डन ब्लाउज के साथ पहन रखा था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। हीरे-पन्ने वाली ज्वेलरी उनकी चमक को और बढ़ा रही थी।

3. करीना कपूर

शादी के बाद चाहे मुंबई में दिया गया रिसेप्शन हो या फिर दिल्ली में दावत-ए-वलीमा, बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दोनों ही मौकों पर बेगम की तरह नजर आ रही थीं। मुंबई की पार्टी में वे गहरे लाल रंग के लहंगे में अपनी खूबसूरती बिखेर रही थीं, तो दिल्ली के रिसेप्शन में गुलाबी रंग के घाघरे के साथ पारंपरिक ज्वेलरी करीना कपूर की सुंदरता में चार चांद लगा रही थी। दोनों ही ड्रेस को करीना कपूर के फेवरेट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।

4. शिल्पा शेट्टी

पारंपरिक तरीकों से हटकर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपनी शादी के अवसर पर गोल्ड साड़ी-कम-गाउन पहना था, जिसमें वे किसी रानी से कम खूबसूरत नहीं दिख रही थीं। उनकी इस सुंदर ड्रेस को तरुण तहलियानी ने तैयार किया था, जिसमें शिल्पा को परंपरागत के साथ आधुनिक लुक भी मिल रहा था। हीरे व रूबी के नेकलेस और गोल्ड क्लच उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे।

5. जेनेलिया डिसूजा

बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza) अपनी शादी के रिसेप्शन में डार्क पीच लहंगे में कमाल की लग रही थीं, जिसे कि फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने मिलकर तैयार किया था। उनके सीधे खुले बाल और हीरे की ज्वेलरी उनकी सुंदरता में और इजाफा कर रहे थे। (ये भी पढ़ें: जब पति सैफ से गुस्सा होकर अकेले ही कमरे में सो गई थीं करीना, एक्टर ने बताई स्टोरी)   

6. ईशा देओल

डिजाइनर रॉकी एस द्वारा तैयार किए गए गुलाबी लहंगे को अभिनेत्री ईशा देओल (Esha Deol) ने अपनी शादी के रिसेप्शन में पहना था। हीरे और पन्ने के नेकलेस के साथ कान के झुमके और हीरे का मांग टीका उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे। ईशा के कर्ल बाल और एक ओर लगा हुआ फूल भी उन्हें लाजवाब लुक दे रहा था।

7. आमना शरीफ

अभिनेत्री आमना शरीफ (Aamna Sharif) ने अपनी शादी के रिसेप्शन में मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार किया गया डार्क ब्लू वेलवेट लहंगा पिंक दुपट्टा के साथ पहना था। लहंगे पर ब्रॉन्ज कढ़ाई की गई थी। हैवी कुंदन ज्वेलरी से उनकी सुंदरता और निखर रही थी।

8.अर्पिता खान

अर्पिता खान (Arpita Khan) अभिनेत्री तो नहीं हैं, लेकिन वे बॉलीवुड के खान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपनी शादी के रिसेप्शन में अर्पिता खान फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किए गए मिंट लंहगे में नजर आई थीं। ज्वेलरी के साथ उनका सिंपल क्लासी लुक बस देखते ही बन रहा था ।

9. अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी के दो रिसेप्शन हुए थे। इनमें से एक दिल्ली में, जबकि दूसरा मुंबई में हुआ था। दिल्ली में हुए रिसेप्शन में अनुष्का शर्मा ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की गई लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी और उनका परंपरागत एवं क्लासिक स्टाइल देखते ही बन रहा था।

वहीं, मुंबई के रिसेप्शन में अनुष्का शर्मा ग्लैमरस लुक चाह रही थीं। इसलिए यहां उन्हें भारी-भरकम लहंगे में देखा गया था। उन्होंने कम ही ज्वेलरी पहनी थी और न्यूनतम मेकअप रखते हुए अपने बाल खुले रखे थे। इसमें भी उनकी खूबसूरती उभरकर सामने आ रही थी।

10. बिपाशा बसु

बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने जहां अपनी शादी में लाल रंग की ड्रेस पहनी थी, वहीं, शादी के भव्य रिसेप्शन में उन्होंने कढ़ाई किया हुआ लहंगा फ्रंट ओपेन चोली के साथ पहना था। अपने बाल उन्होंने खुले छोड़े थे और ये थोड़े से कर्ल भी थे। होठों पर उन्होंने लाल रंग की लिपस्टिक लगा रखी थी। साथ में कुंदन ज्वेलरी उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही थी।

