Aashka Goradia की बेबी शॉवर सेरेमनी: हाई-स्लिट नॉटेड गाउन में दिखीं 'मॉम-टू-बी', काटा यूनिक केक

हाल ही में, होने वाली मां आशका गोराडिया की बेबी शॉवर सेरेमनी की कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Aashka Goradia की बेबी शॉवर सेरेमनी: हाई-स्लिट नॉटेड गाउन में दिखीं 'मॉम-टू-बी', काटा यूनिक केक

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) अपने पहले बच्चे के जन्म के साथ मदरहुड फेज को अपनाने के लिए तैयार हैं। आशका ने 1 दिसंबर 2017 को गोवा में ब्रेंट गोब्ले संग शादी रचाई थी और अब करीब 6 साल बाद कपल पैरेंट्स बनने के लिए तैयार है। इस बीच, हाल ही में होने वाली मां को एक बेबी शॉवर पार्टी मिली, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं।

आशका गोराडिया की इंटीमेट बेबी शॉवर पार्टी 

हाल ही में, आशका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेबी शॉवर पार्टी की कुछ इंस्टा स्टोरीज को री-पोस्ट किया। होने वाली मां अपनी बेबी शॉवर पार्टी में बेहद खुश दिखीं, जिसमें उनकी टीवी सेलेब्स-फ्रेंड्स मौनी रॉय, टीना दत्ता, अबीगैल पांडे और कई अन्य लोग शामिल हुए थे। इस पार्टी में आशका ऑलिव-ग्रीन कलर की हाई-स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके फ्रंट में नॉटेड डिटेलिंग थी। इस ड्रेस में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। उन्होंने अपने लुक को डार्क रेड कलर की लिपस्टिक और बीची कर्ल्स व सटल मेकअप के साथ पूरा किया था।

aashka

aashka

aashka

जब आशका गोराडिया ने शेयर की थीं अपनी पहली सोनोग्राफी फोटोज

23 मई 2023 को आशका ने अपनी प्रेग्नेंसी के खास पलों को संजोए हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसकी शुरुआत माता-पिता बनने जा रहे आशका और ब्रेंट की तस्वीर के साथ हुई, जब वे एक क्रूज पर नजर आ रहे थे। इसके बाद आशका के प्रेग्नेंसी स्कैन की पहली झलक दिखाई गई थी। इसके बाद एक तस्वीर में आशका ब्लैक ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं।

aashka

आशका गोराडिया और ब्रेंट गोब्ले की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

14 मई 2023 को आशका ने एक प्यारी सी पोस्ट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने एक एनिमेटेड वीडियो साझा किया था, जिसमें समुद्र तट और चप्पलें दिखाई गई थीं। इसके ऊपर लिखा था, "बीच बेबी आने वाला है। हम नवंबर 2023 में आने वाले सबसे बड़े उपहार का इंतजार कर रहे हैं। हमें अपना प्यार भेजें, आशका और ब्रेंट।" 

वीडियो शेयर करते हुए आशका ने लिखा था, "इस मदर डे पर यह और भी खास हो जाता है! हमारा परिवार और हमारा अभ्यास, इस नवंबर 1 तक बढ़ता है! हमें एक प्यार भरा विचार भेजें, क्योंकि हम अभी तक की अपनी सबसे बड़ी जर्नी पर निकल रहे हैं! बीच बेबी आने वाला है! #माता-पिता।" जब Aashka Goradia ने प्रेग्नेंसी के बारे में की थी बात, बताया था- पति Brent Goble कर रहे बहुत केयर, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

aashka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें आशका की गोद भराई की तस्वीरें बेहद प्यारी लगीं। तो आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.