आदर जैन ने GF तारा सुतारिया को विश किया बर्थडे, एक्ट्रेस ने जवाब में लिखा- 'आई लव यू'

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया आज यानी 19 नवंबर 2022 को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके बॉयफ्रेंड आदर जैन ने एक क्यूट फोटो के साथ उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

आदर जैन ने GF तारा सुतारिया को विश किया बर्थडे, एक्ट्रेस ने जवाब में लिखा- 'आई लव यू'

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) बहुत कम समय में ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। तारा आज यानी 19 नवंबर 2022 को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके बॉयफ्रेंड आदर जैन (Aadar Jain) ने एक क्यूट फोटो शेयर करते हुए प्यारा कैप्शन लिखा है। हालांकि, फोटो पर दी गई तारा की प्रतिक्रिया नेटिजंस का ध्यान खींच रही है। 

TARA SUTARIA

काफी समय तक खुद को सिंगल बताने वाली एक्ट्रेस ने एक्टर रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन संग अपने रिश्ते को कबूला था। तब से लव बर्ड्स अक्सर अपने प्यारे पलों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जो फैंस का दिल जीतने में कामयाब भी रहती हैं।

TARA SUTARIA

19 नवंबर 2022 को तारा के जन्मदिन पर आदर ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि तारा और आदर कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। वैसे, इसमें कोई दो राय नहीं है कि दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। फोटो के कैप्शन में आदर ने लिखा है, Happy Birthday Ma Cherie'। हालांकि, इस तस्वीर पर तारा ने जो कमेंट किया है, अब वो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस ने कमेंट में लिखा है, 'धन्यवाद माय स्वीटहार्ट। आई लव यू।'

TARA SUTARIA

TARA SUTARIA

इससे पहले, 5 अगस्त 2022 को आदर जैन का बर्थडे था। ऐसे में एक्टर की गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया ने पूरा दिन उनके साथ बिताया और सोशल मीडिया पर उन्हें अपनी 'पूरी दुनिया' बताकर उनका दिन ही बना दिया था। तारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में से एक फोटो में आदर केक के सामने बैठे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। वहीं, अन्य दो तस्वीरें उनके बचपन की थीं। इन फोटोज के कैप्शन में तारा ने लिखा था, ''हैप्पी बर्थडे मेरी पूरी दुनिया।'' तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ADAR JAIN

फिलहाल, हम भी तारा को बर्थडे की बधाई देते हैं। तो आपको आदर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.