11. हेजल कीच

मॉडल-अभिनेत्री हेजल कीच (Hazel Keech) ने अपनी शादी के रिसेप्शन में ब्लू और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसमें कि हाथों से गोटा लगाए गए थे। डिजाइनर जेजे वलाया ने इसे डिजाइन किया था। उन्होंने बहुत ही कम ज्वेलरी पहन रखी थी और न्यूड मेकअप रखा था। बाल उनके खुले थे। इस रिसेप्शन में हर किसी की नजरें हेजल पर ही जाकर टिक जा रही थीं।

12. सागरिका घटगे

विराट और अनुष्का की तरह ही क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) और उनकी पत्नी सागरिका घटगे (Sagrika Ghatge) ने दो रिसेप्शन दिए थे। एक रिसेप्शन मुंबई में हुआ था, जबकि दूसरा पुणे में। मुंबई वाले रिसेप्शन में सागरिका ने हाथी के दांत के रंग का बनारसी सिल्क लहंगा पहन रखा था, जिसे सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। उनका लहंगा बड़ा ही सिंपल था, लेकिन अपने कलर की वजह से इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। (ये भी पढ़ें: फर्स्ट डेट पर निक के 'किस' न करने से क्यों अपसेट हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा? जानिए पूरा किस्सा)   

वहीं, पुणे वाले रिसेप्शन में सागरिका ने प्यार वाले रंग यानी कि लाल लहंगे को चुना था। इसे अनिता डोंगरे ने डिजाइन किया था। उन्होंने इसके साथ डायमंड ज्वेलरी और एक मांगटीका की पेयरिंग की थी। दोनों ही रिसेप्शन में उन्होंने मंगलसूत्र पहना था, जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी थीं।

13. प्रीति जिंटा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने सीक्रेट शादी करने के बाद इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए मुंबई में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें वे मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए लाल रंग के सिंगल शोल्डर गाउन में नजर आई थीं। उनका लुक इसमें बस देखते ही बन रहा था। हैवी ज्वेलरी की जगह उन्होंने हीरे में स्टेटमेंट इयररिंग्स पहन रखी थी। लाल रंग की लिपस्टिक उन्होंने लगाई थी और उनका पूरा मेकअप एकदम नेचुरल था।

14. उर्मिला मातोंडकर

कोई भी दुल्हन अपनी शादी में सफेद रंग की ड्रेस नहीं पहनना चाहेगी, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने इस परंपरा को तोड़ते हुए अपने करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई व्हाइट व गोल्डन कलर की शानदार अनारकली कढ़ाईदार स्कर्ट और दुपट्टे के साथ पहनी थी। उन्होंने कानों में स्टेटमेंट इयररिंग्स के अलावा हाथों में परंपरागत हरे रंग की चूड़ियां भी पहन रखी थी। इस ड्रेस में वे किसी परी से कम नहीं दिख रही थीं।

15. गीता बसरा

अभिनेत्री गीता बसरा (Geeta Basra) डिजाइनर अर्चना कोचर द्वारा डिजाइन किये गए मिडनाइट ब्लू लहंगे में बिल्कुल परी जैसी नजर आ रही थीं। स्वरोस्की से सजा हुआ लहंगा, जिसमें मिरर वर्क भी था, इसमें गीता बसरा का लुक मन मोह लेना वाला था। गीता बसरा ने डायमंड ज्वेलरी पहन रखी थी। साथ में स्मोकी आंखें और कैंडी लिप्स भी उनके स्टाइल को एकदम अलग बना रही थी। (ये भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड के वो स्टारकिड्स, जो पॉपुलैरिटी में करते हैं अपने पैरेंट्स की बराबरी)

16. असिन थोट्टूमकल

अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए अभिनेत्री असिन थोट्टूमकल (Asin Thottumkal) ने पेस्टल्स का चुनाव किया था। उन्होंने अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा पेस्टल में डिजाइन किया गया लहंगा पहना था, जिसमें उन्हें सिंपल लेकिन आकर्षक लुक मिल रहा था। उन्होंने एक हीरे की नेकलेस पहन रखी थी। साथ में डायमंड स्टड्स भी उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। असिन को देखकर यह साफ पता चल रहा था कि कम मेकअप में भी किस तरह से बेहद खूबसूरत लुक पाया जा सकता है।

इस तरह से ये सभी अभिनेत्रियां शादी के रिसेप्शन में अपने लाजवाब स्टाइल की वजह से छा गई थीं। आप भी इनसे सीख कर अपनी शादी में अपने लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.