पवन सिंह ने पहली पत्नी नीलम को किया याद, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'आप मेरे जीवन मे थीं, हैं और रहेंगी'

भोजपुरी सिंगर व एक्टर पवन सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया ​के जरिए अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पवन सिंह ने पहली पत्नी नीलम को किया याद, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'आप मेरे जीवन मे थीं, हैं और रहेंगी'

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर व एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पवन सिंह जितना अपने गानों और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। पवन सोशल मीडिया पर ​काफी एक्टिव रहते हैं। यहां वो हर खास मौकों पर अपनी फैमिली से जुड़ी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में, पवन सिंह ने सोशल मीडिया ​के जरिए अपनी पहली पत्नी को याद किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

पहले तो ये जान लीजिए कि, भोजपुरी इंडस्ट्री में 'लॉलीपॉप लागेलू' और 'छलकता हमरो जवनियां' जैसे गानों से अपना लोहा मनवा चुके एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में अपनी पहली एलबम 'ओढ़निया वाली' से की थी। पवन सिंह को पहले एलबम से कुछ खासी पहचान तो नहीं मिली थी, लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें जानने-पहचानने लगे थे। इसके बाद, साल 2008 में उनका एक और एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' आया, जिससे पवन सिंह रातों-रात सुपरस्टार बन गए। इस गाने को न सिर्फ भोजपुरी और भारत के दूसरे इलाकों में, बल्कि विदेशों में भी सुना जाता है। इसके बाद से ही पवन सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, उन्होंने कई हिट फिल्में व गाने किए। (ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर के साथ एक्सरसाइज करती नजर आईं मीरा राजपूत, कहा- ‘चैलेंज के लिए हमेशा आगे रहते हैं’)

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने मुंबई में सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद पवन पर उनकी हत्या का आरोप भी लगाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलम की बहन पूनम ने पुलिस को बताया था कि पवन काम के सिलसिले में ज्यादातर व्यस्त रहते थे और उनकी बहन को वक्त नहीं दे पा रहे थे। इसी के चलते नीलम तनाव में रहती थीं और इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा नीलम के आत्महत्या के पीछे की वजह पवन सिंह का अन्य एक्ट्रेसेस के साथ लिंकअप को भी माना जाता है, हालांकि, अभी तक इसकी सही वजह सामने नहीं आ पाई है। कहा तो ये भी जाता है कि पवन सिंह मोनालिसा को डेट कर रहे थे। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। (ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग बेटी वामिका की फोटो की शेयर, मम्मी के गाल पर हाथ रखे दिखी लाडली)

पहली पत्नी के मौत के करीब तीन साल बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली। ज्योति सिंह बलिया से ताल्लुक रखती हैं। इनकी शादी भी चर्चा में रही थी। कहा जाता है कि पहले पवन ने ज्योति से कोर्ट मैरिज की थी, फिर घरवालों ने पूरे रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई थी। पवन सिंह सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं, वो अपनी पहली पत्नी को याद करना नहीं भूलते हैं।

अब आइए आपको दिखाते हैं पवन सिंह का हालिया पोस्ट। दरअसल, 8 मार्च यानी आज ही के दिन पवन सिंह की पहली पत्नी ने मौत को गले लगाकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पत्नी की छठीं पुण्यतिथि के मौके पर पवन सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

फोटो शेयर करते हुए पवन सिंह ने लिखा है, ''मेरे जीवन कि सबसे बड़ी क्षति... भगवान हर इंसान के जीवन में हर खुशी नहीं देते हैं... पर आप मेरे जीवन में थीं, हैं और आजीवन रहेंगी। ईश्वर आपको अपने श्री चरणों मे जगह दें।'' सिंगर द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट के बाद एक्टर के फैंस कमेंट करके उनकी पहली पत्नी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने शेयर की अपने दूसरे बेटे की पहली झलक, गोद में लेटे हुए दिख रहे 'छोटे नवाब')


एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से रह चुका है अफेयर

कहा जाता है कि, अपनी दूसरी शादी के बाद पवन भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को डेट करने लगे थे। इस बात को अक्षरा ने भी कबूल किया था कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन करीब एक साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि, 'वो उन्हें और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हैं।' इसके बाद दोनों में खूब आरोप-प्रत्यारोप हुए थे, जिसके चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके अलावा पवन सिंह की अदाकारा उर्वशी चौधरी के साथ भी प्रेम संबंध की खबरें आई थीं, लेकिन यह कभी साबित नहीं हो पाया। 

फिलहाल, पवन सिंह इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। तो आपको भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: पवन सिंह)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.