ऐसे 6 बॉलीवुड सितारे, जिन्होंने बी-टाउन सेलेब्स के डेटिंग की अफवाहों को गलती से कर दिया था कंफर्म

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाकर रखना चाहते हैं, लेकिन मीडिया में उनके रिलेशनशिप की खबरें आ ही जाती हैं। आइए जानते उन सितारों के बारे में जिनके डेटिंग की खबर गलती से पब्लिक हो गई।

img

By Shikha Yadav Last Updated:

ऐसे 6 बॉलीवुड सितारे, जिन्होंने बी-टाउन सेलेब्स के डेटिंग की अफवाहों को गलती से कर दिया था कंफर्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री अपने आप में एक बड़ी ही अजीब इंडस्ट्री है। यहां के बारे में लोग नई-नई चीजें जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इस इंडस्ट्री में यह पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है कि, कौन किस को डेट कर रहा है, कौन किस से प्यार करता है और किसे किससे नफरत है। फिल्म इंडस्ट्री में दुश्मनी तो फिर भी जगजाहिर हो जाती है, लेकिन सितारे अपनी लव लाइफ को छुपाकर ही रखना चाहते हैं। बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं, जो एक-दूसरे को छुप-छुप कर डेट कर रहे हैं, लेकिन जब इन सितारों से उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया जाता है, तो वे पूरी तरह इसे नकार देते हैं और जिनके साथ उनका नाम जुड़ता है, उन्हें वे बस अपना अच्छा दोस्त बताते हैं।

इस तरह से ये सितारे एक लंबे समय के लिए लोगों की नजरों से अपना प्यार छुपाने में कामयाब हो जाते हैं। पर कहते हैं न कि, प्यार को कितना भी छुपा लिया जाए, किसी न किसी तरह से यह दुनिया के सामने आकर ही रहता है। ऐसा ही कुछ हुआ इन बॉलीवुड सेलेब्स के साथ, जब उनके खास दोस्तों ने ही गलती से उनके रिलेशनशिप में होने की पोल खोल दी। आज की इस स्टोरी में हम आपकी मुलाकात उन सेलेब्स से करवाने जा रहे हैं, जो चोरी-छिपे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन उनके खास दोस्तों ने ही उनके अफेयर की खबर गलती से पब्लिक कर दी। (ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र ने ऐसे तुड़वा दी थी जीतेंद्र और हेमा मालिनी की शादी, जानें पूरा किस्सा)   

अक्षय कुमार- कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का रिलेशनशिप

अब ये तो सभी को पता चल गया है कि, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और ‘कबीर सिंह’ फेम कियारा आडवाणी (Kiara Advani) काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें तो यहां तक आई थीं कि, दोनों ने अपने रिश्ते को एक स्टेप आगे बढ़ाने के लिए एक-दूसरे के पेरेंट्स से भी मुलाकात कर ली है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि, सिद्धार्थ और कियारा बॉलीवुड के सबसे गुड लुकिंग कपल्स में से एक हैं। अफेयर की खबरें कंफर्म होने से पहले दोनों साथ में कई बार घूमते-फिरते और टाइम स्पेंड करते हुए देखे जाते थे। हालांकि, रिश्ते के बारे में पूछने पर उनका यही जवाब होता था कि, वे केवल अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में एक बार खुद ‘खिलाड़ी कुमार’ यानी कि अक्षय कुमार ने दोनों के रिश्ते में होने की पोल खोल दी थी। दरअसल, फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ के दौरान जब एक इवेंट पर अक्षय और कियारा साथ में फिल्म प्रमोट करने पहुंचे थे, तब अक्षय मीडिया के सामने कियारा को सिद्धार्थ का नाम लेकर छेड़ने लगे थे। अक्षय ने कहा था, “ये बड़ी सिद्धांतों वाली लड़की हैं”। अक्षय के इस मजाक के बाद कियारा शर्म से लाल हो गई थीं। भले ही अक्षय ने यह बात मजाक में कही थी, लेकिन फैंस समझ गए थे कि, दोनों के बीच कुछ न कुछ खिचड़ी जरूर पक रही है। 

अभिमन्यु दसानी- अनन्या पांडे का रिलेशनशिप स्टेटस

कुछ ही सालों में अनन्या पांडे (Ananya Pandey) बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अनन्या ‘पति पत्नी और वो’ और ‘खाली पीली’ में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। अनन्या का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में भी शामिल होता है, जो अपनी जबरदस्त फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही अनन्या की लव लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है। कुछ समय पहले यह खबरें जोरों-शोरों से आई थीं कि, अनन्या पांडे बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर को डेट कर रही हैं। इतना ही नहीं, उनका नाम बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन से भी खूब जुड़ा था। एक बार इंस्टाग्राम लाइव पर जब बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी से किसी फैन ने सवाल किया था कि, वे अनन्या पांडे, सारा अली खान और जान्हवी कपूर में से किन्हें डेट करना चाहेंगे? तो इस सवाल पर अभिमन्यु ने गलती से अनन्या पांडे के रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा कर दिया था। अभिमन्यु ने इस दौरान बताया था कि, अनन्या सिंगल नहीं हैं और वे उनकी अच्छी दोस्त हैं। 

