प्रियंका चोपड़ा ने 2 करोड़ की इंगेजमेंट रिंग को बताया बेस्ट ज्वेलरी, कहा-' जोनस मुझे मार डालेंगे'

प्रियंका चोपड़ा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि, उनकी सगाई की अंगूठी उनकी सबसे शानदार ज्वेलरी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने 2 करोड़ की इंगेजमेंट रिंग को बताया बेस्ट ज्वेलरी, कहा-' जोनस मुझे मार डालेंगे'

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी करने के बाद उनके साथ ही अमेरिका में ही शिफ्ट हो चुकी हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि, वह अपने पति निक को बेहद प्यार करती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू में पति और उनके द्वारा दी गई इंगेजमेंट रिंग के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

priyanka chopra and nick jonas

पहले तो ये जान लीजिए कि, अपने पति निक जोनस के साथ उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर पर दिवाली मनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने वर्क कमिटमेंट के लिए दुबई चली गईं। इस बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी (जिसकी कीमत लगभग ₹2.1 करोड़ है) को सबसे आश्चर्यजनक आभूषण बताया है, जो उनके पास है। यही नहीं, प्रियंका ने इसी इंटरव्यू में अपने प्रियजनों के बारे में भी बात की और अपने घर को 'जन्नत' (स्वर्ग) बताया।

priyanka

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

दरअसल, 'वॉग अरबिया' के साथ एक साक्षात्कार में प्रियंका से उनके अब तक के सबसे लग्जरी ज्वेलरी गिफ्ट के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने अपनी सगाई की रिंग फ्लॉन्ट की। उन्होंने कहा, 'अगर मैं अपनी सगाई की अंगूठी को लग्जरी ज्वेलरी गिफ्ट नहीं कहूंगी, तो मेरे पति निक मुझे मार डालेंगे। मैं कहना चाहूंगी कि, मेरी इंगेजमेंट रिंग..। क्योंकि मैं ज्वैलरी पीस के मामले में बहुत सेंटीमेंटल हूं। ये मुझे बीते दिन की याद कराती है। खूबसूरत यादें।' इसी इंटरव्यू में प्रियंका ने स्वर्ग को लेकर कहा कि, 'मेरे लिए स्वर्ग मेरे प्रियजन हैं, मुझे अपने परिवार, अपने दोस्तों से घिरे रहना, घर पर रहना पसंद है। उर्दू और हिंदी में जिसे हम जन्नत या स्वर्ग कहते हैं। तो मेरे लिए मेरी जन्नत ही मेरा घर है।'

(ये भी पढ़ें: 'दिल तो पागल है' फिल्म के 24 साल पूरे, फिल्म से जुड़ी ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप)

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने 1 और 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू समारोहों में शादी की। बाद में उन्होंने मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन भी आयोजित किए। 

priyanka chopra and nick jonas wedding

अंगूठी खरीदने के बारे में एक रेडियो शो में बोलते हुए, निक ने बताया था कि, प्रियंका की यह अंगूठी उन्होंने न्यूयॉर्क में टिफनी स्टोर से ली थी। इसके लिए उन्हें अपना एक स्टोर भी बेचना पड़ा था। 2018 में 'हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, रिंग की कीमत लगभग 2,00,000 डॉलर थी। डायमंड विशेषज्ञ और जेमोलॉजिस्ट ग्रांट मोब्ले ने बताया था कि, "यह एक पुराना डिज़ाइन है और इसमें प्लेटिनम में एक कुशन-कट डायमंड सेट है, जो किनारों पर छोटे बैगूएट हीरे जैसा दिखता है। इस आकार और गुणवत्ता की एक अंगूठी की कीमत लगभग $300,000 होगी।” भारतीय मुद्रा में, इस अंगूठी की कीमत लगभग ₹2.1 करोड़ रुपए है।

priyanka

(ये भी पढ़ें: 4 करोड़ रुपए है अमिताभ बच्चन के घर में लगी इस पेंटिंग की कीमत, एक्टर की दिवाली फोटो में दिखी झलक)

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उनके पास हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और हाल ही में घोषित बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' है, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। फिलहाल, आपको प्रियंका चोपड़ा की ये रिंग कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.