Deepika Padukone ने पहली बार Priyanka Chopra के लिए शेयर की पोस्ट, विरोध की अफवाहों को किया खारिज

हाल ही में, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा के लिए पहली बार पोस्ट शेयर की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Deepika Padukone ने पहली बार Priyanka Chopra के लिए शेयर की पोस्ट, विरोध की अफवाहों को किया खारिज

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा दोनों शानदार अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में एक साथ काम किया था। हालांकि, कहा जाता है कि उन दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता थी, जिसने अक्सर सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि दीपिका ने प्रियंका के साथ मनमुटाव ख़त्म कर दिया है, क्योंकि उन्होंने अपनी हालिया पोस्ट में प्रियंका को टैग किया था।

दीपिका पादुकोण ने अपनी पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा को किया टैग

31 जनवरी 2024 को दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टा स्टोरीज में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का सिंगर किंग के साथ स्टेज परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो हाल ही में मुंबई में आयोजित एक फेस्ट का था। वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने अपने पोस्ट में निक, प्रियंका और किंग को टैग किया और उसके ऊपर 'सो कूल' स्टिकर लगाया। अब, एक 'Reddit' यूजर ने इसका एक स्क्रीनग्रैब साझा किया और लिखा, "निक और किंग के लिए दीपिका की इंस्टा स्टोरी। यहां तक कि प्रियंका को भी टैग किया। संभवत: पहली बार उन्होंने ऐसी स्टोरी पोस्ट की है।"

deepika padukone

deepika padukone

रणवीर-दीपिका के आलीशान बंगले की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रियंका चोपड़ा को टैग करने पर दीपिका की पोस्ट पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

'रेडिट' पर पोस्ट साझा किए जाने के तुरंत बाद नेटिजंस ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "उनके इंस्टाग्राम को देखकर मुझे लगा कि उनके पास इसे संभालने के लिए एक टीम है। ऐसा लगता है कि वह इंस्टा पर काफी एक्टिव हैं।" एक अन्य ने लिखा, "ऐसा लगता है कि दीपिका अपनी मां के युग में प्रवेश कर गई हैं। धीरे से मुस्कुराती हैं, सौम्य और शालीन रहती हैं। उन्हें देखना अच्छा लगता है। आप बहुत खूबसूरत लगती हैं!!"

deepika

deepika

deepika

deepika

Ranveer Singh ने Deepika को मालदीव में किया था प्रपोज, बोले- 'उनकी मां ने कहा था-ये लड़का कौन है', पढ़ें पूरी खबर

जब दीपिका पादुकोण ने प्रियंका संग अपनी प्रतिद्वंद्विता की अफवाहों को किया खारिज

दीपिका पादुकोण ने एक बार 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता की अफवाहों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने साझा किया था कि इन अटकलों से उन्हें अजीब लग रहा है, क्योंकि वह प्रियंका को इतने सालों से जानती हैं और उन्हें विश्वास नहीं है कि वे प्रोफेशनल प्रतिद्वंद्वी हैं।

उसी पर विचार करते हुए दीपिका ने साझा किया था, "मुझे यह फैक्ट पसंद है कि आप 'दोस्त' शब्द का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि वह मेरे लिए यही हैं। इसलिए, हर बार जब मैं कुछ भी पढ़ती हूं, जो यह नहीं कहती है कि (हम दोस्त हैं), तो यह वास्तव में मुझे हैरान करता है। मैंने हमेशा कहा है वह ऐसी व्यक्ति हैं, जिसे मैं कई वर्षों से जानती हूं। जब ऐसी तुलना की जाती है, तो मुझे बेहद अजीब लगता है, क्योंकि मैं यह भी नहीं मानती कि हम पेशेवर प्रतिद्वंद्वी हैं। हम कभी नहीं थे, तो अब हमें क्यों होना चाहिए? वह अपने क्षेत्र में अद्भुत काम कर रही हैं और उनके काम के लिए समय और अन्य प्रतिबद्धताओं की आवश्यकता होगी जो कि मैं जिस दिशा में काम कर रही हूं या जो मैं कर रही हूं, उससे अलग है।''

deepika

जब Ranveer Singh ने Deepika को बर्थडे पर स्पेशल केक के साथ दिया था सरप्राइज, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

फिलहाल, दीपिका द्वारा शेयर की गई पोस्ट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.