TV एक्ट्रेस आस्था चौधरी ने आदित्य बनर्जी से की शादी, शादी के बाद की पहली तस्वीर आई सामने

टीवी एक्ट्रेस आस्था चौधरी ने आखिरकार अपने जीवन के प्यार डॉक्टर आदित्य बनर्जी से शादी कर ली है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति आदित्य के साथ पहली तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

TV एक्ट्रेस आस्था चौधरी ने आदित्य बनर्जी से की शादी, शादी के बाद की पहली तस्वीर आई सामने

टीवी शो 'केसरी नंदन' में अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस आस्था चौधरी (Aastha Chaudhary) अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफल होने के अलावा अपनी लव लाइफ से भी संतुष्ट हैं। हाल ही में, 25 अप्रैल 2022 को अभिनेत्री अपने जीवन के प्यार डॉक्टर आदित्य बनर्जी (Aditya Banerjee) के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अब इसकी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

aastha

पहले तो ये जान लीजिए कि, आस्था और आदित्य ने अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला करने से पहले काफी समय तक डेट किया था। सितंबर 2021 में आस्था और आदित्य का रोका हुआ था और आस्था ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, "हमारा पहला कदम 'हमेशा के लिए' 10-09-2021। @dradityabanerjee #rokaceremony।" इसके बाद अप्रैल 2022 में आदित्य और आस्था ने शादी रचा ली है।

aastha

aastha

अब आस्था चौधरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पति आदित्य बनर्जी के साथ पहली तस्वीर साझा की है। फोटो में दोनों को पूरी तरह से सजा हुआ देखा जा सकता है और आस्था गुलाबी रंग की कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को सोने के आभूषणों के साथ पेयर किया था। वहीं, आदित्य ने चेकर्ड शर्ट और जींस में अपने लुक को कैजुअल रखा है। तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा है, "हैलो हसबैंड @dradityabanerjee।"

aastha

(ये भी पढ़ें: पुलकित सम्राट ने GF कृति खरबंदा संग शादी की योजना पर कहा- 'जब तक वे दोस्त हैं, चीजें सुलझ जाती हैं')

25 अप्रैल 2022 को आस्था चौधरी और उनके सपनों के राजकुमार आदित्य बनर्जी ने अपने गृहनगर प्रयागराज में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी में टीवी की कई हस्तियां मौजूद थीं। 29 अप्रैल 2022 को आस्था के गृहनगर अलवर (राजस्थान) में उनका वेडिंग रिसेप्शन होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। शादी के लिए आस्था ने एक सुंदर लाल रंग की साड़ी पहनी थी और इसे दुपट्टे के साथ जोड़ा था, जिसमें हेमलाइन पर किरण की ​डीटेलिंग की गई थी। वहीं, आदित्य ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी।

aastha

aastha

(ये भी पढ़ें: जब आराध्या बच्चन ने मां ऐश्वर्या राय संग किया था रैंप वॉक, प्यारा वीडियो आया सामने)

आस्था की शादी की रस्में उनकी हल्दी सेरेमनी ​के साथ शुरू हुई थीं। इस समारोह के लिए आस्था ने गुलाबी रंग की एक सुंदर साड़ी पहनी थी और इसे फूलों की ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "शुभारंभ #हल्दीसेरेमनी।"

aastha

aastha

अपने मेहंदी समारोह के लिए आस्था ने गहरे हरे रंग के लंबे गाउन का चयन किया था, जिसमें एक खूबसूरत सुनहरे रंग की बेल्ट थी। उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "मेहंदी की रात।"

aastha mehandi

aastha mehandi

(ये भी पढ़ें: 'पांड्या स्टोर' फेम एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों ने अपने रिश्ते पर की बात, कहा- 'टैग की जरूरत नहीं')

फिलहाल, हम आस्था और आदित्य को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.