दीपिका पादुकोण- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिलेशनशिप

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। फैंस तो अब दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहुत जल्द ही रणबीर और आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देने वाले हैं। कहते हैं कि इसी फिल्म के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। साउथ फिल्म के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा ने एक चैट शो में कहा था कि, उन्हें दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट पर क्रश है, जिस पर दीपिका ने कहा था कि आलिया तो रणबीर के साथ शादी करने जा रही हैं। दीपिका ने कहा था, “उसकी शादी होने वाली है”। दीपिका के इस खुलासे के बाद आलिया भी हैरान रह गई थीं और उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा भी था कि, उन्होंने इस तरह से उनकी शादी का ऐलान क्यों किया?

निक जोनस- विक्की कौशल और कटरीना कैफ का सीक्रेट रिलेशनशिप

एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से ब्रेकअप करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को ‘उरी’ फेम विक्की कौशल (Vicky Kaushal) में अपना प्यार मिला। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया नहीं है और इसे लोगों की नजरों से बचाकर रखना चाहते हैं, लेकिन एक-दूसरे के फैमिली मेंबर्स के लिए दोनों का बर्थडे पोस्ट और कटरीना से मिलने के लिए विक्की का लॉकडाउन को नजरंदाज करना, दोनों के रिश्ते के बारे में बहुत कुछ कहता है। पिछले साल होली पर जब प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अंबानी परिवार के घर होली पार्टी पर पहुंची थीं, तब निक जोनस ने पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें विक्की कौशल और कटरीना कैफ साथ में डांस करते दिखाई दिए थे। निक, प्रियंका और अपने खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद कर रहे थे, लेकिन गलती से बैकग्राउंड में विक्की-कटरीना भी एक साथ डांस करते हुए कैप्चर हो गए थे। (ये भी पढ़ें: सिंगर और एक्टर अली जफर का अपनी पत्नी के साथ हो गया था किडनैप, ऐसी है कपल की लव स्टोरी)   

जैकलीन फर्नांडिस- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने क्रिकेट स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) से 11 दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी। हाल ही में कपल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। बात करें उस दौर कि, जब अनुष्का और विराट एक-दूसरे को डेट करने की खबरों को खारिज करते आ रहे थे, तब बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने दोनों की शादी को लेकर खुलासा कर दिया था। विराट और अनुष्का ने अंत तक अपनी शादी की खबरों को मीडिया से छुपाकर रखा था, लेकिन शादी से पहले ही जैकलीन ने बता दिया था कि, विराट और अनुष्का शादी करने वाले हैं। दरअसल, एक इवेंट पर जैकलीन से पूछा गया था कि, 'वे किस तरह विराट और अनुष्का को शादी की शुभकामनाएं देना चाहेंगी?' इस सवाल पर एक्ट्रेस अपनी एक्साइटमेंट कंट्रोल नहीं कर पाईं थीं और कहा था कि, 'ये बहुत बड़ी खुशखबरी है।' (ये भी पढ़ें: मोहम्मद रफी की इन बातों से चिढ़ते थे उनके बच्चे, पत्नी बिलकिस रफी ने खुद किया था खुलासा)    

प्रियंका चोपड़ा- अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ

साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर करने के बाद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे जाते हैं। जब मलाइका और अर्जुन दुनिया की नजरों से अपना प्यार छुपा रहे थे और खुद को एक-दूसरे का केवल अच्छे दोस्त बता रहे थे, तब बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ यानी कि प्रियंका चोपड़ा ने गलती से दोनों के रिश्ते में होने का खुलासा कर दिया था। दरअसल, एक बार जब प्रियंका करण जौहर के चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में पहुंची थीं, तब करण ने बॉलीवुड के करेंट अफेयर को लेकर उनका टेस्ट लिया था। इस शो में करण ने प्रियंका से पूछा था, “क्या वे जानती हैं कि वरुण धवन किसे डेट कर रहे हैं”? जिस पर प्रियंका ने कहा था, “फिलहाल मुझे ये तो नहीं पता कि वरुण धवन किसे डेट कर रहे हैं, लेकिन ये जानती हूं कि, मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं”।

कभी-कभी आप किसी बात को कितना भी छुपाना क्यों न चाहें, लेकिन वह बात दुनिया के सामने गलती से आ ही जाती है, ऐसा ही कुछ इन सितारों के साथ भी हुआ। तो आपकी इन कपल्स में से किसकी केमेस्ट्री ज्यादा अच्छी लगती है? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें। 

(Photo Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.