By Rinki Tiwari Last Updated:
टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री आस्था चौधरी (Aastha Chaudhary) अपने डॉक्टर बॉयफ्रेंड आदित्य बनर्जी संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी से पहले उन्होंने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और कुछ समय पहले ही सगाई की थी। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपनी अनदेखी वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, 25 अप्रैल 2022 को आस्था चौधरी ने अपने प्यार आदित्य बनर्जी से अपने गृहनगर प्रयागराज में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी में टीवी की कई हस्तियां मौजूद थीं। शादी के लिए आस्था ने एक सुंदर लाल रंग की साड़ी पहनी थी और इसे दुपट्टे के साथ जोड़ा था, जिसमें हेमलाइन पर किरण की डीटेलिंग की गई थी। वहीं, आदित्य ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी।
(ये भी पढ़ें- मां करीना संग 'छोट नवाब' जहांगीर निकले मॉनिंग वॉक पर, ग्रे डूंगरी में दिखे बेहद क्यूट)
अब 28 अप्रैल 2022 को आस्था ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन फोटोज में दूल्हा-दुल्हन को शादी की रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है। कपल अपनी वेडिंग फोटोज में बेहद प्यारा लग रहा है। इन तस्वीरों के साथ आस्था ने कैप्शन में लिखा है, “प्यार, विश्वास और आशीर्वाद के आलोक में, हमने हमेशा के लिए एकजुट होने का फैसला किया। 25-04-2022.. आस्था और आदित्य।”
इससे पहले, आस्था ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पति आदित्य के साथ शादी के बाद की पहली तस्वीर शेयर की। फोटो में नई नवेली दुल्हन आस्था पिंक कलर की बनारसी साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को सोने के आभूषणों के साथ पेयर किया था। वहीं, आदित्य चेकर्ड शर्ट और जींस में हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान एक्ट्रेस को अपना सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।
(ये भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा जल्द बनेंगे पापा, पत्नी गीत ग्रेवाल की प्रेग्नेंसी न्यूज की शेयर)
फिलहाल, 29 अप्रैल 2022 को आस्था के गृहनगर अलवर (राजस्थान) में कपल का वेडिंग रिसेप्शन होगा। वैसे, आपको उनकी वेडिंग फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।