शादी की अफवाहों के बीच अंकिता लोखंडे को मिला 'दुल्हन' बनने का तोहफा, एक्ट्रेस ने शेयर की झलक

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने हाल ही में, अपनी शादी के अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, ​जो उनकी वेडिंग रूमर्स को कंफर्म करने का काम कर रही हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शादी की अफवाहों के बीच अंकिता लोखंडे को मिला 'दुल्हन' बनने का तोहफा, एक्ट्रेस ने शेयर की झलक

टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में 'अर्चना' की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने 'एक थी नायिका', 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की', जैसे कई अन्य शो में भी अभिनय किया है। उन्होंने 2019 की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के साथ बॉलीवुड में अपने अ​भिनय की शुरुआत की थी और आखिरी बार वह टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'बागी 3' में नजर आई थीं।

Ankita Lokhande

अंकिता, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने लंबे संबंधों के लिए भी सुर्खियों में रही थीं। हालांकि, वह दोनों साल 2016 में अलग हो गए थे। बाद में उन्हें बॉयफ्रेंड विक्की जैन के रूप में अपना पार्टनर मिला और तब से वह उनके साथ एक खुशहाल रिश्ते में हैं। दोनों एक-दूसरे की कंपनी का आनंद ले रहे हैं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो, अंकिता और विक्की अगले महीने शादी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इस कपल ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ankita lokhande and vicky jain

(ये भी पढें: प्रियंका चोपड़ा ने 72,000 रुपए की पहनी शर्ट, शेयर कीं गई लेटेस्ट फोटोज में दिखा फैशन का जलवा)

9 नवंबर 2021 को अंकिता लोखंडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की जैन के साथ अपनी शादी की अफवाहों के बीच उन्हें मिले उपहारों की एक झलक साझा की है। उन्होंने कुछ जोड़ी सैंडल की एक तस्वीर पोस्ट की, जो उन्हें उपहार के रूप में मिली हैं। इनमें से एक स्लाइडर्स की एक जोड़ी थी, जिस पर 'होने वाली दुल्हन' लिखा हुआ है। इनमें से एक बक्सों पर 'हैप्पी ब्राइड' लिखा हुआ है। जैसा कि, अंकिता लोखंडे ने अपने उपहारों को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखा है। हालांकि, उन्होंने बस ब्रांड को टैग किया और हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है।

Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे विक्की जैन के साथ तीन साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं। 21 सितंबर 2021 को अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बॉयफ्रेंड विक्की के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की थी। जोड़े को रोमांटिक पल साझा करते हुए एक-दूसरे के करीब खड़े देखा जा सकता है। फोटो में दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रहे थे। जहां अंकिता लोखंडे को बेबी पिंक साड़ी में हैं, वहीं विक्की जैन पायजामा के साथ पेस्टल पिंक कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं। 

Ankita Lokhande

(ये भी पढें: प्रियंका चोपड़ा ने 2 करोड़ की इंगेजमेंट रिंग को बताया बेस्ट ज्वेलरी, कहा-' जोनस मुझे मार डालेंगे')

बीते दिनों, ‘ई-टाइम्स’ की रिपोर्ट में बताया गया था कि, अंकिता और विक्की की शादी 12-13-14 दिसंबर को हो सकती है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 01 नवंबर 2021 की सुबह कपल के रिश्तेदारों और दोस्तों को शादी का निमंत्रण भेजा जा चुका है। चूंकि अब उनकी शादी का राज खुल चुका है, तो दोनों ने सोचा है कि, वो इस बारे में करीबी लोगों को बता दें, जिन्हें वो अपने स्पेशल डे पर मौजूद देखना चाहते हैं। रिपोर्ट में ये भी सामने आया था कि, दोनों की शादी कोई डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं होगी। अंकिता मुंबई में ही विक्की के संग सात फेरे लेंगी। प्यार में डूबा ये कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए एक लंबी दूरी की यात्रा नहीं करेगा, बल्कि उनकी ये शादी मुंबई के ही किसी 5-स्टार होटल में करने की योजना है।

Ankita Lokhande

(ये भी पढ़ें: 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या जल्द करेंगी शादी! वेडिंग डेट आई सामने)

फिलहाल, अब फैंस को अंकिता की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो क्या आप भी इस कपल की शादी की प्रतीक्षा कर रहे हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.