गर्मी की शादियों में दुल्हनों के लिए ये 7 हेयर स्टाइल हैं बहुत शानदार, देगा आपको अलग लुक

आज हम दुल्हन के लिए कुछ अमेजिंग हेयर स्टाइल्स लेकर आए हैं, जिसे गर्मियों की शादियों में आजमाना दुल्हन को पसीने से मुक्त कर सकता है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

गर्मी की शादियों में दुल्हनों के लिए ये 7 हेयर स्टाइल हैं बहुत शानदार, देगा आपको अलग लुक

एक दुल्हन के लिए उसका सबसे स्पेशल मोमेंट उसकी शादी का दिन होता है। दुल्हन चाहती है कि वो अपनी वेडिंग के दिन सबसे खूबसूरत लगे। इसलिए वो अपनी शादी के लिए सबसे सुंदर लहंगा, ज्वैलरी, और मेकअप आर्टिस्ट चुनती है। इन दिनों गर्मियों का वेडिंग मंथ चल रहा है। गर्मियों की शादी में दुल्हन अपनी शादी के जोड़े से लेकर ज्वैलरी तक हर चीज को इस तरह चुनती हैं, कि वो उसमें खुद को आरामदायक महसूस करें। ऐसे में ब्राइड हेयर स्टाइल को हम कैसे भूल सकते हैं। कोई भी दुल्हन पसीने से लथपथ बालों से खुद को आखिरी टच अप नहीं देना चाहेगी। इसलिए आज हम दुल्हन के लिए कुछ अमेजिंग हेयर स्टाइल्स लेकर आए हैं, जिसे गर्मियों की शादियों में आजमाना दुल्हन को पसीने से मुक्त कर सकता है। आइए आपको बताते हैं।

Braids

अगर आपके बाल घने और लंबे हैं, जिसे मैनेज करना मुश्किल हो रहा है। तो आप खूबसूरत फ्लफी चोटियां बना सकते हैं। कई तरह के चोटियां और फिशटेल को वर्तमान समय में पसंद किया जा रहा है, जिसे आप अपनी शादी वाले दिन फ्लॉन्ट कर सकते हैं। 

(ये भी पढ़ें कलौंजी के फायदे: गंजेपन से लेकर बालों से संबंधित किसी भी परेशानियों को इस तरह कर सकते हैं दूर)

Top Buns

अगर आप गर्मी में अपने बालों को गर्दन पर बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, तो जूड़ा आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। अपनी शादी के दिन आप अपने बालों का टॉप पर जूड़ा बना सकते हैं, जिस पर खूबसूरत गजरे या फूल लगाकर उसे गॉर्जियस लुक दे सकते हैं और हां, ये जूड़ा आपको दुपट्टा रखने में मदद कर सकता है।

Side parted Style

साइड पार्टेड हेयर स्टाइल गर्मियों में अच्छी तरह से काम करते हैं। आप या तो अपने बालों को एक साइड पर रख सकते हैं, या फिर कर्ल या मुड़ी हुई चोटी को साइड से आगे कर सकते हैं। मेहंदी और संगीत के लिए इस तरह का हेयर स्टाइल परफेक्ट है। आप इसे और अधिक सुंदर दिखने के लिए पीठ पर एक सुंदर हेयरपिन जोड़ सकते हैं।

Soft Curl

सॉफ्ट घुंघराले हेयर स्टाइल प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए दुल्हन को एक खूबसूरत टच दे सकते हैं। यही नहीं, गर्मियों की वजह से परेशान दुल्हन के लिए ये हेयर स्टाइल ज्यादा हैवी भी नहीं होगा। सॉफ्ट कर्ल बहुत लाइट होते हैं, और एक बार सेट करने पर इसे ज्यादा संभालने की भी जरूरत नहीं होती है।

Messy Ponytail

पोनीटेल सभी लड़कियों की बेस्ट फ्रेंड होती है, जो नॉर्मल दिनों से लेकर पार्टी तक आपको ब्यूटीफुल फील कराने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। दुल्हन के लिए भी पोनीटेल एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आपको अपने पोनीटेल में कुछ कर्ल्स एंड ट्विस्ट से टच अप देना होगा। इसे और संजाने के लिए आप रिबन को भी अपने पोनीटेल में बांध सकते हैं।

Half and half

आधे बाल ऊपर और आधे पर नीचे का हेयर स्टाइल ट्रेडिशनल आउटफिट पर काफी खूबसूरत लगते हैं। भले ही आपके बाल छोटे हैं या बड़े, घुंघराले हैं या सीधे, मोटे हैं या पतले, आपके ऊपर ये हेयर स्टाइल बेहद खूबसूरत लगेगा और अगर आप इन बालों को फ्रिज़ कर देंगे, तो ये सोने पे सुहागा हो जाएगा।

Side Bun

भारतीय दुल्हनें अपने बालों को साफ-सुथरे बन्स में बांधना पसंद करती हैं और गर्मी के मौसम में ये हेयर स्टाइल दुल्हनों के लिए परफेक्ट चॉइस होगी। साइड बन पर आप खूबसूरत फूल या फिर पिन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, ये आपके बन को अलग लुक देगा। (ये भी पढ़ें- अपनी BFF की शादी में मीरा राजपूत ने पहना 3 लाख रुपए का लहंगा, पर्स से लेकर दुपट्टा है इतना महंगा)

तो आपको गर्मियों में दुल्हन के लिए ये हेयर स्टाइल कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.