प्रियंका चोपड़ा ने 72,000 रुपए की पहनी शर्ट, शेयर कीं गई लेटेस्ट फोटोज में दिखा फैशन का जलवा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में, 72,000 रुपए की एक शर्ट पहनी है, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने 72,000 रुपए की पहनी शर्ट, शेयर कीं गई लेटेस्ट फोटोज में दिखा फैशन का जलवा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मौजूदा समय में दुबई में हैं। एक्ट्रेस जिन्होंने अपने हसबैंड निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लॉस एंजेलिस में दिवाली की एक लैविश पार्टी आयोजित की थी और अब वो इटैलियन लग्जरी ब्रांड ‘Bulgari’ की लॉन्चिंग के लिए दुबई आ गई हैं। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने एक शर्ट पहनी हुई है, जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी।

priyanka chopra and nick jonas

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 09 नवंबर 2021 को इस इवेंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। सामने आईं फोटोज में प्रियंका ने एक व्हाइट हरिथ हाशिम ड्रेस पहनी हुई है, जिसे उन्होंने जन्नाह कलेक्शन ज्वेलरी के साथ पेयर किया है। इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

(ये भी पढ़ें: राजकुमार राव गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को देंगे ये स्पेशल वेडिंग गिफ्ट, हालिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा)

priyanka chopra bulgari event

priyanka chopra bulgari event

priyanka chopra bulgari event

priyanka chopra bulgari event

priyanka chopra bulgari event

एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है, “मेरी @bulgari फैमिली के लिए बहुत सारा प्यार और उनकी हाईनेस शेख फातिमा बिंत हज्ज़ा अल नाहयान को @jc.babin, @lucia_silvestri और ब्यूटीफुल जन्नाह कलेक्शन के लॉन्च के लिए पूरी टीम को बधाई।” प्रियंका के आउटफिट पर थोड़ी रिसर्च करने पर पता चला है कि, प्रियंका ने दुबई में जो शर्ट पहनी थी, वो ‘अबाया’ ब्रांड की है। इस शर्ट की कीमत 980 डॉलर के करीब है, जो भारतीय करेंसी में बदलने पर 72,756 रुपए हो जाती है। इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके विवरण में लिखा है, “सिल्क क्रेप जॉर्जेट अबाया/लाइट सिल्क क्रेप जॉर्जेट शर्ट।"

इससे पहले, प्रियंका ने इवेंट से एक सैफरन कलर की ब्लेजर ड्रेस पहने हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा था, “दुबई में मेरी @bulgari फैमिली के साथ क्या शानदार दिन। इस कलेक्शन को आज लॉन्च करना एक गर्व की बात है। यह दो भावुक, शक्तिशाली महिलाओं, @lucia_silvetri और उनकी हाइनेस शेख फातिमा बिंत हज्जा अल नाहयान, जिन दोनों की मैं बहुत प्रशंसा करती हूं, उनके द्वारा निर्मित प्यार की अविश्वसनीय मेहनत है।"

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने 2 करोड़ की इंगेजमेंट रिंग को बताया बेस्ट ज्वेलरी, कहा-' जोनस मुझे मार डालेंगे')

priyanka chopra

priyanka chopra

एक्ट्रेस ने इसके आगे लिखा था, “यह संग्रह विरासत, संस्कृति और पूर्व और पश्चिम के एक आदर्श समामेलन के लिए एक श्रद्धांजलि है। मुझे #MohamedBenchellal को भी एक विशेष नारा देना है। ‘वॉग फैशन पुरस्कार के साथ-साथ फैशन ट्रस्ट अरब पुरस्कार जीतने पर बधाई।”

priyanka chopra

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उनके पास हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और हाल ही में घोषित बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' है, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

priyanka chopra

फिलहाल, प्रियंका अक्सर अपने फैशन आउटफिट्स से लोगों को इंस्पिरेशन देती हैं। तो आपको एक्ट्रेस की शर्ट कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.